• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा हैरियर ईवी टॉप मॉडल vs टाटा हैरियर टॉप मॉडल: क्या इलेक्ट्रिक कार के लिए ज्यादा कीमत देना सही है?

    टाटा मोटर्स ने टाटा हैरियर ईवी को भारत में पेश कर दिया है, हालांकि अभी इसके केवल रियर-व्हील-ड्राइव वेरिएंट्स की कीमत की घोषणा हुई है। यह तीन वेरिएंट: एडवेंचर, फियरलेस और एम्पावर्ड, और दो बैटरी पैक विकल्प में उपलब्ध है। इसके टॉप मॉडल की कीमत आईसीई पावर्ड टाटा हैरियर के टॉप मॉडल के करीब है, ऐसे में सवाल ये उठता है कि दोनों में किसे लेना फायदे का सौदा है। इसका जवाब जानने के लिए हमने दोनों की तुलना की है, जिसके बारे में विस्तार से जानेंगे आगे:

    सोनू
    सोनू
    Published On जून 27, 2025 14:55 ist
    info icon
    published onJun 27, 2025 14:55 IST
    last updated onJun 27, 2025 14:55 IST
    583 Views
    • Write a कमेंट

    टाटा मोटर्स ने टाटा हैरियर ईवी को भारत में पेश कर दिया है, हालांकि अभी इसके केवल रियर-व्हील-ड्राइव वेरिएंट्स की कीमत की घोषणा हुई है। यह तीन वेरिएंट: एडवेंचर, फियरलेस और एम्पावर्ड, और दो बैटरी पैक विकल्प में उपलब्ध है। इसके टॉप मॉडल की कीमत आईसीई पावर्ड टाटा हैरियर के टॉप मॉडल के करीब है, ऐसे में सवाल ये उठता है कि दोनों में किसे लेना फायदे का सौदा है। इसका जवाब जानने के लिए हमने दोनों की तुलना की है, जिसके बारे में विस्तार से जानेंगे आगे:

    प्राइस

    मॉडल

    कीमत (एक्स-शोरूम)

    टाटा हैरियर ईवी एम्पावर्ड रियर-व्हील-ड्राइव 75

    27.49 लाख रुपये

    टाटा हैरियर फियरलेस प्लस स्टैल्थ

    25.10 लाख रुपये (मैनुअल गियरबॉक्स वेरिएंट)

    26.50 लाख रुपये (ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वेरिएंट)

    अभी टाटा ने हैरियर ईवी की पूरी प्राइस लिस्ट जारी नहीं की है। वर्तमान में एम्पावर्ड 75 केडब्ल्यूएच बैटरी और रियर-व्हील-ड्राइव कॉम्बिनेशन की कीमत 27.49 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री, एक्स-शोरूम) है। वहीं टॉप मॉडल हैरियर फिरयरलेस प्लस स्टैल्थ एडिशन की कीमत 26.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जो रियर-व्हील-ड्राइव हैरियर ईवी के टॉप मॉडल से करीब 1 लाख रुपये ज्यादा सस्ती है।

    साइज

    Tata Harrier side profile

     

    टाटा हैरियर ईवी

    टाटा हैरियर

    अंतर

    लंबाई

    4,607 मिलीमीटर

    4,605 मिलीमीटर

    +2 मिलीमीटर

    चौड़ाई

    1,922 मिलीमीटर

    1,922 मिलीमीटर

    अंतर नहीं

    ऊंचाई

    1,740 मिलीमीटर

    1,740 मिलीमीटर

    अंतर नहीं

    व्हीलबेस

    2,741 मिलीमीटर

    2,741 मिलीमीटर

    अंतर नहीं

    बूट स्पेस

    502 लीटर

    445 लीटर

    57 लीटर

    फ्रंक

    67 लीटर तक

    उपलब्ध नहीं

    67 लीटर तक

    चूंकि हैरियर ईवी, हैरियर का इलेक्ट्रिक अवतार है, ऐसे में दोनों एसयूवी कार का साइज करीब एक समान है। हैरियर ईवी केवल 2 मिलीमीटर ज्यादा लंबी है, लेकिन व्हीलबेस हैरियर के बराबर है। हालांकि इसमें 57 लीटर अतिरिक्त बूट स्पेस मिलता है। इसके अलावा हैरियर ईवी के टॉप ऑल-व्हील-ड्राइव वेरिएंट में आगे 35 लीटर फ्रंक स्टोरेज स्पेस भी दिया गया है, जबकि शुरूआती रियर-व्हील-ड्राइव वेरिएंट्स में 67 लीटर फ्रंक स्पेस दिया गया है।

