• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कंफर्म: 2020 की शुरूआत में लॉन्च होगा टाटा नेक्सन का इलेक्ट्रिक वर्जन, 15 लाख रुपये हो सकती है कीमत

    टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक वर्जन में 300 वोल्ट की इलेक्ट्रिक मोटर दी जाएगी। इसकी अनुमानित रेंज 300 किलोमीटर/चार्ज होगी।

    भानु
    भानु
    Published On दिसंबर 19, 2019 17:56 ist
    info icon
    published onOct 03, 2019 17:58 IST
    last updated onDec 19, 2019 17:56 IST
    890 Views
    • Write a कमेंट

    लेटेस्ट अपडेट: टाटा मोटर्स ने अपनी नेक्सन ईवी (Nexon EV) के प्रोडक्शन मॉडल से पर्दा उठा दिया है। यह टाटा की सब-4 मीटर एसयूवी नेक्सन का इलेक्ट्रिक वर्जन है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

    • टाटा मोटर्स 2020 में जनवरी से लेकर मार्च के बीच टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक को लॉन्च करेगी। इसकी कीमत 15 लाख रुपये से 17 लाख रुपये के बीच हो सकती है। 
    • टाटा मोटर्स इसे 2020 ऑटो एक्सपो के दौरान शोकेस भी कर सकती है। 
    • इसमें फास्ट चार्जिंग कनेक्टिविटी और आईपी67 वॉटरप्रूफ बैट्री पैक दिया जाएगा। 
    • कार की बैट्री और मोटर के साथ मिलेगी 8 साल की स्टैंडर्ड वॉरन्टी। 
    • इसका मुकाबला 2020 के मध्य तक लॉन्च होने वाली महिंद्रा एक्सयूवी300 इलेक्ट्रिक से होगा। 
    • टाटा आने वाले 15 से 18 महीनों के भीतर टिगॉर इलेक्ट्रिक, अल्ट्रोज़ इलेक्ट्रिक और एक अन्य इलेक्ट्रिक कार भी लॉन्च करेगी। 

    इन दिनों काफी कंपनियां इलेक्ट्रिक कारें तैयार करने में जुटी हुई है। ऐसे में टाटा मोटर्स अपने लाइनअप में मौजूद कुछ कारों के इलेक्ट्रिक वर्जन पर काम कर रही है। कंपनी ने अभी हाल ही में इन फ्यूचर इलेक्ट्रिक कारों में इस्तेमाल की जाने वाली ज़िपट्रॉन टेक्नोलॉजी से पर्दा उठाया है। अब कंपनी ने ज़िपट्रॉन टेक्नोलॉजी से लैस नेक्सन के इलेक्ट्रिक वर्जन को 2020 में लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है। 2020 में इसे जनवरी से मार्च के बीच किसी भी वक्त लॉन्च किया जा सकता है। 

    टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक वर्जन में 300 वोल्ट की इलेक्ट्रिक मोटर दी जाएगी। इसकी अनुमानित रेंज 300 किलोमीटर/चार्ज होगी। कार की बेट्री को फास्ट चार्जिंग से रीचार्ज किया जा सकेगा। साथ ही कंपनी कार की बैट्री और मोटर के साथ 8 साल की स्टैंडर्ड वॉरन्टी की पेशकश भी करेगी। नेक्सन इलेक्ट्रिक वर्जन का डिज़ाइन इसके फेसलिफ्ट मॉडल जैसा होगा। नेक्सन फेसलिफ्ट को भी अगले साल लॉन्च किया जा सकता है। 

    टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक की प्राइस 15 लाख रुपये से लेकर 17 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है। टाटा नेक्सन के मौजूदा मॉडल की प्राइस 6.58 लाख रुपये से लेकर 11.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। अपनी इन अपकमिंग इलेक्ट्रिक कारों के लिए टाटा के फास्ट चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की भी योजना है। 

     टाटा मोटर्स ने 2020 तक 4 नई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की भी घोषणा कर दी है। इनमें अल्ट्रोज़ इलेक्ट्रिक और बड़े बैट्री पैक​ वाली टिगॉर इलेक्ट्रिक  शामिल है। इनमें एक और कार भी शामिल है जिसके नाम का खुलासा कंपनी ने अभी नहीं किया है। माना जा रहा है कि इस कार को अल्ट्रोज़ और हैरियर की तरह अल्फा या ओमेगा आर्किटेक्चर प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा सकता है। 

    लॉन्च के बाद टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक का मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी300 इलेक्ट्रिक से होगा। महिंद्रा एक्सयूवी300 इलेक्ट्रिक को 2020 के मध्य तक लॉन्च किया जा सकता है। इसी के साथ एमजी मोटर्स और मारुति सुज़ुकी भी 2020 तक अपनी ओर से इलेक्ट्रिक कारें पेश कर सकती हैं। 

    यह भी पढ़ें: फिर टेस्टिंग के दौरान नज़र आई टाटा टियागो फेसलिफ्ट, जानें कैसा होगा डिज़ाइन

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा नेक्सन 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा नेक्सन 2017-2020

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है