• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत में 2 दिसम्बर को लॉन्च होगी निसान जीटी-आर

    निसान ने गॉडज़िला नाम से मशहूर ‘जीटी-आर’ के लॉन्चिंग कार्यक्रम में बदलाव किया है। पहले इसे 9 नवम्बर को लॉन्च जाना था, लेकिन अब कंपनी इसे 2 दिसम्बर को लॉन्च करेगी।

    अरुण shenoy
    अरुण shenoy
    published on अक्टूबर 28, 2016 13:33 ist
    info icon
    published onOct 28, 2016 13:33 IST
    last updated onOct 28, 2016 13:33 IST
    36 Views
    • Write a कमेंट

    निसान ने गॉडज़िला नाम से मशहूर ‘जीटी-आर’ के लॉन्चिंग कार्यक्रम में बदलाव किया है। पहले इसे 9 नवम्बर को लॉन्च जाना था, लेकिन अब कंपनी इसे 2 दिसम्बर को लॉन्च करेगी। निसान ने लॉन्च आगे बढ़ाने की वजह का खुलासा नहीं किया है। इसकी संभावित कीमत 2 करोड़ रूपए (एक्स-शोरूम) रहने की संभावना है।

    निसान ने जीटी-आर को फरवरी में हुए ऑटो एक्सपो-2016 में उतारा था। वो इसका पुराना मॉडल था, अब कंपनी नई जीटी-आर लेकर आई है लिहाजा भारत में भी 2017 जीटी-आर को लॉन्च किया जाएगा।

    जीटीआर के नए अवतार में कई कॉस्टमेटिक बदलाव देखने को मिलेंगे। इन बदलावों में नए डिजायन का हुड, नया बंपर, वी-मोशन ग्रिल, अपडेटेड हैडलैंप, डे टाइम रनिंग लाइटों के साथ नए डिजायन के वाई स्पोक व्हील्स शामिल हैं। इसमें 8 इंच का नया टचस्क्रीन सिस्टम मिलेगा, जो तापमान, इंजन ऑयल टेम्परेचर, इंजन ऑयल प्रेशर, टर्बोचार्जर बूस्ट प्रेशर सहित कई जानकारी देगा। इसके अलावा इस में ऑडियो, कॉल और नेविगेशन की सुविधा भी मिलेगी।

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 3.8 लीटर का 24 वॉल्व वाला वी-6 ट्विन टर्बाेचार्ज इंजन लगा है। यह इंजन 565 पीएस की ताकत और 637 एनएम का टॉर्क देता है। इंजन 6-स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है, जो चारों पहियों पर पावर सप्लाई करता है। 1752 किलोग्राम की जीटी-आर को 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पाने में महज़ 3 सेकंड लगते हैं।

    भारत में जीटी-आर का प्रीमियम एडिशन उतारा जाएगा, इसका लॉन्चिंग कलर कस्तूरा ऑरेंज होगा। इसके अलावा जीटी-आर वाइब्रेंट रेड, पर्ल ब्लैक, स्टॉर्म व्हाइट, डेटोना ब्लू, गन मैटालिक और अल्टीमेट सिल्वर कलर में भी मिलेगी। भारत में इसे सीधे इंपोर्ट कर बेचा जाएगा।

    was this article helpful ?

    अरुण shenoy
    Arun Shenoy is an Associate Editor with the CarDekho Group. He has spent over 12 years covering the Indian and global automotive industry, covering the latest cars, bikes and technologies. A management graduate by qualification, his keen interest in marketing and finance allows him to look beyond brochures, decode pricing strategies and understand value for the customer in-depth. He specialises in testing vehicles, understanding unique buyer requirements and analysing buyer behaviour and industry trends. और देखें

    निसान जीटीआर पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कूपे कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है