• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बीवाईडी सील इलेक्ट्रिक सेडान ऑटो एक्सपो में हुई शोकेस, भारत में 2023 में होगी लॉन्च

    यह प्रीमियम इलेक्ट्रिक सेडान फुल चार्ज में 700 किलोमीटर तक की रेंज देगी।

    स्तुति
    स्तुति
    modified on जनवरी 11, 2023 16:25 ist
    info icon
    published onJan 11, 2023 16:13 IST
    last updated onJan 11, 2023 16:25 IST
    165 Views
    • Write a कमेंट

    BYD Seal

    • बीवाईडी सील इलेक्ट्रिक की बिक्री अक्टूबर-दिसंबर 2023 से शुरू होगी और इसकी डिलीवरी फेस्टिव सीजन से दी जाएगी।
    • इसमें लो-स्लंग स्टांस और फ़ास्टबैक टाइप रूफ के साथ सिंपल डिज़ाइन थीम दी गई है।
    • इस इलेक्ट्रिक कार में 82.5 किलोवाट बैटरी पैक दिया जा सकता है जिसके जरिए यह फुल चार्ज पर 700 किलोमीटर तक की रेंज तय कर सकती है।
    • भारत में इसकी प्राइस 40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला हुंडई आयोनिक 5 और बीएमडब्ल्यू आई4 से होगा।

    बीवाईडी ने अपनी नई इलेक्ट्रिक सेडान सील को ऑटो एक्सपो 2023 में शोकेस किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस गाड़ी का मुकाबला टेस्ला मॉडल 3 से है। भारत में इसकी बिक्री अक्टूबर-दिसंबर 2023 के बीच शुरू हो जाएगी।

    बीवाईडी सील डिज़ाइन

    BYD Seal

    बीवाईडी सील (BYD Seal) का डिजाइन एकदम क्लीन और सिंपल है, इसकी लंबाई लगभग 4.8 मीटर है। एटो3 इलेक्ट्रिक की तरह ही सील ईवी में भी एलईडी डीआरएल्स और हेडलैंप्स पर कई आकर्षक विज़ुअल डिज़ाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं। इसकी सबसे बड़ी हाइलाइट ये है कि यह सीटीबी (सेल टू बॉडी) टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है, जो बैटरी पैक को फ्रेम का एक मजबूत हिस्सा बनाती है। यह सेडान कार के ड्राइविंग डायनामिक्स को बेहतर बनाने में भी मदद करते हैं।

    साइड पर गौर करें तो इस लो-स्लंग सेडान कार की एरोडायनामिक प्रोफाइल पूरी तरह से नज़र आती है। इसकी रूफलाइन कूपे स्टाइल्ड है, जो इसे फ़ास्टबैक अपील देती है।  रियर साइड पर सील ईवी में कनेक्टेड एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं जो इसे आकर्षक फील देते हैं।

    बीवाईडी सील रेंज व परफॉर्मेंस

    बीवाईडी सील ईवी के अंतरराष्ट्रीय मॉडल में दो बैटरी पैक्स: 82.5 केडब्ल्यूएच और 61.4 केडब्ल्यूएच दिए गए हैं, जिनकी रेंज क्रमशः 700 किलोमीटर और 500 किलोमीटर है। अनुमान है कि कंपनी ड्यूल मोटर ऑल-व्हील-ड्राइव सेटअप (312 पीएस/360 एनएम) के साथ इसका लॉन्ग रेंज वर्जन भी पेश कर सकती है। इस सेडान कार का परफॉर्मेंस वेरिएंट भी पेश किया गया है जो 530 पीएस का पावर आउटपुट देता है। यह गाड़ी 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार को महज 3.8 सेकंड में पकड़ लेती है।

    बीवाईडी सील फीचर्स

    BYD Seal

    बीवाईडी सील ईवी (BYD Seal EV) में रोटेटिंग 15.6-इंच टचस्क्रीन, 10.25 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ और रडार-बेस्ड एडीएएस (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं।

    बीवाईडी सील प्राइस

    बीवाईडी सील इलेक्ट्रिक की कीमत भारत में 40 लाख रुपये के करीब रखी जा सकती है। यह बीएमडब्ल्यू आई4 के मुकाबले एक ज्यादा अफोर्डेबल ऑप्शन होगा। 40 से 60 लाख रुपये वाली इलेक्ट्रिक कार की रेंज में सील ईवी का मुकाबला हुंडई आयोनिक 5, किया ईवी6 और वोल्वो एक्ससी40 रिचार्ज से रहेगा।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है