• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा पंच के एक्सटीरियर और इंटीरियर में क्या मिलेगा खास, तस्वीरों के जरिये डालिए इस पर एक नज़र

    टाटा पंच माइक्रो एसयूवी से अक्टूबर की शुरूआत में पर्दा उठा था। भारत में इस गाड़ी को 20 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। हमने हाल ही में पंच कार की टेस्ट ड्राइव भी ली है। यहां हम तस्वीरों के जरिये जानेंगे इस गाड़ी के एक्सटीरियर और इंटीरियर में क्या मिलेगा खास:-

    स्तुति
    स्तुति
    modified on अक्टूबर 11, 2021 18:07 ist
    info icon
    published onOct 11, 2021 18:06 IST
    last updated onOct 11, 2021 18:07 IST
    2.2K Views
    • Write a कमेंट

    टाटा पंच माइक्रो एसयूवी से अक्टूबर की शुरूआत में पर्दा उठा था। भारत में इस गाड़ी को 20 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। हमने हाल ही में पंच कार की टेस्ट ड्राइव भी ली है। यहां हम तस्वीरों के जरिये जानेंगे इस गाड़ी के एक्सटीरियर और इंटीरियर में क्या मिलेगा खास:-

    टाटा पंच के फ्रंट पर काफी बॉडी क्लैडिंग देखने को मिलती है जो गाड़ी के आधे फ्रंट हिस्से को कवर कर लेती है। आगे की तरफ इसमें बड़े हेडलैंप्स दिए गए हैं जिसे ग्रिल के नीचे की तरफ पोज़िशन किया गया है। इस कार में मैश पैटर्न वाले एयर डैम भी दिए गए हैं जिन पर वाय-शेप की डिज़ाइन मिलती है। यह टाटा की इस कॉम्पेक्ट एसयूवी कार का एकदम यूनीक स्टाइलिंग फीचर है। इस गाड़ी में फॉग लैंप्स भी दिए गए हैं जिन्हें एकदम नीचे की तरफ पोज़िशन किया गया है।

    इसके स्प्लिट हेडलैंप की डिज़ाइन हैरियर एसयूवी जैसी ही है। पंच कार में बोनट लाइन पर एलईडी डेटाइम रनिंग लाइटें दी गई हैं और इसके नीचे की तरफ ड्यूल बैरल हैलोजन हेडलैंप्स दिए गए हैं जो लो बीम प्रोजेक्टर के साथ आते हैं।

    पंच कार की शेप बॉक्सी है। इसकी बॉक्सी प्रोफ़ाइल साइड से देखने पर साफ तौर पर पता चलती है। इसमें साइड क्लैडिंग के साथ व्हील आर्क के आसपास दमदार डिटेलिंग मिलती है जो इसे एकदम परफेक्ट एसयूवी कार का लुक देती है। चाहे आप कॉन्ट्रास्ट रूफ नहीं भी चुनें तो भी इस गाड़ी में दी गई अतिरिक्त क्लैडिंग इसे ड्यूल-टोन एस्थेटिक देती है।

    टाटा पंच के टॉप वेरिएंट में 16-इंच के अलॉय व्हील्स लगे हुए हैं। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 190 मिलीमीटर है।

    इस गाड़ी की रियर प्रोफाइल भी फ्रंट की तरफ ही काफी आकर्षक लगती है। इसकी रियर क्लैडिंग गाड़ी के बंपर की तरह नज़र आती है। इसमें लगे टेललैंप्स गाड़ी के साइज़ के मुकाबले काफी छोटे लगते हैं। इस एंगल से इस माइक्रो एसयूवी की चौड़ाई काफी हाइलाइट होती है। इसका रियर रिफ्लेक्टर फीचर इसकी रियर डिज़ाइन का दूसरा हाइलाइट फीचर है।

    इसके टेललैंप्स पर वाय-शेप लाइट सिग्नेचर मिलता है जो एकदम यूनीक है। इसे देखकर साफ़ पता चल जाता है कि यह टाटा की एसयूवी कार है।

    पंच का आकर्षक इंटीरियर इसके एक्सटीरियर डिज़ाइन से एकदम मैच खाता है। इस ब्राइट ब्लू पेंट वाले वेरिएंट में रेक्टैंग्युलर एसी वेंट्स के आसपास बॉडी कलर्ड एक्सेंट्स दिए गए हैं।

    इस गाड़ी में फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील दिया गया है जिस पर इंफोटेनमेंट सिस्टम, टेलीफोनी, क्रूज़ कंट्रोल और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर की मल्टी इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले के कंट्रोल्स स्चिव दिए गए हैं। 

