• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑटो एक्सपो 2020 में प्रदर्शित नहीं होगी नेक्स्ट-जनरेशन महिंद्रा थार

    टेस्टिंग के दौरान तो नई थार को कई बार देखा जा चुका है लेकिन अब ऑटो एक्सपो में शोकेस किए जाने की उम्मीद पर से पानी फिर चुका है। यहां जानिए क्यों

    निखिल
    निखिल
    modified on जनवरी 22, 2020 19:28 ist
    info icon
    published onJan 22, 2020 19:20 IST
    last updated onJan 22, 2020 19:28 IST
    3.9K Views
    • Write a कमेंट

    महिंद्रा ने कुछ समय पहले साझा किया था कि ऑटो एक्सपो 2020 में उनके द्वारा 18 कारों को शोकेस किया जाएगा जिनमे से तीन प्रोडक्शन मॉडल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स होंगी। जो ग्राहक इस उम्मीद में थे कि नेक्स्ट-जनरेशन थार को एक्सपो में प्रदर्शित किया जाएगा उनकी उम्मीदों पर पानी फिर चुका है क्योंकि महिंद्रा ने इसे एक्सपो में शोकेस नहीं करने का फैसला लिया है। 

    महिंद्रा जानबूझकर थार को 2020 ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित नहीं कर रही है क्योंकि कंपनी का मानना है कि यह कार इतनी खास है कि इसे शोकेस करने के लिए एक स्पेशल इवेंट की आवश्यकता होगी। चूंकि देश में 1 अप्रैल से बीएस 6 मानदंड लागू होने है और मौजूदा थार इन मानदंडों को पूरा करने में असमर्थ हैं, ऐसे में हमें उम्मीद है कि कि महिंद्रा नई थार को मार्च में लॉन्च करेगी।

    सेकंड जनरेशन महिंद्रा थार को मौजूदा थार की तुलना में कई बड़े बदलावों के साथ पेश किया जाएगा। इसमें फैक्ट्री फिटेड हार्ड-टॉप रूफ, रियर में फ्रंट फेसिंग सीट्स, नया केबिन लेआउट,पहले से ज्याद फीचर्स, पेट्रोल इंजन और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स आदि शामिल हैं। 

    इन सब बदलावों के चलते नई थार की कीमत इसके मौजूदा मॉडल से अधिक होगी। जानकारी के लिए बता दें कि वर्तमान में महिंद्रा थार की कीमत 9.59 लाख से 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) है। नई थार की प्राइस इससे 1 से 2 लाख रुपये ज्यादा रह सकती है।  

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    महिंद्रा थार 2020-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    V
    vinod raj
    Feb 7, 2020, 11:54:54 AM

    I am eagerly waiting for the new Thar .... give a update when it will come and I want to buy the new version

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है