नई रेनो ट्राइबर के इवोल्यूशन वेरिएंट में क्या कुछ मिलता है खास, तस्वीरों के जरिए जानिए यहां
नई ट्राइबर का इवोल्यूशन वेरिएंट बेस मॉडल ऑथेंटिक जैसा ही है, इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे कुछ अतिरिक्त फीचर दिए गए हैं
- Write a कमेंट

2025 रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट को हाल ही में नए डिजाइन और फीचर के साथ अपग्रेड किया गया है। यह चार वेरिएंट में उपलब्ध है और इसकी कीमत 6.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) से शुरू होती है। इस रिपोर्ट में हम बेस मॉडल से ऊपर वाले इवोल्यूशन वेरिएंट के एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन, कंफर्ट और सेफ्टी फीचर के बारे में बात करेंगे, जिससे आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि ये वेरिएंट आपके लिए सही है या नहीं।
आगे का डिजाइन

2025 ट्राइबर इवोल्यूशन में बेस मॉडल वाला स्टाइल बरकरार रखा गया है। इसमें वही ब्लैक फिनिश ग्रिल दी गई है जो इसे पहले से ज्यादा स्पोर्टी लुक देती है।
इसमें हेलोजन प्रोजेक्टर हेडलाइट दी गई है, लेकिन एलईडी डीआरएल और फॉग लैंप्स का अभाव है। बंपर के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं है, इसमें पेटर्न एलिमेंट्स दिए गए हैं। इसके अलावा, इस वेरिएंट में किसी भी तरह की स्किड प्लेट नहीं दी गई है।
साइड

इवोल्यूशन वेरिएंट के साइड वाले हिस्से में साइड बॉडी क्लेडिंग और कोई अन्य विजुअल अपडेट नहीं दिए गए हैं। इसमें 14-इंच स्टील व्हील दिए गए हैं जिन पर काले रंग के कैप लगे हैं।

इसके अलावा, आउटसाइड रियरव्यू मिरर (ओआरवीएम), डोर हैंडल और रूफ रेल्स ब्लैक कलर में है। हालांकि, टॉप मॉडल्स के विपरीत, इस ब्लैक ट्रीटमेंट में ग्लॉसी फिनिश का अभाव है जिससे इवोल्यूशन वेरिएंट कम प्रीमियम लगता है।
पीछे का डिजाइन

अब चलते हैं पीछे वाले हिस्से की तरफ... ट्राइबर इवोल्यूशन में पीछे कोई नया डिजाइन एलिमेंट शामिल नहीं किया गया है। इसमें बेसिक लेआउट के साथ ब्लैक बंपर, हेलोजन टेल लैंप्स, और नई रेनो बैजिंग दी गई है। स्टैंडर्ड रूफ एंटीना को भी बरकरार रखा गया है।
बेस मॉडल की तुलना में ट्राइबर इवोल्यूशन वेरिएंट में दो अतिरिक्त कलर: शेडो ग्रे और जांस्कर ब्लू दिए गए हैं, साथ ही आइसकूल व्हाइट, स्टील्थ ब्लैक और मूनलाइन सिल्वर में भी उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें: 2025 रेनो ट्राइबर ऑथेंटिक वेरिएंट फोटो गैलरी: जानिए बेस मॉडल में क्या कुछ मिलता है खास
केबिन

2025 ट्राइबर इवोल्यूशन वेरिएंट में बेस मॉडल की तुलना में कुछ अतिरिक्त फीचर दिए गए हैं। इसमें ड्यूल-टोन बैज और ब्लैक केबिन थीम, और लेयर्ड डैशबोर्ड डिजाइन को बरकरार रखा गया है, लेकिन इंफोटेनमेंट सिस्टम और स्पीकर जैसे अतिरिक्त मॉडर्न फीचर शामिल किए गए हैं।

अन्य वेरिएंट की तरह इसमें 7 सीट दी गई है और सभी पर ब्लैक फेब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री चढ़ी है। इवोल्यूशन वेरिएंट में दूसरी और तीसरी पंक्ति के पैसेंजर के लिए अलग से एसी वेंट्स दिए गए हैं जो केबिन कंफर्ट को और बेहतर करते हैं।

दूसरी पंक्ति की सीटें स्लाइड, रिक्लाइन, फोल्ड और टंबल फंक्शन के साथ आती है, जबकि तीसरी पंक्ति की सीट को अतिरिक्त बूट स्पेस के लिए हटाया जा सकता है।
अन्य फीचर और सेफ्टी

ट्राइबर इवोल्यूशन में नई 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के अलावा वायर्ड एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी, 4-स्पीकर साउंड सिस्टम, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, हीटर के साथ मैनुअल एसी, आगे और पीछे पावर विंडो और रिमोट कीलेस एंट्री जैसे फीचर्स मिलते हैं।
पैसेंजर की सुरक्षा के लिए ट्राइबर इवोल्यूशन वेरिएंट में रिवर्स पार्किंग कैमरा, 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ईबीडी के साथ एबीएस, और रिमाइंडर के साथ सभी पैसेंजर के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। इसमें आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर, हिल स्टार्ट असिस्ट, पीछे पार्किंग सेंसर, और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर भी दिए गए हैं।
इंजन
रेनो ट्राइबर 2025 मॉडल में 1-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 72 पीएस की पावर और 96 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इवोल्यूशन वेरिएंट में केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है, जबकि एएमटी का विकल्प टॉप मॉडल्स तक सीमित है। रेनो इस वेरिएंट में सीएनजी किट का विकल्प भी दे रही है, जो डीलरशिप लेवल पर रेट्रोफिट किट के तौर पर उपलब्ध है।
प्राइस और कंपेरिजन

2025 रेनो ट्राइबर इवोल्यूशन की कीमत 7.25 लाख रुपये है। क्रॉसओवर एमपीवी के अन्य वेरिएंट की कीमत 6.30 लाख रुपये से 9.40 लाख रुपये के बीच है। इसे मारुति अर्टिगा, मारुति एक्सएल6, किआ कैरेंस क्लाविस ईवी और किआ कैरेंस जैसी बड़ी एमपीवी कार के किफायती विकल्प के तौर पर चुना जा सकता है।
सभी कीमत इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया के अनुसार है।