    पावरट्रेन

    मॉडल

    टाटा हैरियर ईवी एम्पावर्ड रियर-व्हील-ड्राइव 75

    टाटा हैरियर फियरलेस प्लस स्टैल्थ

    बैटरी पैक/इंजन क्षमता

    75 केडब्ल्यूएच

    2-लीटर डीजल इंजन

    पावर

    238 पीएस

    170 पीएस

    टॉर्क

    315 एनएम

    350 एनएम

    ड्राइव

    रियर-व्हील-ड्राइव

    फ्रंट-व्हील-ड्राइव

    गियरबॉक्स

    -

    6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक

    रेंज

    627 किलोमीटर

    -

    इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ हैरियर ईवी रेगुलर हैरियर से ज्यादा पावर देती है। हैरियर ईवी टॉप मॉडल में रियर-व्हील-ड्राइव सेटअप दिया गया है, वहीं आईसीई पावर्ड हैरियर में आगे वाले पहियों पर पावर सप्लाई होती है। हैरियर ईवी की फुल चार्ज में रेंज 627 किलोमीटर तक है, जबकि आईसीई पावर हैरियर 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्प के साथ उपलब्ध है।

    फीचर

    Tata Harrier dashboard

    फीचर

    टाटा हैरियर ईवी एम्पावर्ड रियर-व्हील-ड्राइव 75

    टाटा हैरियर फियरलेस प्लस स्टैल्थ

    एक्सटीरियर

    • ऑटोमैटिक एलईडी हेडलाइट्स

    • चार्जिंग इंडिकेटर के साथ सीक्वेंशियल एलईडी डीआरएल

    • कनेक्टेड एलईडी टेल लाइट्स

    • कॉर्नरिंग फंक्शन के साथ फ्रंट एलईडी फॉग लैंप

    • रियर फॉग लैंप

    • एयरोडायनामिक इंसर्ट के साथ 19 इंच अलॉय व्हील

    • इंटीग्रेटेड साइड स्टेप

    • शार्क फिन एंटीना

    • रूफ रेल्स

    • टाटा लोगो प्रोजेक्शन के साथ ओआरवीएम

    • ऑटोमैटिक फंक्शन के साथ एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स

    • एलईडी डीआरएल

    • कनेक्टेड एलईडी टेल लाइट्स

    • कॉर्नरिंग फंक्शन के साथ आगे एलईडी फॉग लैंप

    • पीछे फॉग लैंप

    • 19-इंच अलॉय व्हील्स

    • शार्क फिन एंटीना

    • रूफ रेल्स

    केबिन

    • लेदरेट रैप्ड ड्यूल-टोन स्टीयरिंग व्हील

    • लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री

    • कूल्ड स्टोरेज स्पेस के साथ आगे आर्मरेस्ट

    • 60:40 स्प्लिट-फोल्डिंग पीछे वाली सीटें

    • कपहोल्डर्स के साथ पीछे सेंटर आर्मरेस्ट

    • पीछे वाली सीटों पर विंग-टाइप हेडरेस्ट

    • पीछे विंडो सनशेड

    • डैशबोर्ड, दरवाजों और सनरूफ पर एम्बिएंट लाइटिंग

    • आगे वाली सीट के पीछे पॉकेट

    • पार्सल ट्रे

    लेदरेट रैप्ड स्टीयरिंग व्हील

    लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री

    कूल्ड स्टोरेज स्पेस के साथ आगे आर्मरेस्ट

    60:40 स्प्लिट-फोल्डिंग पीछे वाली सीटें

    कपहोल्डर्स के साथ पीछे सेंटर आर्मरेस्ट

    पीछे विंडो सनशेड

    एम्बिएंट लाइटिंग

    पार्सल ट्रे

    कंफर्ट

    • 10.25 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

    • वेलकम रिट्रेक्ट और मेमोरी फंक्शन के साथ 6 तरह से इलेक्ट्रिक एडजस्ट होन वाली ड्राइवर सीट

