• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इलेक्ट्रिक अवतार में भी आएगी टाटा एचबीएक्स, जल्द होगी लॉन्च 

    टाटा एचबीएक्स को पेट्रोल इंजन के अलावा इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ भी उतारा जाएगा।

    निखिल
    निखिल
    Published On फरवरी 07, 2020 16:41 ist
    info icon
    published onFeb 07, 2020 16:41 IST
    last updated onFeb 07, 2020 16:41 IST
    9.5K Views
    • Write a कमेंट

    Tata HBX Electric

    टाटा मोटर्स ने अपने नए लाइन-अप, कॉन्सेप्ट मॉडल्स, अपकमिंग ईवी और कमर्शियल व्हीकल्स के साथ ऑटो एक्सपो 2020 में सबको चौंका दिया। इनमें एचबीएक्स माइक्रो-एसयूवी ने लोगो का सबसे ज्यादा ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। यह ''एच2एक्स'' कॉन्सेप्ट पर बेस्ड है। इसे मिड-2020 तक लॉन्च किया जाएगा। 

    Tata HBX Electric

     टाटा एचबीएक्स में टियागो और टिगॉर की तरह केवल पेट्रोल इंजन ही मिलेगा। कंपनी इसे इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ भी उतारने का विचार कर रही है। हालांकि, इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है क्योंकि एचबीएक्स को जिस प्लेटफार्म (अल्फ़ा-आर्किटेक्चर) पर तैयार किया गया है वो मल्टीप्ल पावरट्रेन को सपोर्ट कर सकता है। उदाहरण के लिए, टाटा अल्ट्रोज को भी इसी प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। साथ ही कंपनी अल्ट्रोज का भी इलेक्ट्रिक वर्ज़न उतारने की तैयारी में है। कंपनी ने अल्ट्रोज ईवी को एक्सपो में प्रदर्शित भी किया है।

    Tata HBX Electric

    इस बारे में बात करते हुए टाटा मोटर्स के पैसेंजर व्हीकल्स बिज़नेस यूनिट के मार्केटिंग हेड, विवेक श्रीवास्तव ने कहा कि, "संभावना है कि एचबीएक्स गैसोलीन (पेट्रोल) और इलेक्ट्रिक दोनों वर्ज़न में आएगी।" 

    टाटा मोटर्स ने हमे चार इलेक्ट्रिक व्हीकल्स उतारे जाने की पुष्टि की है। इनमें एक सेडान, 2 हैचबैक और एक एसयूवी शामिल हैं। हमे उम्मीद है कि इन दो हैचबैक कारों में एक एचबीएक्स का इलेक्ट्रिक वर्ज़न होगा। हालांकि, यह एक हैचबैक नहीं है। लेकिन माइक्रो एसयूवी होने के नाते हैचबैक की तरह ही कॉम्पैक्ट है। टाटा के पोर्टफोलियो में इसे अल्ट्रोज ईवी के नीचे पोज़िशन किया जाएगा।   

    Tata HBX Electric

    अल्ट्रोज ईवी में टाटा नेक्सन ईवी वाली ही 30.2 किलोवॉट-ऑवर की बैटरी दी जा सकती है। टाटा के अनुसार इसकी रेंज 250 से 300 किमी के बीच रहेगी।  वहीं, उम्मीद है कि एचबीएक्स में 20 से 25 किलोवॉट-ऑवर की बैटरी दी जाएगी। इसकी रेंज 250 किमी के करीब रह सकती है। इस लिहाज़ से इसकी रेंज हाल ही में लॉन्च हुई महिंद्रा ई-केयूवी100 से लगभग 100 किमी ज्यादा रहेगी।

    Tata HBX Electric

    वर्तमान में टाटा नेक्सन ईवी की कीमत 14 लाख रुपये से शुरू होती है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि एचबीएक्स ईवी की प्राइस 10 लाख रुपये से कम रहेगी। जबकि अल्ट्रोज ईवी की रेट लगभग 12 लाख रुपये से शुरू होगी।  

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    टाटा पंच 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    11 कमेंट्स
    1
    S
    suraj suraj
    Apr 28, 2021, 3:18:30 PM

    Am waitting for segment

      जवाब
      Write a Reply
      1
      V
      viplove goyal
      Mar 9, 2021, 9:48:38 AM

      Eagerly waiting of this segment

        जवाब
        Write a Reply
        1
        R
        ratansingh barik
        Dec 2, 2020, 9:53:02 AM

        What is cost of TataHBX & excepeted date

          जवाब
          Write a Reply

          explore similar कारें

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

          • अपकमिंग
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है