• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फरवरी 2022 में सबसे ज्यादा बिकने वाली सब कॉम्पैक्ट एसयूवी रही टाटा नेक्सन,जानिए सेगमेंट की दूसरी कारों को मिले कितने बिक्री के आंकड़े

    लगातार तीसरे महीने टाटा नेक्सन नंबर 1 की पोजिशन पर रही है। 

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 21, 2022 13:28 ist
    info icon
    published onMar 21, 2022 13:28 IST
    last updated onMar 21, 2022 13:28 IST
    841 Views
    • Write a कमेंट

    फरवरी 2022 में सब कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की कारों की मासिक बिक्री में 12 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। हालांकि इससे पहले कुछ महीनों तक सेगमेंट की कारों की बिक्री अच्छी खासी हो रही थी। लगातार तीसरे महीने टाटा नेक्सन नंबर 1 की पोजिशन पर रही है। फरवरी 2022 में सेगमेंट की दूसरी कारों को मिले कितने बिक्री के आंकड़े ये आप जानेंगे आगे:

     

    फरवरी 2022

    जनवरी 2022

    मासिक ग्रोथ

    वर्तमान मार्केट शेयर (%)

    पिछले साल का मार्केट शेयर (%)

    सालाना मार्केट शेयर (%)

    औसत बिक्री (6 महीने)

    टाटा नेक्सन

    12259

    13816

    -11.26

    24.97

    15.64

    9.33

    10977

    हुंडई वेन्यु

    10212

    11377

    -10.23

    20.8

    22.14

    - 1.34

    9421

    मारुति विटारा ब्रेज़ा

    9256

    9576

    -3.34

    18.85

    22.86

    -4.01

    8780

    किआ सॉनेट

    6154

    6904

    -10.86

    12.53

    15.78

    -3.25

    5475

    महिंद्रा एक्सयूवी300

    4550

    -0.85

    9.19

    6.26

    2.93

    4429

     

    टोयोटा अर्बन क्रूजर

    2387

    2590

    -7.83

    किगर

    4511

    2247

     

    रेनॉल्ट काइगर

     

    3053

    -26.4

    4.57

    6.36

    -1.79

    2476

    निसान मैग्नाइट

    2059

    3827

    -46.19

    4.19

    5.9

    -1.71

    2913

    कुल

    49085

    55693

    -11.86

    99.96

     

     

     

    • फरवरी 2022 में 12000 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े के साथ टाटा नेक्सन सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। इसकी मासिक सेल्स में 11 प्रतिशत की गिरावट जरूर आई है। मगर इसका मार्केट शेयर 9 प्रतिशत तक बढ़ा है। 
    • हुंडई वेन्यू इस सूची में दूसरे स्थान पर है जिसकी मासिक सेल्स में 10 प्रतिशत की गिरावट आई है। पिछले 6 महीनों में इसकी औसत सेल्स 9,421 यूनिट्स रही जो विटारा ब्रेजा से ज्यादा है। 

    Kia Sonet Goes The Seltos’ Way, Gets An Anniversary Edition To Celebrate A Year In India

    • मारुति विटारा ब्रेजा को फरवरी 2022 में 10,000 यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा प्राप्त हुआ जनवरी के मुकाबले इसकी सेल्स में 3 प्रतिशत की गिरावट आई है। अपपे सेगमेंट में आउटडेटेड प्रोडक्ट हो चुकी इस कार के न्यू जनरेशन मॉडल को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। 
    • किआ सोनेट इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है जिसकी पिछले महीने 6154 यूनिट्स मार्केट में बिकी। इस लिस्ट में शामिल टॉप 3 कारों से अच्छे खासे मार्जिन से पीछे रही है। 
    • महिंद्रा एक्सयूवी300 की सेल्स में सबसे कम मासिक गिरावट देखी गई है। नेक्सन के बाद ये दूसरी ऐसी कार है जिसका मार्केट शेयर बढ़ा है। 

    Mahindra XUV300

    • टोयोटा अर्बन क्रुजर को इस सूची में छठा स्थान हासिल हुआ है जनवरी के मुकाबले इसकी सेल्स में 200 यूनिट की गिरावट आई है। इसकी पिछले 6 महीने की सेल्स का औसत 2000 से 2500 यूनिट रहा है। 
    • देश की सबसे अफोर्डेबल एसयूवी निसान मैग्नाइट और रेनो काइगर इस लिस्ट में आखिरी पायदान पर आई है। जहां काइगर की मासिक सेल्स में 26 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई तो वहीं मैग्नाइट की सेल्स में 46 प्रतिशत की मासिक गिरावट देखी गई है। टोयोटा अर्बन क्रुजर के मुकाबले इन दोनों कारों की औसत सेल्स अच्छी रही है। 
    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा नेक्सन 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है