    • 4 तरह से इलेक्ट्रिक एडजस्ट होन वाली को-ड्राइवर सीट

    • वेंटिलेटेड फ्रंट सीट

    • को-ड्राइवर सीट पर बॉस मोड

    • वॉयस असिस्टेंस के साथ पैनोरमिक सनरूफ

    • तीन ड्राइव मोड

    • डुअल-जोन ऑटो एसी

    • वायरलेस फोन चार्जर

    • 65-वाट यूएसबी टाइप-सी फोन चार्जिंग पोर्ट

    • कीलेस एंट्री फंक्शन के साथ डिजिटल कुंजी

    • जेस्चर एक्टिवेशन के साथ पावर्ड टेलगेट

    • पडल लैंप

    • क्रूज कंट्रोल

    • एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) डिस्प्ले के साथ एयर प्यूरीफायर

    • रीजन मोड के लिए पैडल शिफ्टर्स

    • इनबिल्ट मैपल्स नेविगेशन

    • एंटी-पिंच मोड के साथ ड्राइवर-साइड विंडो ऑटो अप/डाउन

    • इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल आउटसाइड रियर व्यू मिरर (ओआरवीएम)

    • ओआरवीएम पर मेमोरी फंक्शन

    • वी2एल टेक्नोलॉजी

    • 10.25 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

    • मेमोरी फंक्शन के साथ 6 तरह से इलेक्ट्रिक एडजस्ट होन वाली ड्राइवर सीट

    • 4 तरह से इलेक्ट्रिक एडजस्ट होन वाली को-ड्राइवर सीट

    • आगे वेंटिलेटेड सीट

    • वॉयस असिस्टेंस के साथ पैनोरमिक सनरूफ

    • रोटरी ड्राइव सिलेक्टर के साथ 3-टेरेन रिस्पॉन्स ड्राइव मोड

    • डुअल-जोन ऑटो एसी

    • वायरलेस फोन चार्जर

    • 45-वाट यूएसबी टाइप-सी फोन चार्जिंग पोर्ट

    • कीलेस एंट्री फंक्शन

    • जेस्चर एक्टिवेशन के साथ पावर्ड टेलगेट

    • पडल लैंप

    • क्रूज कंट्रोल

    • एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) डिस्प्ले के साथ एयर प्यूरीफायर

    • पैडल शिफ्टर्स (एटी वैरिएंट)

    • वन टच ड्राइवर-साइड विंडो ऑटो अप/डाउन

    • इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल आउटसाइड रियर व्यू मिरर (ओआरवीएम)

    इंफोटेनमेंट

    • 14.5 इंच क्यूएलईडी टचस्क्रीन

    • डॉल्बी एटमॉस सराउंड साउंड सिस्टम

    • वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले

    • कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी

    • 12.3 इंच टचस्क्रीन

    • 10 स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम

    • वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले

    • कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी

    सेफ्टी

    • 7 एयरबैग (घुटने के एयरबैग सहित)

    • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस)

    • सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक

    • ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (ईपीबी)

    • हिल होल्ड और हिल डिसेंट कंट्रोल

    • आगे और पीछे पार्किंग सेंसर के साथ 360-डिग्री कैमरा

    • पीछे वाइपर और वॉशर

    • पीछे डिफॉगर

    • रेन सेंसिंग वाइपर

    • ऑटो-डिमिंग इनसाइड रियरव्यू मिरर (आईआरवीएम)

    • लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस)

