• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा पंच के इंजन स्पेसिफिकेशन और बाकी फीचर्स से 4 अक्टूबर को उठेगा पर्दा

    टाटा मोटर्स अपनी अपकमिंग माइक्रो एसयूवी पंच के इंजन स्पेसिफिकेशन और बाकी फीचर्स की जानकारी 4 अक्टूबर को साझा करेगी। इस कार की अनऑफिशियल बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। इच्छुक ग्राहक इसे डीलरशिप के जरिए 21,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं।

    सोनू
    सोनू
    modified on सितंबर 23, 2021 16:27 ist
    info icon
    published onSep 23, 2021 16:26 IST
    last updated onSep 23, 2021 16:27 IST
    2.5K Views
    • Write a कमेंट

    टाटा की इस छोटी एसयूवी कार का कंपेरिजन महिंद्रा केयूवी100 और मारुति सुजुकी इग्निस से होगा।

    • पंच एसयूवी में फ्लैट बोटम स्टीयरिंग व्हील, क्रूज कंट्रोल, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्री-फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और ऑटो एसी जैसे फीचर मिलेंगे।
    • इसमें 86पीएस 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा।
    • इसमें अल्ट्रोज वाले 110पीएस 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन की चॉइस भी बाद में मिल सकती है।
    • इसकी कीमत 5.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    टाटा मोटर्स अपनी अपकमिंग माइक्रो एसयूवी पंच के इंजन स्पेसिफिकेशन और बाकी फीचर्स की जानकारी 4 अक्टूबर को साझा करेगी। इस कार की अनऑफिशियल बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। इच्छुक ग्राहक इसे डीलरशिप के जरिए 21,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं। 

    पंच एसयूवी में कुछ डिजाइन एलिमेंट टाटा की दूसरी कारों वाले होंगे। इनमें सफारी/हैरियर जैसे स्प्लिट हेडलैंप और नेक्सन की तरह ग्लोस ब्लैक ग्रिल शामिल है। इसके अलावा इसमें चंकी ब्लैक बॉडी क्लेडिंग, रेक्ड रूफलाइन, सी-पिलर माउंटेड डोर हैंडल और नेक्सन इंस्पायर्ड ट्राय एरो एलईडी टेललैंप भी मिलेंगे।

    टाटा पंच की फीचर लिस्ट में फ्री फ्लोटिंग 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, अल्ट्रोज वाला 7.0 इंच सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमेटिक एसी, क्रूज कंट्रोल, ऑटोमेटिक हेडलैंप, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप जैसे फीचर शामिल होंगे। पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर दिए जा सकते हैं। 

    पंच एसयूवी में टियागो वाला 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 86 पीएस की पावर और 113 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स की चॉइस मिलेगी। कुछ समय बाद कंपनी इसमें अल्ट्रोज वाला 110पीएस 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी शामिल करेगी।

    भारत में टाटा पंच की प्राइस 5.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इस कार का कंपेरिजन महिंद्रा केयूवी100 एनएक्सटी, मारुति इग्निस, रेनो काइगर और निसान मैग्नाइट से होगा।

    यह भी पढ़ें : टाटा पंच के इंटीरियर से उठा पर्दा, मिलेंगे ये टॉप 7 फीचर्स

    was this article helpful ?

    टाटा पंच 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा पंच 2021-2026

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है