• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अब 10 से ज्यादा शहरों में सब्सक्रिप्शन बेसिस पर मिलेंगी फोक्सवैगन की कारें

    फोक्सवैगन ने 2019 में अपनी कारों को लीप पर देने के लिए ऑटो इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विस ओरिक्स के साथ पार्टनरशिप की भी थी। अब कंपनी ने अपने इस प्रोग्राम को अपग्रेड किया है जिसके चलते अब यह सर्विस ग्राहकों को दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर, पुणे, हैदराबाद, चेन्नई, गुडगांव, नोएडा, ठाणे, नवी मुंबई और अहमदाबाद जैसे शहरों के 30 आउटलेट्स पर मिल सकेगी।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On सितंबर 09, 2021 18:00 ist
    info icon
    published onSep 09, 2021 18:00 IST
    last updated onSep 09, 2021 18:00 IST
    1.2K Views
    • Write a कमेंट

    फोक्सवैगन ने 2019 में अपनी कारों को लीज़ पर देने के लिए ऑटो इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विस ओरिक्स के साथ पार्टनरशिप की थी। अब कंपनी ने अपने इस प्रोग्राम को अपग्रेड किया है जिसके चलते अब यह सर्विस ग्राहकों को दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर, पुणे, हैदराबाद, चेन्नई, गुडगांव, नोएडा, ठाणे, नवी मुंबई और अहमदाबाद जैसे शहरों के 30 आउटलेट्स पर मिल सकेगी।

    अभी कंपनी अपने तीन मॉडल्स पोलो, वेंटो और टी-रॉक को सब्सक्रिप्शन प्लान पर दे रही है। इन कारों को 2, 3 या फिर 4 साल की अवधि के लिए लीज़ पर लिया जा सकता है।    

    मॉडल 

    पोलो 

    वेंटो 

    टी-रॉक 2021

    रेंटल प्लान की शुरूआती कीमत*

    16,500 रुपए 

    27,000 रुपए 

    59,000 रुपए 

    *ऑल-इंक्लूसिव

    आप इन सब्सक्रिप्शन प्लान के लिए दो ईएमआई स्कीम ऑप्शंस वेट लीज और ड्राई लीज चुन सकते हैं। वेट लीज़ के तहत रजिस्ट्रेशन, रिपेयर, मेंटेनेंस और इंशोयरेंस का कवर शामिल है, जबकि ड्राई लीज़ में रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस कॉस्ट ही कवर है। यह सब्सक्रिप्शन सर्विस कॉर्पोरेट या फिर व्यक्तिगत रजिस्ट्रेशन पर ही उपलब्ध है।   

    ओरिक्स कंपनी फोक्सवैगन इंडिया के साथ मिलकर 100 परसेंट ऑन-रोड फाइनेंसिंग, पीरियोडिक मेंटेनेंस और इंश्योरेंस कवर दे रही है। साथ ही कार को अपग्रेड करने या फिर रिटर्न करने का ऑप्शन भी दे रही है। इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आप फोक्सवैगन इंडिया की वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं और देख सकते हैं कि इन तीन मॉडल्स के कौनसे वेरिएंट्स इस सर्विस का हिस्सा है।

    यह भी पढ़ें : फोक्सवैगन पोलो और वेंटो की प्राइस में हुआ इजाफा, 27000 रुपये तक बढ़े दाम

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    फॉक्सवेगन पोलो पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है