    • ऑटो पार्क असिस्ट

    • डैशकैम फंक्शन के साथ डिजिटल आईआरवीएम

    • ट्रांसपेरेंट मोड

    • ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर

    • एकॉस्टिक व्हीकल अलर्ट सिस्टम (एवीएएस)

    • ड्राइवर ड्राउजीनेस अलर्ट सिस्टम

    • 7 एयरबैग (घुटने के एयरबैग सहित)

    • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस)

    • सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक

    • ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (ईपीबी)

    • हिल होल्ड और हिल डिसेंट कंट्रोल

    • आगे और पीछे पार्किंग सेंसर के साथ 360-डिग्री कैमरा

    • पीछे वाइपर और वॉशर

    • पीछे डिफॉगर

    • रेन सेंसिंग वाइपर

    • ऑटो-डिमिंग इनसाइड रियरव्यू मिरर (आईआरवीएम)

    • लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस)

    जब बात डिजाइन और केबिन फीचर की आती है तो हैरियर ईवी और हैरियर में काफी समानता है। हालांकि हैरियर ईवी कंफर्ट और सेफ्टी के मामले में एक कदम आगे है। इसमें बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, डैशकैम फंक्शन के साथ ऑटो डिमिंग आईआरवीएम, ज्यादा एडवांस्ड साउंड सिस्टम, और ट्रांसपरेंट मोड के साथ 540 डिग्री कैमरा दिया गया है, जो कार के नीचे का दृश्य दिखाता है।

    इसमें पीछे विंग जैसा हेडरेस्ट और बेहतर कंफर्ट के लिए इलेक्ट्रिक बोस मॉड भी दिया गया है। दोनों एसयूवी कार में इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल सीट, वेंटिलेटेड सीट, पैनोरमिक सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग, और वायरलेस फोन चार्जिंग जैसे फीचर दिए गए हैं।

    निष्कर्ष

    Tata Harrier driving

    दोनों में से हैरियर ईवी अपने इलेक्ट्रिक पावरट्रेन, ज्यादा पावर आउटपुट, और अतिरिक्त फीचर के साथ सबसे आगे है। इसमें फ्रंक के तौर पर अतिरिक्त स्टोरेज स्पेस भी मिलता है। हैरियर ईवी की ऑफ रोड क्षमता भी बेहतर है, जिससे इसे दोनों की तुलना में आसानी से चुना जा सकता है।

    हालांकि आईसीई पावर्ड हैरियर अभी भी अपने डीजल इंजन और कम कीमत के चलते मजबूत दावेदार है। यह उन ग्राहकों के लिए एक अच्छा विकल्प है जो पारंपरिक इंजन वाली कार लेना पसंद करते हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो अक्सर लंबी दूरी की यात्रा करते हैं जहां चार्जिंग इंफास्ट्रक्चर आसानी से उपलब्ध नहीं होता है।

    हालांकि फीचर और परफॉर्मेंस के मामले में हैरियर ईवी रेगुलर मॉडल से ज्यादा बेहतर है और आईसीई वर्जन की तुलना में इसकी ज्यादा कीमत भी वाजिब है।

    तो आपकी जरूरतों के हिसाब से कौनसी कार ज्यादा बेहतर है? हमें नीचे कमेंट में बताएं।

    was this article helpful ?

    टाटा हैरियर पर अपना कमेंट लिखें

    3 कमेंट्स
    1
    S
    swaminathan
    Jun 27, 2025, 9:27:39 PM

    One should compare on road price as the tax structure is not identical.

      जवाब
      Write a Reply
      1
      S
      srinivas
      Jun 27, 2025, 6:50:17 PM

      On Harrier ICE the buyer has to pay road tax and in hyderabad the on road price of top end version is around 32 lakhs. Whereas on the EV, our State Government has exempted road tax and hence the show

        जवाब
        Write a Reply
        1
        H
        hemang shah
        Jun 27, 2025, 4:56:40 PM

        Torque of 315 is much much for more compared to ice because they stark is available at the first RPM to achieve the torque of the said RPM in ice engine you need some RPM to be achieved on your engine

          जवाब
          Write a Reply

          explore similar कारें

          कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है