• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिला ग्राहकों के लिए टाटा ने शुरू की लेट नाईट इमरजेंसी सर्विस

    टाटा ने महिला चालकों के लिए लेट नाइट इमरजेंसी सेवाएं देने के लिए ’वुमन’असिस्ट' नाम से एक कार्यक्रम शुरू करने का ऐलान किया है

    भानु
    भानु
    published on मई 13, 2019 13:59 ist
    info icon
    published onMay 13, 2019 13:59 IST
    last updated onMay 13, 2019 13:59 IST
    458 Views
    • Write a कमेंट

    टाटा मोटर्स ने महिला कार ग्राहकों की सुरक्षा को पुख्ता करने की दिशा में टीवीएस कंपनी के साथ मिलकर एक सराहनीय कदम उठाया है। कंपनी ने महिला ग्राहकों के लिए एक नई आपातकालीन सेवा कार्यक्रम की घोषणा की है। इस कार्यक्रम को 'वुमन असिस्ट' नाम दिया गया है। कार्यक्रम की शुरूआत 1 जून 2019 से होगी, जिसका क्रियान्वयन भारत के 14 प्रमुख शहरों में होगा। 

    इस कार्यक्रम के तहत टाटा की महिला ग्राहकों को देर शाम 8 बजे से सवेरे 5 बजे तक आपात स्थितियों में सहायता दी जाएगी। दुर्घटना, कार खराब होने, ईंधन खत्म होने, टायर पंचर होने या बैट्री ख़राब होने जैसी स्थिती में महिला कार चालकों को तुरंत प्रभाव से कंपनी की सहायता मिलेगी। कंपनी के अटैंडेंट टेक्नीशियन महिला चालकों को सुरक्षा देने के साथ साथ मोबाइल चार्जर, वाई-फाई और खाने पीने की चीज़ें भी उपलब्ध कराएंगे। कार को वर्कशॉप तक ले जाने की स्थति में महिला चालक को घर तक पहुंचाने के लिए कैब या टैक्सी की भी व्यवस्था की जाएगी। 

    कंपनी ने इस विशेष कार्यक्रम के लिए एक टोल फ्री नंबर 1800 209 7979 भी जारी किया है। टाटा का 'वुमन असिस्ट' कार्यक्रम सबसे पहले नई दिल्ली, फरीदाबाद, गुरूग्राम, नोएडा, गाजियाबाद, मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, पुणे, हैदराबाद, बैंगलुरू, कोयंबटूर, चेन्नई और मदुरई में शुरू किया जाएगा।

    साथ ही पढ़ें: फानी तूफान से प्रभावित अपने ग्राहकों केे लिए टाटा ने शुरू की आपातकालीन सेवाएं

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है