• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अब घर बैठे सर्विस करवा सकेंगे अपनी टाटा कार

    टाटा मोटर्स की यह सेवा फिलहाल 38 शहरों की 42 जगह पर शुरू की गई है

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    Published On मार्च 08, 2019 15:27 ist
    info icon
    published onMar 08, 2019 15:27 IST
    last updated onMar 08, 2019 15:27 IST
    526 Views
    • Write a कमेंट

    2019 Tata Hexa Launched; Prices Start At Rs 12.99 Lakh

    अगर आप टाटा की कार रखते हैं तो आपके लिए ये काम की खबर साबित हो सकती है। टाटा मोटर्स ने बिक्री के बाद ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने के उद्देश्य से मोबाइल सर्विस वैन प्रोग्राम शुरू किया है। इस प्रोग्राम के तहत टाटा मोटर्स की सर्विस टीम आपके घर आकर आपकी कार को सही करके जाएगी। कंपनी ने फिलहाल ये सेवा 38 शहरों की 42 जगह पर शुरू की है।

    कंपनी के अनुसार सर्विस वैन में कंपनी के प्रशिक्षित मैकेनिक और जरूरी सामान रहेगा, जो आपकी कार का रूटीन मेंटेनेंस चेकअप और हल्का-फुल्का रिपेयरिंग का काम करेंगे। अगर आप भी घर बैठे अपनी कार की सर्विस करवाना चाहते हैं तो आप टाटा मोटर्स की वेबसाइट पर जाकर बुकिंग करवा सकते हैं। आपके द्वारा चुने गए समय पर कंपनी की टीम आएगी और कार की सर्विस करेगी।

    Tata Harrier SUV: In Pictures

    इस से ग्राहकों को ये फायदा होगा कि उन्हें कार सर्विस के लिए सर्विस सेंटर पर नहीं जाना पड़ेगा। अक्सर लोगों को इस बात से शिकायत रहती है कि कार सर्विस के दौरान उनका समय काफी खराब जाता है। ऐसे में यह वैन सर्विस उन लोगों के लिए सही साबित हो सकती है। ऐसी सर्विस शुरू करने वाली टाटा मोटर्स इकलौती कंपनी नहीं है। मारूति सुज़ुकी और हुंडई भी ऐसी सर्विस का विकल्प देती है।

    यह भी पढें : अप्रैल 2020 में बंद होगी टाटा टियागो और टिगॉर डीज़ल

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    टाटा नेक्सन 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है