• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जानिये कब लॉन्च होगी निसान किक्स

    निसान किक्स में रेनो डस्टर वाले इंजन दिए जा सकते हैं

    cardekho
    cardekho
    published on जुलाई 03, 2018 12:07 ist
    info icon
    published onJul 03, 2018 12:07 IST
    last updated onJul 03, 2018 12:07 IST
    41 Views
    • Write a कमेंट

    निसान की नई कॉम्पैक्ट एसयूवी किक्स इन दिनों काफी चर्चाओं में है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे साल के आखिर तक दुनिया के सामने पेश किया जाएगा। भारत में इसे 2019 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, रेनो डस्टर और कैप्चर से होगा।

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध निसान किक्स को वी प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है, इसी प्लेटफार्म पर निसान की माइक्रा हैचबैक भी बनी है। भारतीय कार बाजार की बात करें तो यहां आने वाली निसान किक्स को बी0 प्लेटफार्म पर तैयार किया जा सकता है। इसी प्लेटफार्म पर निसान कैप्चर भी बनी है। इसका परिणाम ये होगा कि भारत आने वाली निसान किक्स अंतरराष्ट्रीय मॉडल के मुकाबले ज्यादा बड़ी होगी। अमेरिका में उपलब्ध निसान किक्स की लंबाई 4295 एमएम और चौड़ाई 1760 एमएम है। बी0 प्लेटफार्म पर बनी रेनो कैप्चर की लंबाई 4329 एमएम और चौड़ाई 1813 एमएम है।

    निसान किक्स कंपनी की प्रीमियम पेशकश होगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस में कुछ फीचर निसान की इंटिलीजेंट मोबिलिटी (आईएम) फ्रेमवर्क से लिए जा सकते हैं। अमेरिका में उपलब्ध निसान किक्स में भी आईएम फ्रेमवर्क वाले कुछ फीचर दिए गए हैं। इस लिस्ट में ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, ब्लाइंड स्पॉट वार्निंग, रियर क्रॉस ट्रैफिक अर्ल्ट और अराउंड व्यू मॉनिटर जैसे फीचर शामिल हैं।

    अमेरिका में उपलब्ध निसान किक्स में कुछ ऐसे फीचर भी दिए गए हैं जो भारत आने वाली किक्स में भी नज़र आयेंगे। इस लिस्ट में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी सपोर्ट करने वाला टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, एलईडी हैडलैंप्स, क्लाइमेट कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट, ऊपर-नीचे और आगे-पीछे एडजस्ट होने वाला स्टीयरिंग व्हील, निसान इंटिलेंट की, रिमोट इंजन स्टार्ट और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम शामिल है।

    निसान ने अमेरिका में किक्स एसयूवी के लिए ‘कलर स्टूडियो’ स्कीम के तहत कई कस्टमाइजेशन का विकल्प रखा है। इस में कार मालिक ना केवल ड्यूल-टोन कलर का विकल्प चुन सकते हैं, बल्कि बाहरी शीशे, डोर हैंडल, रियर बंपर, हैच पेनल, फ्रंट बंपर लीड, डोर असेंट, रियर रूफ स्पॉइलर, और व्हील के लिए भी कलर का चयन कर सकते हैं। केबिन की बात करें तो यहां एयर वेंट, सिल प्लेटें, फ्लोर मैट्स और आईआरवीएम के लिए कलर का चयन कर सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि निसान कलर स्टूडियो को भारत में भी ला सकती है।

    भारत आने वाली निसान किक्स में 1.5 लीटर का 4-सिलेंडर डीसीआई डीज़ल इंजन दिया जा सकता है, जो 110 पीएस की पावर और 245 एनएम का टॉर्क देगा। पेट्रोल वेरिएंट में 1.5 लीटर का एच4के इंजन दिया जा सकता है, जो 106 पीएस की पावर और 142 एनएम का टॉर्क देगा। इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प रखा जा सकता है।

    निसान कारों की रेंज में यह टेरानो से ज्यादा प्रीमियम होगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसकी कीमत नौ लाख रूपए से 14 लाख रूपए के बीच हो सकती है।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    cardekho
    <p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें

    निसान किक्स पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है