• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    साल के अंत तक सभी टोल-प्लाजा पर फास्टैग हो सकता है अनिवार्य

    मौजूदा समय में भारतीय राजमार्गों पर 500 से अधिक ऐसे टोल बूथ प्लाजा हैं, जिनमें कुछ लेन फास्टैग सुविधा से लैस हैं

    निखिल
    निखिल
    Published On जुलाई 22, 2019 14:29 ist
    info icon
    published onJul 22, 2019 14:29 IST
    last updated onJul 22, 2019 14:29 IST
    752 Views
    • Write a कमेंट

    अक्सर राजमार्गों पर सफर करने वालो के लिए एक अच्छी खबर है। सरकार ने इस साल के अंत तक देश के सभी टोल-प्लाजा को फास्टैग करने का प्रस्ताव रखा है। इसके तहत देशभर के सभी टोल-बूथ की हर एक लेन को फास्टैग लेन में बदला जाएगा। सरकार के इस कदम द्वारा टोल-बूथ पर लगने वाली लम्बी कतारों में कुछ कमी जरूर आएगी। 

    फास्टैग आरएफआईडी (रेडियो फ्रीक्वेंसी आईडेन्टिफिकेशन) प्रोटोकॉल पर काम करता है। इसके तहत वाहनों की विंडशील्ड पर एक आरएफआईडी टैग लगाया जाता है। इस टैग को आपके बैंक अकाउंट/प्रीपेड ई-वॉलेट से लिंक किया जाता है, ताकि टोल-बूथ पर आप कैशलेस भुगतान कर सकें। वर्तमान में लगभग सभी नई कारें फैक्ट्री-फीटेड फास्टैग डिवाइस के साथ बेची जा रही हैं। 

    । सैद्धांतिक रूप से, यह लेन केवल उन्हीं लोगो द्वारा इस्तमाल की जानी चाहिए जिनके वाहन पर फास्टैग आरएफआईडी स्टीकर हो। लेकिन दुर्भाग्य से कई बार कैश भुगतान करने वाले लोग भी फास्टैग लेन में लग जाते हैं, जिससे फास्टैग वाहनों को भी लम्बी कतार का सामना करना पड़ जाता है।

    भारत सरकार वर्तमान में देश की परिवहन व्यवस्था को विकसित करने में जुटी है। सरकार ने हाल ही में इलेक्ट्रिक वाहनों पर जीएसटी 12% से 5% तक घटाने और लोन पर इलेक्ट्रिक वाहन लेने वाले ग्राहकों को टैक्स में 2.50 लाख रुपये तक की छूट देने का भी प्रस्ताव रखा है। साथ ही, देशभर में इलेक्टिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की दिशा में भी सरकार काम कर रही है। 

    यह भी पढ़ें: 

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    Write your Comment on Maruti Suzuki स्विफ्ट 2014-2021

    2 कमेंट्स
    1
    P
    pramod saxena
    Jul 29, 2019, 8:49:49 AM

    thanks for new update...

      जवाब
      Write a Reply
      1
      K
      kanika bansal
      Jul 24, 2019, 12:14:29 PM

      Thanks for new update.... TruckSuvidha is trucking industry from small city of Yamunanagar which is working for Truck Drivers so that they can load.

        जवाब
        Write a Reply

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है