• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा को 2022 में मिली सॉलिड शुरूआत, ईवी सेगमेंट में भी रही लीडर

    दिसंबर 2021 में टाटा मोटर्स, मारुति के बाद देश की दूसरी सबसे ज्यादा कारें बेचने वाली कंपनी रही थी। 

    भानु
    भानु
    Published On फरवरी 02, 2022 11:52 ist
    info icon
    published onFeb 02, 2022 11:52 IST
    last updated onFeb 02, 2022 11:52 IST
    1.6K Views
    • Write a कमेंट

    • टाटा की मासिक ग्रोथ में बढ़ोतरी का दौर जारी
    • नए लॉन्च हुए सीएनजी मॉडल्स ने भी दी कंपनी की सेल्स को रफ्तार
    • जनवरी 2021 के मुकाबले इलेक्ट्रिक व्हीकल सेल्स की सालाना ग्रोथ में 463 प्रतिशत का इजाफा, मासिक सेल्स भी 7 प्रतिशत बढ़ी

    इंडियन पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में टाटा मोटर्स को ग्रोथ मिलने का दौर जारी है और जनवरी 2022 में कंपनी को 40,777 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए। इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में भी कंपनी को काफी अच्छे बिक्री के आंकड़े मिले है जहां उसने पिछले महीने 2,892 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की है।

    डालिए नजर टाटा के जनवरी 2021 और जनवरी 2022 के आंकड़ों के बीच एक नजर:

    कैटेगरी

    जनवरी 2022

    जनवरी  2021

    % चेंज (सालाना)

    आईसीई मॉडल्स

    37,885

    26,464

    43%

    इलेक्ट्रिक व्हीकल मॉडल्स

    2,892

    514

    463%

    कुल

    40,777

    26,978

    51%

    दिसंबर 2021 में टाटा मोटर्स, मारुति के बाद देश की दूसरी सबसे ज्यादा कारें बेचने वाली कंपनी रही थी। 2022 में कंपनी को मासिक ग्रोथ में 15 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। कंपनी की टियागो और टिगॉर के सीएनजी मॉडल ने भी टाटा की सेल्स को रफ्तार दी है। 

    दूसरी तरफ टाटा मोटर्स के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल्स में भी इजाफा हुआ है। टाटा के लाइनअप में इस समय लंबी रेंज वाली दो कारें टिगॉर ईवी और नेक्सन ईवी उपलब्ध है। हालांकि ​टिगॉर ईवी को हाल ही में लॉन्च किया गया है जिसे आने वाले समय में बिक्री के अच्छे खासे आंकड़े प्राप्त हो सकते है। बता दें कि नेक्सन ईवी की मौजूदा रेंज 312 किलोमीटर है और इसकी प्राइस 14.29 लाख रुपये से शुरू होती है। वहीं टिगॉर ईवी की सिंगल चार्ज रेंज 306 किलोमीटर है और इसकी प्राइस 11.99 लाख रुपये से शुरू होती है। 

    अभी टाटा के मॉडल वाइज सेल्स फिगर की जानकारी तो सामने नहीं आई है, मगर इतना जरूर मालूम है कि कंपनी की पंच और नेक्सन को सबसे ज्यादा सेल्स के आंकड़े प्राप्त हुए हैं जिनकी क्रमश: 10 हजार यूनिट्स से ज्यादा बिकी है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है