• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कैमरे में कैद हुई टाटा एचबीएक्स ऑटोमेटिक, जल्द होगी लॉन्च

    टाटा की एंट्री लेवल क्रॉसओवर एसयूवी एचबीएक्स (HBX) को टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है। अनुमान है कि यह गाड़ी अपने प्रोडक्शन के काफी करीब है। इसका एक्सटीरियर एचबीएक्स कॉन्सेप्ट मॉडल से काफी हद तक मिलता जुलता लगता है। अब इसे टेस्टिंग के दौरान ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ देखा गया है। ऐसे में अनुमान लगाए जा रहे हैं कि इसका प्रोडक्शन वर्जन ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन (एटी) से भी लैस होगा।

    स्तुति
    स्तुति
    published on फरवरी 08, 2021 19:17 ist
    info icon
    published onFeb 08, 2021 19:17 IST
    last updated onFeb 08, 2021 19:17 IST
    3.9K Views
    • Write a कमेंट
    • टाटा एचबीएक्स को एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। भारत में इसे 2021 के मध्य तक लॉन्च किया जाएगा।  
    • इसमें अल्ट्रोज़ वाला 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन, मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स के साथ दिया जा सकता है।  
    • इसमें 7.0-इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जाएगा।  
    • एचबीएक्स माइक्रो एसयूवी की प्राइस 5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    टाटा की एंट्री लेवल क्रॉसओवर एसयूवी एचबीएक्स (HBX) को टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है। अनुमान है कि यह गाड़ी अपने प्रोडक्शन के काफी करीब है। इसका एक्सटीरियर एचबीएक्स कॉन्सेप्ट मॉडल से काफी हद तक मिलता जुलता लगता है। अब इसे टेस्टिंग के दौरान ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ देखा गया है। ऐसे में अनुमान लगाए जा रहे हैं कि इसका प्रोडक्शन वर्जन ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन (एटी) से भी लैस होगा।

    उम्मीद है कि इस माइक्रो एसयूवी में अल्ट्रोज़ वाला ही 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है जो 86 पीएस की पावर और 113 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें ऑटोमेटिक ऑप्शन के तौर पर एएमटी गियरबॉक्स भी देखने को मिल सकता है। इस अपकमिंग कार का ऑल-इलेक्ट्रिक वर्जन भी आने वाले समय में लॉन्च किया जा सकता है।

    बता दें कि कंपनी ने एचबीएक्स कॉन्सेप्ट मॉडल को ऑटो एक्सपो 2020 के दौरान शोकेस किया था। कैमरे में कैद हुई इस टाटा कार का इंटीरियर कॉन्सेप्ट मॉडल से एकदम मिलता-जुलता दिखाई पड़ता है। इसमें टाटा का पारंपरिक स्टीयरिंग व्हील और 7-इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है। अनुमान है कि कंपनी इसमें सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ऑटो एसी भी दे सकती है। एक्सटीरियर की तरह ही इसके डैशबोर्ड की स्टाइलिंग भी काफी दमदार लगती है।

    Tata HBX Concept Interior

    इसके अलावा कंपनी ने यह भी कंफर्म किया है कि इसके प्रोडक्शन मॉडल की डिज़ाइन 80 प्रतिशत तक कॉन्सेप्ट मॉडल जैसी ही होगी। टाटा ने फिलहाल यह जानकारी नहीं दी है कि वह एचबीएक्स के प्रोडक्शन वर्जन को किस नाम से पेश करेगी।

    Tata HBX Micro SUV Spied Again, This Time With New Alloy Wheel Design

    टाटा के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में एचबीएक्स को नेक्सन से नीचे पोज़िशन किया जाएगा। इसकी प्राइस 5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला महिंद्रा केयूवी100, मारुति इग्निस और अपकमिंग हुंडई माइक्रो एसयूवी से होगा। इसके अलावा इसका कम्पेरिज़न निसान मैग्नाइट और रेनो काइगर जैसी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवीज से भी होगा। भारत में एचबीएक्स को 2021 के मध्य तक लॉन्च किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें : फरवरी में टाटा टियागो, नेक्सन और हैरियर समेत इन कारों पर मिल रहा है 65,000 रुपये तक का डिस्काउंट

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा पंच 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    M
    mohamediqbal umarkhan gote
    Mar 6, 2021, 11:41:00 PM

    Good Suv &price will be affordable

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है