• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस हुई टाटा अल्ट्रोज ईवी

    लॉन्च होने पर टाटा अल्ट्रोज़ ईवी देश की पहली प्रीमियम इलेक्ट्रिक हैचबैक होगी।

    स्तुति
    स्तुति
    modified on फरवरी 07, 2020 12:24 ist
    info icon
    published onFeb 05, 2020 12:49 IST
    last updated onFeb 07, 2020 12:24 IST
    753 Views
    • Write a कमेंट

    टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अपनी प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज़ (Altroz) के इलेक्ट्रिक वर्जन को ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित कर दिया है। इसका लुक स्टैंडर्ड अल्ट्रोज़ से काफी हद तक मिलता-जुलता रखा गया है। हालांकि, आई.सी. इंजन मॉडल से अलग पहचान देने के लिए इसमें मामूली बदलाव किए गए हैं। इसे प्रोडक्शन फेज़ में ही पेश किया गया है। इससे पहले कंपनी ने 2019 जेनेवा मोटर-शो में इसे कॉन्सेप्ट मॉडल के रूप में शोकेस किया था।

    अल्ट्रोज़ के इलेक्ट्रिक वर्जन में इसके आई.सी. इंजन मॉडल की तुलना में अलग फंरट ग्रिल दी गई है। साथ ही इसमें नए ड्यूल-एलईडी हेडलैंप्स भी दिए गए हैं। इसके अलावा, कार के फ्रंट बम्पर की डिज़ाइन भी थोड़ी अलग है व इसमें विंडो के नीचे ब्लू कलर की बेल्टलाइन दी गई है।

    एक्सटीरियर की तरह ही इसके केबिन लेआउट का लुक भी स्टैंडर्ड अल्ट्रोज़ के जैसा ही है।  हालांकि, टाटा ने इसे नया लुक देने के लिए इसमें सेंटर कंसोल और एसी वेंट्स को ब्लू इंसर्ट के साथ पेश किया है। स्टैंडर्ड अल्ट्रोज़ की तुलना में इसके इलेट्रिक वर्जन में ड्राइविंग मोड्स को चुनने के लिए रोटरी नॉब दिया गया है।

    कंपनी ने फिलहाल अल्ट्रोज़ ईवी (Altroz eV) की तकनीकी जानकारियों का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि अल्ट्रोज़ ईवी के टेक्निकल फीचर्स नेक्सन ईवी (Nexon EV) के जैसे ही हो सकते हैं। 

    वर्तमान में नेक्सन ईवी में लगी इलेक्ट्रिक मोटर 129 पीएस की पावर और 245 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। इसमें 30.2 किलोवॉट ऑवर का बैटरी पैक दिया गया है। इसमें दो ड्राइव मोड्स - ड्राइव और स्पोर्ट मिलते हैं। यह मोड्स अलग-अलग ड्राइविंग परिस्थितियों के अनुरूप थ्रोटल रिस्पांस में बदलाव करते हैं। एआरएआई का दावा है कि नेक्सन ईवी सिंगल चार्ज पर 312 किलोमीटर का सफर तय करने में सक्षम है।

    अल्ट्रोज़ ईवी में सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेन्ट क्लस्टर दिया गया है जो 7-इंच के टीएफटी डिस्प्ले के साथ आती है। इस डिस्प्ले पर चार्जिंग, रेंज और अन्य व्हीकल अलर्ट की जानकरियां मिलेगी। बात की जाए अन्य फीचर्स की तो इसमें इसके आई.सी. इंजन वाले मॉडल की तरह ऑटो क्लाइमेट कण्ट्रोल,  रियर ऐसी वेंट, 7-इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी, एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसी खूबियां मिलेगी। इसके अलावा, इसमें कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी दी गई है।

    कंपनी ने फिलहाल अल्ट्रोज़ ईवी की लॉन्च डेट साझा नहीं की है। माना जा रहा है कि इसे इस साल के अंत तक लॉन्च जा सकता है। लॉन्च होने पर अल्ट्रोज़ ईवी पहली प्रीमियम इलेक्ट्रिक हैचबैक होगी। इसकी प्राइस 12 लाख रुपए से 14 लाख रुपए के बीच रखी जा सकती है। 

    साथ ही पढ़ें: 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा अल्ट्रोज़ ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    R
    raja ram
    Dec 18, 2020, 8:12:52 PM

    इसकी रेट क्या होगी और यह एक बार चार्ज करने पर कितने किलोमीटर चलेगी

      जवाब
      Write a Reply
      1
      R
      rajkumar soni
      Oct 2, 2020, 12:38:47 AM

      सब्सिडी और प्राइस दोनों मिल जाए प्राइस थोड़ा कम हो तो मजा आ जाएगा दीपावली से पहले लांच किया जाए तो मेरे को भी लेना है

        जवाब
        Write a Reply

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है