• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इस स्पोर्ट्स कार से होगी टाटा के परफॉर्मेंस ब्रांड TaMo की शुरुआत…

    टू-डोर स्पोर्ट्स कार को फिलहाल फ्यूचररेडी नाम दिया गया है, इसकी लॉन्चिंग होगी...

    अरुण shenoy
    अरुण shenoy
    published on फरवरी 02, 2017 17:47 ist
    info icon
    published onFeb 02, 2017 17:47 IST
    last updated onFeb 02, 2017 17:47 IST
    38 Views
    • Write a कमेंट

    टाटा मोटर्स जल्द ही परफॉर्मेंस सेगमेंट में कदम रखने वाली है। इसके लिए कंपनी ने नया ब्रांड TaMo (टाटा मोटर्स का ही शॉर्ट फॉर्म) भी तैयार किया है। कंपनी ने इस ब्रांड के तहत उतरने वाली पहली परफॉर्मेंस कार की टीज़र इमेज़ जारी की है।

    इस टू-डोर स्पोर्ट्स कार को फिलहाल 'फ्यूचररेडी' नाम से जाना जा रहा है। इसके कॉन्सेप्ट मॉडल से सात मार्च को जिनेवा मोटर शो-2017 के दौरान पर्दा उठेगा और प्रोडक्शन वर्जन अगले साल तक आने की उम्मीद है। 'फ्यूचररेडी' के स्पेसिफिकेशन को लेकर अभी कंपनी चुप्पी साधे हुए है।

    टाटा मोटर्स के प्रबंध निदेशक और कार्यकारी अधिकारी गंटर बुश़्चेक के मुताबिक यह ब्रांड टाटा मोटर्स पैसेंज़र डिविज़न के तहत काम करेगा, इस में सीमित निवेश किया जाएगा और इसकी प्रोडक्ट रेंज भी सीमित होगी। इस ब्रांड की भागीदारी टेक्नोलॉज़ी क्षेत्र में उतर रहीं दुनियाभर की स्टार्ट-अप और पहले से मौजूद कंपनियों से होगी।

    टाटा मोटर्स फिलहाल अपनी कारों के लिए छह अलग-अलग प्लेटफार्म इस्तेमाल करती है, इन प्लेटफॉर्म पर नैनो, हैक्सा और टियागो बनती हैं। TaMo ब्रांड की कारें नए एडवांस मॉड्यूलर प्लेटफार्म ‘एएमपी’ पर बनेंगी। उम्मीद है कि साल 2018 के बाद से कंपनी की सभी कारें इसी प्लेटफार्म पर बनेंगी, फिर चाहें वे हैचबैक हों या फुल साइज़ एसयूवी। टाटा की योजना इसी प्लेटफार्म पर इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और ऑटोनॉमस कारें तैयार करने की भी है।

    तो TaMo ब्रांड की पहली कार की झलकियां देखने में करते हैं करीब एक महीने का इंतज़ार, उम्मीद है कि टाटा मोटर्स का यह प्रोडक्ट डिजायन और परफॉर्मेंस के मामले में बेज़ोड़ साबित होगा।

    यह भी पढ़ें : परफॉर्मेंस सेगमेंट में उतरेगी टाटा, ब्रांड नेम होगा TaMo

    was this article helpful ?

    अरुण shenoy
    Arun Shenoy is an Associate Editor with the CarDekho Group. He has spent over 12 years covering the Indian and global automotive industry, covering the latest cars, bikes and technologies. A management graduate by qualification, his keen interest in marketing and finance allows him to look beyond brochures, decode pricing strategies and understand value for the customer in-depth. He specialises in testing vehicles, understanding unique buyer requirements and analysing buyer behaviour and industry trends. और देखें

    Write your कमेंट

    4 कमेंट्स
    1
    S
    sarjit kumar
    Feb 3, 2017, 6:47:17 AM

    thanks.................

      जवाब
      Write a Reply
      1
      A
      anilbnair
      Feb 3, 2017, 3:03:49 AM

      wow, superb.

        जवाब
        Write a Reply
        1
        m
        manas ranjan sahu
        Feb 2, 2017, 6:56:47 PM

        12345

          जवाब
          Write a Reply

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है