    टाटा पंच कार में सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है जिसके बाएं तरफ 7-इंच का डिस्प्ले और दाएं तरफ एनालॉग स्पीडोमीटर फिट किया गया है। इसके डिजिटल डिस्प्ले पर बाएं तरफ टैकोमीटर दिया गया है, जबकि बाकी की स्क्रीन पर दूसरी जानकारी जैसे रेंज, पावर और टॉर्क, ड्राइव मोड और मीडिया जरूर देखी जा सकती है। इसका 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स से लैस वेरिएंट यह दिखाने में भी सक्षम है कि आप कौनसे गियर में कार को ड्राइव कर रहे हैं।

    इसके डैशबोर्ड पर हार्मन का 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसे सेंट्रल एसी वेंट्स के ऊपर की तरफ पोज़िशन किया गया है। यह एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। इसकी स्क्रीन को क्लाइमेट कंट्रोल को एडजस्ट करने, ड्राइविंग एनालिसिस को देखने और रियर पार्किंग कैमरा के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें ऑप्शनल टाटा की आईआरए कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी दी गई है।

    पंच एसयूवी में सेंट्रल कंसोल के नीचे की तरफ सेंट्रल एसी वेंट्स और क्लाइमेट कंट्रोल पैनल के बीच में काफी सारे प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है। इसके सेंट्रल कंसोल पर टेम्प्रेचर एडजस्टमेंट के लिए सिंगल डायल्स दिए गए हैं जिसमें बाकी कंट्रोल्स के लिए बटन भी मिलते हैं। इसके नीचे की तरफ इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए यूएसबी पोर्ट और 12 वोल्ट का पावर सॉकेट दिया गया है।

    हमने टाटा पंच के एएमटी वेरिएंट के साथ समय काफी बिताया। इसमें ड्राइव सिलेक्ट स्टिक पर ग्लॉस ब्लैक सराउंड दिया गया है। इसके टॉप वेरिएंट में सिलेक्टर पर क्रोम गार्निश दी गई है। इस स्टिक एंगल यूज़र एर्गोनोमिक्स है जिससे ड्राइविंग करना काफी आसान हो जाता है। चूंकि पंच का केबिन थोड़ा ऊंचा है, ऐसे में इसके ट्रांसमिशन सिलेक्टर को सीट बेस जितनी ही ऊंचाई पर पोज़िशन किया गया है।

    इसके ट्रांसमिशन कंसोल के पीछे की तरफ मैनुअल पार्किंग ब्रेक, कपहोल्डर्स और छोटी ट्रे दी गई है जिसमें कॉइन और छोटे मोटे सामान को आसानी से रखा जा सकता है। इसमें कॉइन ट्रे के बिलकुल पास में दूसरा 12वोल्ट पावर सॉकेट दिया गया है।

    टाटा पंच में फैब्रिक अपहोल्स्ट्री दी गई है और यहां फ्रंट एयर डैम की तरह ही वाय-शेप पैटर्न मिलता है। इसके टॉप वेरिएंट में रियर बेंच पर फोल्डआउट आर्मरेस्ट के साथ कॉर्नर सीट पर एडजस्टेबल हेडरेस्ट भी दिए गए हैं। इसमें मिडल रियर पैसेंजर के लिए थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट दी जा सकती थी। 

    पंच के डोर अल्ट्रोज़ की तरह ही 90 डिग्री एंगल पर ओपन होते हैं, ऐसे में पैसेंजर्स इसके अंदर आसानी से एंटर कर सकते हैं।

    एसयूवी कार जैसी डिज़ाइन के चलते इसके बूट का लोडिंग लिप काफी ऊंचा है, लेकिन इसकी बूट कैपेसिटी नेक्सन के बिलकुल बराबर (319 लीटर) (आईएसओ 210 के अनुसार) है।

    टाटा पंच में लॉन्च के दौरान केवल एक 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन ही दिया जाएगा जो 86 पीएस की पावर और 113 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प दिया जाएगा।

    पंच के एएमटी वेरिएंट में ट्रैक्शन प्रो मोड एक्स्ट्रा टेक्नोलॉजी भी दी जाएगी जो मुश्किल सरफेस पर कार को चलाना आसान बना देगी।

    लॉन्च व प्राइस

    भारत में टाटा पंच को 20 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इसकी प्राइस 5.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला मारुति सुजुकी इग्निस और महिंद्रा केयूवी100 एनएक्सटी से होगा। 

    यह भी पढ़ें : टाटा पंच vs टाटा नेक्सन: इमेज कंपेरिजन

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा पंच 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है