• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    निसान किक्स की ऑफिशियल बुकिंग शुरू

    इसे 25,000 रुपए के साथ बुक करवाया जा सकता है

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    Published On दिसंबर 17, 2018 11:44 ist
    info icon
    published onDec 14, 2018 17:51 IST
    last updated onDec 17, 2018 11:44 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    India-spec Nissan Kicks Unveiled; Will Rival Hyundai Creta, Renault Captur

    निसान इंडिया ने किक्स एसयूवी की आधिकारिक बुकिंग शुरू कर दी है। । यह एक रिफंडेबल अमाउंट है। यानि किसी कारणवश बुकिंग कैंसल करवाने पर आपको पूरा पैसे वापिस किए जाएंगे। इच्छुक ग्राहक इसे अपने नजदीकी डीलरशिप से बुक करवा सकते है। किक्स को कंपनी की वेबसाइट से ऑनलाइन भी बुक किया जा सकता है। 

    कंपनी ने अब तक निसान किक्स की कीमत की घोषणा नहीं की है। इसकी कीमत 10 लाख से 14 लाख रुपए के मध्य होने का अनुमान है। लॉन्च के बाद भारत में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटारेनो कैप्चर और मारुति सुजुकी एस-क्रॉस से होगा। 

    India-spec Nissan Kicks: First Drive Review

    निसान द्वारा 2013 के बाद भारत में कोई नई कार लॉन्च नहीं की गई। कंपनी इस लम्बे इंतज़ार की भरपाई किक्स एसयूवी द्वारा कर रही है। इसे जनवरी 2019 में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने भारतीय किक्स को रेनो डस्टर के बी0 प्लेटफार्म पर तैयार किया है। वहीं, ग्लोबल किक्स निसान माइक्रा के वी-प्लेटफार्म पर बेस्ड है। निसान किक्स एक फीचर लोडेड कार होगी। इसमें कई ऐसे फीचर्स भी दिए गए है, जो सेगमेंट में पहली बार देखने को मिलेंगे। इनमें 360 डिग्री कैमरा, लेदर अपहोल्स्टरी, स्टैण्डर्ड ऑटोमैटिक एसी और 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल हैं। 

    निसान किक्स से जुडी सभी खासियतों को आप यहाँ जानेंगे :-

    India-spec Nissan Kicks: First Drive Review

    एक्सटीरियर

    • एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स 

    • एलईडी सिग्नेचर लैम्प्स

    • फ्लोटिंग रूफ डिज़ाइन

    • ड्यूल टोन पेंट

    • 17 इंच का 5-स्पोक मशीन कट अलॉय व्हील

    • निसान की सिगनेचर वी-ग्रिल 

    • रूफ रेल 

    • बूमरैंग आकर की टेल लैंप

    • एस्फेरिक आउट साइड रियर व्यू मिरर (ओ.आर.वी.एम.)

    • बॉडी साइड मोल्डिंग, व्हील आर्क और स्किड प्लेट्स 

    India-spec Nissan Kicks: First Drive Review

    केबिन

    • इंटीरियर ड्यूल-टोन कलर थीम (ब्लैक-ब्राउन) के साथ आता है। इसमें कुछ जगहों पर कार्बन फाइबर फिनिशिंग भी मिलती है

    • डैशबोर्ड, स्टीयरिंग व्हील, गियर लिवर, सीट्स और डोर पर लेदर इन्सेर्ट्स 

    • ऑटोमैटिक एसी (स्टैण्डर्ड)

    • 400 लीटर का बूट स्पेस (सेगमेंट में सबसे अधिक)

    • कूल्ड ग्लोव बॉक्स   

    टेक्निकल फीचर :

    • 360 डिग्री कैमरा 

    • 8 इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम 

    • एंड्राइड ऑटो और एप्पल कार प्ले कनेक्टिविटी 

    • निसान कनेक्ट कनेक्टिविटी (स्टैंडर्ड)

    • एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स 

    • रेन सेंसिंग वाइपर 

    सेफ्टी और ड्राइविंग अनुभव को बेहतर बनाने वाली विशेषताएं :-

    • इंटेलीजेंट ट्रेस कण्ट्रोल (व्हीकल डायनामिक्स कण्ट्रोल)

    • एबीएस के साथ ईबीडी और ब्रैकिंग असिस्टेंट (स्टैण्डर्ड) 

    • क्रूज कण्ट्रोल 

    • ऑटो हेडलैम्प्स 

    • फ्रंट और रियर फॉग लैम्प्स (कॉर्नरिंग फंक्शन के साथ)

    • इको मोड 

    • हिल स्टार्ट असिस्टेंट 

    • सेगमेंट से सबसे ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस (210 मिमी)

    India-spec Nissan Kicks: First Drive Review

    इंजन 

    निसान किक्स में 1.5 लीटर डीज़ल और पेट्रोल इंजन मिलेगा। इसका पेट्रोल इंजन 106 पीएस की पावर और 142 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस होगा। डीज़ल इंजन की पावर 110 पीएस और टॉर्क 240 एनएम है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएगा। 

    यह भी पढें : तस्वीरों के माध्यम से जानें कैसी होगी निसान की किक्स एसयूवी

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    निसान किक्स पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    A
    abhay verma
    Aug 17, 2019, 11:18:13 PM

    Need to cancel Nissan kicks booking after token amount of 30k,what is the procedure for cancellation and chargers.

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है