• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ब्राजील में टेस्टिंग के दौरान नज़र आई रेनो क्विड

    रेनो क्विड को ब्राजील में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। टेस्ट कार को किसी भी तरह से कवर नहीं किया गया था। इसके डिजायन को देखते हुए कहा जा सकता है कि यह भारत में उपलब्ध क्विड से मिलती-जुलती है। यह कार पहले भी 1.0 लीटर इंजन के साथ देखी जा चुकी है।

    सुमित
    सुमित
    Published On मार्च 29, 2016 13:21 ist
    info icon
    published onMar 29, 2016 13:21 IST
    last updated onMar 29, 2016 13:21 IST
    33 Views
    • Write a कमेंट

    भारत में उपलब्ध रेनो क्विड में 800 सीसी का इंजन दिया गया है, जो 53 बीएचपी की ताकत और 72 एनएम का टॉर्क देता है। जल्द ही क्विड का पावरफुल वर्जन भी आने वाला है। इसमें 1.0 लीटर या एक हजार सीसी का इंजन मिलेगा, यह वर्जन दिवाली के आसपास लॉन्च होगा। इसमें ऑटोमैटिक मैनुअल गियरबॉक्स (एएमटी) का विकल्प भी मिलेगा। यह पावरफुल वर्जन मुख्य प्रतिद्विंदी ऑल्टो के-10 को टक्कर देगा। ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाली पावरफुल क्विड को हाल ही में आयोजित ऑटो एक्सपो-2016 में दिखाया गया था।

    हालांकि इस इंजन की पावर के बारे में कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन उम्मीद है कि यह करीब 77 बीएचपी की ताकत देगा। संभावना है कि ब्राजील के बाजार में क्विड को केवल 1.0 लीटर इंजन के साथ उतारा  जाएगा।

    रेनो ने अपनी एंट्री लेवल हैचबैक क्विड का निर्यात करना शुरू कर दिया है। संभावना है ब्राजील में इसे सितंबर के आसपास लॉन्च किया जाएगा। इसे सेमी-नॉक-डाउन यूनिट की तरह ब्राजील को एक्सपोर्ट किया जाएगा और ब्राजील में स्थित रेनो के लोकल प्लांट में एसेम्बल किया जाएगा।

    भारतीय बाजार में क्विड को शानदार सफलता मिली है। यहां पर इसकी काफी बुकिंग हो चुकी है। इसे ध्यान में रखते हुए भारत में रेनो का पार्टनर ब्रांड डैटसन भी सीएमएफ-ए प्लेटफार्म पर बनी हैचबैक रेडी-गो को लॉन्च करने वाला है।

    यह भी पढ़ेंःस्पेशल एडिशन के तौर पर आएंगे रेनो क्विड रेसर और क्लाइंबर वर्जन

    सोर्सः Autossegredos.com.br

    was this article helpful ?

    सुमित
    <p><span>The latest addition to our CarDekho Team, Sumit is an automobile fanatic who keeps in good touch with recent developments in the automobile sector. His passion for vehicles forced him to write a research paper on the recent development in the field and initiate an automobile club in his university. By joining CarDekho, he is able to converge his passion and profession successfully.</span></p>और देखें

    रेनॉल्ट क्विड 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है