• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    क्रैश टेस्ट में टाटा नेक्सन को मिली 4-स्टार रेटिंग

    ग्लोबल एनसीएपी के क्रैश टेस्ट में 4-स्टार रेटिंग हासिल करने वाली यह चौथी मेड-इन-इंडिया कार है

    रौनक
    रौनक
    Published On अगस्त 07, 2018 18:44 ist
    info icon
    published onAug 07, 2018 18:44 IST
    last updated onAug 07, 2018 18:44 IST
    25 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Nexon

    ग्लोबल न्यू कार असेस्मेंट प्रोग्राम (ग्लोबल एनसीएपी) ने ‘सेफर कार फॉर इंडिया’ मुहिम के तहत इस बार टाटा नेक्सन को क्रैश टेस्ट के लिए चुना है। क्रैश टेस्ट में टाटा नेक्सन को पैसेंजर सुरक्षा के मामले में 4-स्टार रेटिंग मिली है। । इससे पहले टाटा ज़ेस्ट, टोयोटा इटियॉस और फॉक्सवेगन पोलो को ग्लोबल एनसीएपी के क्रैश टेस्ट में 4-स्टार रेटिंग मिली थी।

    Tata Nexon

    ग्लोबल एनसीएपी के अनुसार टाटा नेक्सन का 64 किमी प्रति घंटा की स्पीड पर क्रैश टेस्ट हुआ। इस में व्यस्क पैसेंजर की सेफ्टी के लिए नेक्सन को 4-स्टार रेटिंग और चाइल्ड पैसेंजर की सेफ्टी के लिए 3-स्टार रेटिंग मिली। ग्लोबल एनसीएपी के अनुसार ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर के सिर और गर्दन के प्रोटेक्शन के मामले में टाटा नेक्सन का प्रदर्शन अच्छा रहा। फ्रंट पैसेंजर के चेस्ट प्रोटेक्शन की रिपोर्ट ज्यादा अच्छी नहीं तो ज्यादा खराब भी नहीं थी, इसे ठीक-ठाक कह सकते हैं। टाटा नेक्सन के टॉप वेरिएंट एक्सजेड में आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट दी गई है, इस वजह से इसने चाइल्ड सेफ्टी के मामले में 3-स्टार रेटिंग हासिल की।

    Tata Nexon

    पैसेंजर सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए टाटा नेक्सन के सभी वेरिएंट में ड्यूल एयरबैग, फ्रंट सीट बेल्ट, लोड लिमिटर, प्री-टेंशनर्स, एबीएस और ईबीडी को स्टैंडर्ड रखा गया है।

    यह भी पढें : ग्लोबल क्रैश टेस्ट में टाटा जेस्ट को मिले 4-स्टार

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    टाटा नेक्सन 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है