• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा पंच माइक्रो एसयूवी का ये डिजिटल मॉडिफिकेशन देख आप भी हो जाएंगे इसके फैन, देखिए प्रोडक्शन वर्जन से कितनी है अलग

    टाटा मोटर्स ने ऑटो एक्सपो 2020 में एचबीएक्स नाम से अपनी अपकमिंग माइक्रो एसयूवी कार के कॉन्सेप्ट वर्जन को शोकेस किया था। कंपनी इस कार के प्रोडक्शन मॉडल को पंच नाम से उतारेगी। पंच का प्रोडक्शन मॉडल अपने कॉन्सेप्ट मॉडल से काफी अलग है। कॉन्सेप्ट वर्जन में ऑल-टेरेन टायर, चौड़ा बॉडी स्टांस और रूफ रेक जैसे फीचर एलिमेंट्स लगे थे। लेकिन अब इंस्टाग्राम चेनल अल्फा रेंडर्स ने टाटा पंच के डिजिटल मॉडिफाई वर्जन की कुछ तस्वीरें अपलोड की है, जिसमें फिर से इसे कॉन्सेप्ट मॉडल जैसा लुक देने की कोशिश की गई है।

    cardekho
    cardekho
    published on अक्टूबर 12, 2021 12:28 ist
    info icon
    published onOct 12, 2021 12:28 IST
    last updated onOct 12, 2021 12:28 IST
    2K Views
    • Write a कमेंट

    Is This Adventure Edition Concept SUV, The Tata Punch We Deserve?

    टाटा मोटर्स ने ऑटो एक्सपो 2020 में एचबीएक्स नाम से अपनी अपकमिंग माइक्रो एसयूवी कार के कॉन्सेप्ट वर्जन को शोकेस किया था। कंपनी इस कार के प्रोडक्शन मॉडल को पंच नाम से उतारेगी। पंच का प्रोडक्शन मॉडल अपने कॉन्सेप्ट मॉडल से काफी अलग है। कॉन्सेप्ट वर्जन में ऑल-टेरेन टायर, चौड़ा बॉडी स्टांस और रूफ रेक जैसे फीचर एलिमेंट्स लगे थे। लेकिन अब इंस्टाग्राम चेनल अल्फा रेंडर्स ने टाटा पंच के डिजिटल मॉडिफाई वर्जन की कुछ तस्वीरें अपलोड की है, जिसमें फिर से इसे कॉन्सेप्ट मॉडल जैसा लुक देने की कोशिश की गई है।

    Is This Adventure Edition Concept SUV, The Tata Punch We Deserve?

    टाटा पंच एडवेंचर एडिशन प्रोडक्शन मॉडल से काफी अलग है। इसकी प्लास्टिक क्लेडिंग और बंपर पंच एसयूवी जैसे ही हैं। फ्रंट और रियर बंपर पर आप ध्यान देंगे तो यहां आपको ऑरेंज वाई-शेप एरो एलिमेंटस नजर आएंगे जिन्हें इसके प्रोडक्शन वर्जन में ब्लैक कलर में रखा गया है। इसके बंपर पर दो ऑक्सीलेरी रेली हेडलैंप और रूफ पर चार लाइटें दी गई हैं जो रात्रि के दौरान ऑफ-रोडिंग में काफी काम आती हैं। हालांकि सड़क पर राइडिंग के हिसाब से ये लाइटें गैर-कानूनी है, इनको केवल जंगल में ही इस्तेमाल किया जा सकता है। एचबीएक्स कॉन्सेप्ट की तरह इस मॉडिफाई वर्जन में भी रूफ रेक दी गई है।

    Is This Adventure Edition Concept SUV, The Tata Punch We Deserve?

    राइडिंग के लिए इसमें टोयो ऑल-टेरेन टायर और 6-स्पॉक फ्यूल शॉक रिम दिए गए हैं। ये इस माइक्रो एसयूवी को दमदार लुक देते हैं और ये इसके प्रोडक्शन वर्जन के टॉप मॉडल क्रिएटिव में दिए गए 16 इंच रिम पर रेप्ड 195 सेक्शन टायर से चौड़े भी हैं। पंच के शुरूआती वेरिएंट में 15 इंच के अलॉय व्हील मिलेंगे जिन पर 185 सेक्शन टायर चढ़े होंगे। टाटा पंच का ग्राउंड क्लीयरेंस 190 मिलीमीटर है, हालांकि एडवेंचर एडिशन में नए व्हील और टायर के चलते ग्राउंड क्लीयरेंस इससे अलग हो सकता है।

    यह भी पढ़ें : टाटा पंच के किस वेरिएंट में मिलेंगे कौनसे फीचर्स और कलर ऑप्शन, जानिए यहां

    Is This Adventure Edition Concept SUV, The Tata Punch We Deserve?

    मॉडिफाई एडवेंचर एडिशन में पंच नेमप्लेट को क्रोम और टाटा के लोगों को ब्लैक कलर में रखा गया है। अगर आप सोच रहे हैं कि टाटा पंच को ऐसा मॉडिफाई कराके आप इसे ऑफ-रोडिंग में ले जा सकते हैं तो यह आपके लिए इतना आसान नहीं होगा, क्योंकि कंपनी ने इसमें ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम नहीं दिया है। इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 83 पीएस की पावर ओर 113 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह फ्रंट-व्हील-ड्राइव कार है जिसमें 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन रखा गया है।

    Is This Adventure Edition Concept SUV, The Tata Punch We Deserve?

    हालांकि इस कार में आप कुछ हद तक एडवेंचर राइडिंग का मजा जरूर ले सकते हैं। इसके लिए टाटा ने इस कार में ट्रेक्शन प्रो मोड (केवल एएमटी वेरिएंट में) दिया है जो ट्रेक्शन कंट्रोल सिस्टम के जरिए आपकी गाड़ी को लो-ट्रेक्शन सरफेस में आगे बढ़ाने में मदद करेगा। इस गाड़ी की वाटर वेडिंग कैपेसिटी 370 मिलीमीटर है। इसका कंपेरिजन मारुति सुजुकी इग्निस और हुंडई ग्रैंड आई10 निओस से है।

    यह भी पढ़ें : टाटा पंच के एक्सटीरियर और इंटीरियर में क्या मिलेगा खास, तस्वीरों के जरिये डालिए इस पर एक नज़र

    was this article helpful ?

    cardekho
    <p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें

    टाटा पंच 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    P
    pranjal
    Oct 13, 2021, 8:42:33 AM

    This is the concept I want ..unfortunately Tata doesn't offer

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on टाटा पंच 2021-2026

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है