• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    निसान जीटी-आर ने दी भारत में दस्तक, कीमत 1.99 करोड़ रूपए

    निसान ने गॉडज़िला नाम से मशहूर ‘जीटी-आर’ को भारत में लॉन्च कर दिया है। यहां इसकी कीमत 1.99 करोड़ रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। भारत में इसे सीधे आयात करके बेचा जाएगा।

    अरुण shenoy
    अरुण shenoy
    modified on दिसंबर 03, 2016 10:53 ist
    info icon
    published onDec 02, 2016 13:00 IST
    last updated onDec 03, 2016 10:53 IST
    33 Views
    • Write a कमेंट

    निसान ने गॉडज़िला नाम से मशहूर ‘जीटी-आर’ को भारत में लॉन्च कर दिया है। यहां इसकी कीमत 1.99 करोड़ रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। भारत में इसे सीधे आयात करके बेचा जाएगा।

    कार के डिजायन, फीचर और इंजन से जुड़ी जानकारी कुछ इस तरह हैं...

    डिजायन

    भारत आने वाली निसान जीटी-आर के डिजायन में मामूली बदलाव हुए हैं। इसके आगे की तरफ नई ‘वी-मोशन’ ग्रिल दी गई है। साइड में नए अलॉय व्हील लगे हैं। कार का अगला और पिछला बम्पर भी नया है। बाकि सभी फीचर अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध जीटी-आर जैसे हैं।

    केबिन

    निसान जीटी-आर के केबिन में आठ इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम लगा है, जो एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट करता है। इसके डैशबोर्ड पर ज्यादा बटन नहीं मिलेंगे। निसान का मानना है कि अगर आप जीटी-आर में बैठे हैं तो आप इसकी राइड का आनंद लें, ना कि बटन के साथ समय बिताए। इसमें चार व्यक्ति बैठ सकते हैं।

    इंजन

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो निसान जीटी-आर में 3.8 लीटर, वी6, 24 वॉल्व ट्विन टर्बाेचार्ज्ड इंजन लगा है। जो 570 पीएस की पावर और 637 एनएम का टॉर्क देता है। इंजन 6-स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है। इसमें ऑल व्हील ड्राइव की सुविधा दी गई है। 0 से 100 किलोमीटर की रफ्तार पाने में इसे तीन सेकंड से भी कम समय लगता है। इस मामले में इसका मुकाबला पोर्श 911 टर्बो एस से है।

    was this article helpful ?

    अरुण shenoy
    Arun Shenoy is an Associate Editor with the CarDekho Group. He has spent over 12 years covering the Indian and global automotive industry, covering the latest cars, bikes and technologies. A management graduate by qualification, his keen interest in marketing and finance allows him to look beyond brochures, decode pricing strategies and understand value for the customer in-depth. He specialises in testing vehicles, understanding unique buyer requirements and analysing buyer behaviour and industry trends. और देखें

    निसान जीटीआर पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    K
    khalique husain
    Dec 3, 2016, 9:28:20 AM

    As soon as ready for sales please contact me for corporate dealing

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग कूपे कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है