• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    लॉन्च से पहले जानिए टाटा पंच की प्राइस!

    टाटा पंच माइक्रो एसयूवी भारत में कल यानी 18 अक्टूबर को लॉन्च होगी। इस कार के वेरिएंट वाइज फीचर्स और इंजन स्पेसिफकेशन से जुड़ी सभी जानकारी सामने आ गई है। ऐसे में हमने इस गाड़ी की संभावित प्राइस लिस्ट का अनुमान लगाया है।

    सोनू
    सोनू
    published on अक्टूबर 17, 2021 17:19 ist
    info icon
    published onOct 17, 2021 17:19 IST
    last updated onOct 17, 2021 17:19 IST
    2.7K Views
    • Write a कमेंट

    टाटा पंच माइक्रो एसयूवी भारत में कल यानी 18 अक्टूबर को लॉन्च होगी। इस कार के वेरिएंट वाइज फीचर्स और इंजन स्पेसिफकेशन से जुड़ी सभी जानकारी सामने आ गई है। ऐसे में हमने इस गाड़ी की संभावित प्राइस लिस्ट का अनुमान लगाया है।

    प्राइस के बारे में बात करने से पहले नजर डालते हैं इसके इंजन स्पेसिफिकेशन परः-

    इंजन

    1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    पावर

    86 पीएस

    टॉर्क

    113 एनएम

    गियरबॉक्स

    5-स्पीड एमटी/5-स्पीड एएमटी

    पंच एसयूवी चार वेरिएंट्सः प्योर, एडवेंचर, अकंप्लीश्ड और क्रिएटिव में मिलेगी। इसमें ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन एडवेंचर वेरिएंट से मिलेगा।

    संभावित प्राइस

    वेरिएंट

    मैनुअल

    एएमटी

    प्योर

    5.5 लाख रुपये

    -

    एडवेंचर

    6.19 लाख रुपये

    6.79 लाख रुपये

    अंकप्लीश्ड

    6.89 लाख रुपये

    7.39 लाख रुपये

    क्रिएटिव

    7.55 लाख रुपये

    8.10 लाख रुपये

    टाटा मोटर्स पंच कार में ड्यूल-टोन कलर का ऑप्शन भी देगी। ड्यूल-टोन कलर केवल टॉप मॉडल क्रिएटिव में मिलेगा, हालांकि इसके लिए 15,000 रुपये अतिरिक्त देने पड़ सकते हैं।

    टाटा पंच के सभी वेरिएंट के साथ कंपनी कस्टमाइज्ड पैक का ऑप्शन भी देगी जिनकी प्राइस कुछ इस प्रकार हो सकती हैः-

    वेरिएंट

    पैक

    संभावित प्राइस

    प्योर

    रिदम पैकः ऑडियो सिस्टम, चार स्पीकर्स और स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स

    15,000 रुपये

    एडवेंचर

    रिदम पैक: एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी सपोर्ट करने वाला 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, दो ट्विर्स और रियर पार्किंग कैमरा

    20,000 रुपये

    अकंप्लीश्ड

    डेजल पैक: 16 इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील, एलईडी डीआरएल, प्रोजेक्टर हेडलैंप और लैक ए पिलर

    50,000 रुपये

    क्रिएटिव

    आईआरए पैक: कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी

    20,000 रुपये

    ऊपर बताई गई सभी प्राइस केवल अनुमानित है और यह इंट्रोडक्ट्री प्राइस हो सकती है जो कुछ यूनिट तक ही मान्य होगी।

    टाटा पंच का इस प्राइस के मोर्चे पर मारुति इग्निस, मारुति स्विफ्ट और हुंडई ग्रैंड आई10 निओस से होगा।

    टाटा पंच

    मारुति इग्निस

    मारुति स्विफ्ट

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस

    रेनो ट्राइबर

    5.5 लाख रुपये से 8.10 लाख रुपये (संभावित)

    5.10 लाख रुपये से 7.47 लाख रुपये

    5.85 लाख रुपये से 8.67 लाख रुपये

    5.28 लाख रुपये से 8.50 लाख रुपये

    5.50 लाख रुपये से 7.95 लाख रुपये

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम के अनुसार हैं।

    यह भी पढ़ें : टाटा पंच को ग्लोबल एनकैप में ने दी 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग,18 अक्टूबर को होगी लॉन्च

    was this article helpful ?

    टाटा पंच 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    4 कमेंट्स
    1
    D
    dhone goraksh
    Oct 18, 2021, 8:45:14 AM

    Shark antin and roopwel is necessary for Better looking

      जवाब
      Write a Reply
      1
      S
      saurabh sahu
      Oct 16, 2021, 3:55:57 PM

      Top spec creative variant offered only in Dual tone colour options. There’s no monotone colours available for Punch creative. Please clarify what’s the 15000/- additional premium over the creative ?

      जवाब
      Write a Reply
      2
      C
      cardekho
      Oct 16, 2021, 5:03:45 PM

      Tata will also offer dual-tone colour options on the top-spec Creative variant for a likely premium of around Rs 15,000.

        जवाब
        Write a Reply
        1
        A
        arun chhatry
        Oct 16, 2021, 3:17:56 PM

        TATA should also consider shark fin antenna in punch which will look better

          जवाब
          Write a Reply

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है