• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा नेक्सन की कीमत में हुई कमी: जीएसटी घटने के बाद 1..5 लाख रुपये तक सस्ती हुई ये कार!

    टाटा की ओर से नेक्सन की वेरिएंट अनुसार नई कीमत घोषित की जानी बाकी है।

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 08, 2025 14:43 ist
    info icon
    published onSep 08, 2025 14:43 IST
    last updated onSep 08, 2025 14:43 IST
    4.4K Views
    • Write a कमेंट

    Tata Nexon front design

    यदि आप इस त्यौहारी माहौल में टाटा नेक्सन अपने घर लाने पर विचार कर रहे हैं मे आपके लिए एक अच्छी खबर हैं। टाटा ने जीएसटी घटने के बाद नेक्सन के दाम गिरा दिए हैं। 

    क्या है नई कीमत?

    Tata Nexon dashboard

    हालांकि, इस ब्रांड ने नेक्सन कार पर 1.55 लाख रुपये तक कम करने का ऐलान किया है। 

    पूरी कीमत सूची आने से पहले जानिए इसके कितने कम हो सकते हैं दाम:
     

    Tata Nexon engine

    जीएसटी कम होने के बाद टाटा नेक्सन पेट्रोल मैनुअल,पेट्रोल एएमटी और डीसीटी मॉडल की नई कीमत

    वेरिएंट

    बचत (संभावित)

    टाटा नेक्सन स्मार्ट / स्मार्ट+ / स्मार्ट+ एस

    68,000 -  82,000

    टाटा नेक्सन प्योर / प्योर+ एस

    82,000 -  85,000

    टाटा नेक्सन क्रिएटिव / क्रिएटिव+ एस / क्रिएटिव+ पीएस डार्क और ड्युअल टोन समेत)

    96,000 -  1.18 लाख रुपये

    टाटा नेक्सन फियरलेस+ पीएस डार्क और ड्युअल टोन समेत)

    1.13 लाख रुपये से लेकर  1.25 लाख रुपये

    नेक्सन पेट्रोल के बेस वेरिएंट पर 68,000 रुपये (एक्स-शोरूम) तक की बचत का मौका मिल सकता है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट पेट्रोल डीसीटी पर 1.25 लाख रुपये तक घटाए जा सकते हैं। 

    Tata Nexon rear design

    जीएसटी कम होने के बाद  टाटा नेक्सन डीजल मैनुअल एवं एएमटी की नई कीमत 

    वेरिएंट

    बचत (संभावित)

    टाटा नेक्सन स्मार्ट+ / स्मार्ट+ एस

    100,000

    टाटा नेक्सन प्योर / प्योर+ एस

    1.09 लाख रुपये से लेकर  1.12 लाख रुपये

    टाटा नेक्सन क्रिएटिव / क्रिएटिव+ एस / क्रिएटिव+ पीएस डार्क और ड्युअल टोन समेत)

    1.23 लाख रुपये से लेकर  1.43 लाख रुपये

    टाटा नेक्सन फियरलेस+ पीएस डार्क और ड्युअल टोन समेत)

    1.46 लाख रुपये से लेकर  1.55 लाख रुपये

    चूंकि डीज़ल मॉडल पर टैक्स में ज़्यादा छूट मिलती है, इसलिए नेक्सन का बेस मॉडल खरीदने पर आप कम से कम 1 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की बचत कर सकते हैं। वहीं इसके टॉप- डीज़ल-मैनुअल वेरिएंट की कीमतें 1.55 लाख रुपये तक कम हो सकती है। 

    जीएसटी में कमी के बाद टाटा नेक्सन सीएनजी की नई कीमत

    वेरिएंट

    बचत (संभावित)

    टाटा नेक्सन स्मार्ट+ / स्मार्ट+ एस

    76,000 -  88,000

    टाटा नेक्सन प्योर / प्योर+ एस

    91,000 -  1 लाख रुपये

    टाटा नेक्सन क्रिएटिव / क्रिएटिव+ एस / क्रिएटिव+ पीएस (डार्क और ड्युअल टोन समेत)

    1.02 लाख रुपये से लेकर  1.17 लाख रुपये

    टाटा नेक्सन फियरलेस+ पीएस डार्क और ड्युअल टोन समेत)

    1.21 लाख रुपये से लेकर  1.23 लाख रुपये

    मॉडल के अनुसार नेक्सन के सीएनजी वेरिएंट की कीमतें 76,000 रुपये से 1.23 लाख रुपये तक कम होने की उम्मीद है।

    क्यों कम की गई कीमत?

    जीएसटी 2.0 लागू होने के साथ, नेक्सन के सभी वेरिएंट पर एक समान 18% की टैक्स लगेगा। फिर भले ही चाहे आप पेट्रोल, डीज़ल या सीएनजी वर्ज़न खरीदने की सोच रहे हों। अब ये पॉपुलर एसयूवी काफी सस्ती हो गई है। 

     

    सेस मिलाकर टैक्स की पुरानी दर

    टैक्स की नई दर 

    बचत

    पेट्रोल 

    29%

    18%

    11%

    सीएनजी 

    29%

    18%

    11%

    डीजल

    31%

    18%

    13%

    नई कीमतें कब लागू होंगी?

    22 सितंबर, 2025 से टैक्स की दरें कम हो जाएंगी । उम्मीद है कि टाटा तब तक सभी वेरिएंट की कीमतों की घोषणा कर देगी।

    नोट:

    ऊपर बताई गई सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं।

    बताई गई बचत इंटरनल कैलकुलेशन पर आधारित है जिसमें टैक्स के अंतर को ध्यान में रखा गया है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा नेक्सन पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    B
    binay dubey
    Sep 8, 2025, 4:34:50 PM

    Please provide On road price for TATAT Nexon Price with GST 02

      जवाब
      Write a Reply
      1
      S
      sandeep kothari
      Sep 8, 2025, 3:41:00 PM

      on road price

        जवाब
        Write a Reply

        कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है