• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सुज़ुकी का गुजरात प्लांट तैयार, अगले साल जनवरी से ट्रायल शुरू होने की संभावना

    सुज़ुकी मोटर कॉर्प का ध्यान इन दिनों गुजरात के नए प्लांट पर लगा हुआ है। चर्चा है कि यह प्लांट तैयार हो गया है। इसका ट्रायल जनवरी 2016 से शुरू होने की संभावना है। प्लांट शुरू होने के बाद कंपनी यहां कारें तैयार करेगी और देशभर में बेचेगी।

    अलशार
    अलशार
    published on अगस्त 09, 2016 15:32 ist
    info icon
    published onAug 09, 2016 15:32 IST
    last updated onAug 09, 2016 15:32 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    इस प्लांट की क्षमता एक साल में 15 लाख कारें तैयार करने की है।

    गुजरात प्लांट पर पूरी तरह से मालिकाना हक सुज़ुकी मोटर कॉर्प का रहेगा। प्लांट को तैयार करने में करीब 18,500 करोड़ रूपए खर्च हुए हैं, जिन में से 8000 से 10,000 करोड़ रूपए का निवेश सुज़ुकी ने किया है। इस प्लांट में तैयार कारों को सुज़ुकी, लागत मूल्य पर मारूति सुज़की को बेचेगी। मारूति सुज़ुकी इन कारों को भारतीय बाजार में बेचेगी।

    ज्यादा मांग को देखते हुए इस प्लांट में मारूति की कॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेज़ा और प्रीमियम हैचबैक बलेनो का प्रोडक्शन भी किया जाएगा। इन दोनों ही कारों के लिए  ग्राहकों को लंबा वेटिंग पीरियड मिल रहा है। हाल ही में कंपनी ने इनका प्रोडक्शन भी बढ़ाया था, लेकिन इसके बावजूद वेटिंग पीरियड कम नहीं हो रहा है।

    केवल देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बलेनो की काफी मांग है। यही कारण है कि बलेनो हैचबैक मारूति की सबसे ज्यादा निर्यात होने वाली कार बन चुकी है। अब कंपनी की योजना आने वाले समय में इसे 100 देशों में निर्यात करने की है। इसके साथ ही भविष्य में विटारा ब्रेज़ा को निर्यात करने की योजना भी है। संभावना है कि इतनी ज्यादा मांग होने के कारण इन्हें गुजरात प्लांट में तैयार किया जा सकता है।

    मारूति के भारत में अभी दो प्लांट हैं, जिनमें से एक गुड़गांव और दूसरा मानेसर में है। इन दोनों की सालाना प्रोडक्शन क्षमता 15.5 लाख यूनिट की है।

    was this article helpful ?

    अलशार
    <p>Alshaar is a fun-loving, bike-riding travel enthusiast. He's our go-to man for feature stories. When he's not writing, he would either be immersed in his books or glued to a TV, watching sports. Twitter: @alshaark</p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है