• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेनो एचबीसी की 5 ख़ास बातें

     फ्रेंच कार निर्माता की इस अपकमिंग कार के बारे में सब कुछ जो शायद आप जानना चाहेंगे। 

    निखिल
    निखिल
    Published On जनवरी 15, 2020 13:24 ist
    info icon
    published onJan 15, 2020 13:15 IST
    last updated onJan 15, 2020 13:24 IST
    345 Views
    • Write a कमेंट

    वर्तमान में, भारतीय बाजार में सब-4 मीटर एसयूवी सेगेमेंट (sub-4m SUV segment) की कारें सबसे ज्यादा डिमांड में है। परिणाम स्वरुप, लगभग सभी कार कंपनियों ने या तो इस सेगमेंट में अपनी कारें लॉन्च कर दी है या लॉन्च करने की तैयारी में है। इसी क्रम में रेनो (Renault) भी जल्द ही अपनी पहली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी एचबीसी (कोडनेम) को लॉन्च करेगी। 

    आईये जानें रेनो एचबीसी (Renault HBC) से जुड़ी वो 5 ख़ास बातें जो शायद आप जानना चाहेंगे:-  

    1. क्रॉसओवर डिज़ाइन

    रेनो ने अब तक एचबीसी की डिज़ाइन से पर्दा नहीं उठाया है। लेकिन इसके टेस्टिंग मॉडल की तस्वीरों से इसकी डिज़ाइन किसी क्रॉसओवर की तरह लग रही है। इसमें स्लोपिंग रूफलाइन मिलेगी। साथ ही इसका पिछले हिस्सा टाटा नेक्सन की तरह थोड़ा बाहर की ओर निकला होगा। 

    2. स्पेशियस केबिन और फीचर्स

    एचबीसी को रेनो ट्राइबर वाले ही प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा। ट्राइबर में 2636 मिलीमीटर का व्हीलबेस मिलता है। ऐसे में उम्मीद है कि एचबीसी में भी ट्राइबर के समान व्हीलबेस मिलेगा। यदि ऐसा होता है तो रेनो एचबीसी अपने सेगमेंट में सबसे स्पेशियस कार साबित हो सकती है। वर्तमान में सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में सबसे ज्यादा व्हीलबेस महिंद्रा एक्सयूवी300 (2600 मिलीमीटर) में मिलता है। 

    बात की जाए फीचर्स की तो रेनो की इस अपकमिंग कार में सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और टॉप वेरिएंट में दो से ज्यादा एयरबैग्स जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। 

    Renault Duster Gets A New 1.0-litre Turbocharged Petrol Engine In Europe; Will It Come To India?

    3. नया टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन

    अप्रैल 2020 से बीएस6 नॉर्म्स लागू हो जाने के बाद रेनो अपने सभी डीजल मॉडल्स की बिक्री बंद कर देगी। ऐसे में रेनो एचबीसी को केवल पेट्रोल इंजन के साथ ही उतारा जाएगा। संभावना है कि इसमें बीएस6 नॉर्म्स का पालन करने वाला 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। जिसे कंपनी ट्राइबर में भी पेश करेगी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में रेनो की कारों में पहले ही यह इंजन उपलब्ध है जो क्रमशः 100पीएस की अधिकतम पावर और 160एनएम का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। उम्मीद है कि एचबीसी में इस इंजन को मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स के साथ उतारा जाएगा। 

    4. ऑटो एक्सपो में होगी शोकेस

    रेनो एचबीसी के प्री-प्रोडक्शन या प्रोटोटाइप वर्ज़न को फरवरी में होने वाले ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस किया जाएगा। इस दौरान कंपनी इस एसयूवी के प्रोडक्शन मॉडल के नाम से भी पर्दा उठा सकती है। भारत में इसे 2020 की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत ₹ 7 लाख से ₹ 10 लाख के बीच रहने का अनुमान है। 

    5. इनसे होगा मुकाबला

    सब-कॉम्पैक्ट (सब-4 मीटर) एसयूवी सेगमेंट में कम्पटीशन बेहद कड़ा है। रेनो एचबीसी के भारत में लॉन्च होने पर इसका मुकाबला सेगमेंट लीडर- मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा, हुंडई वेन्यू, महिंद्रा एक्सयूवी300, फोर्ड ईकोस्पोर्ट और टाटा नेक्सन के फेसलिफ्ट मॉडल से होगा। इसके अलावा, किया मोटर्स भी इस सेगमेंट में जल्द ही अपनी गाड़ी उतारने वाली है जिसे कंपनी ने क्यूवाईआई नाम दिया है। संभावित तौर पर किआ क्यूवाईआई को अगस्त 2020 में लॉन्च किया जाएगा। 

    साथ ही पढ़ें: लॉन्च से पहले सामने आई 2020 टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट के फीचर्स की जानकारी 

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    रेनॉल्ट काइगर 2021-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है