• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    राजस्थान की सांभर झील, निसान की जीटी-आर और दुनिया का सबसे बड़ा नक्शा, जानिये ये दिलचस्प मामला

    68वें गणतंत्र दिवस के मौके पर निसान जीटी-आर ने बनाया भारत का नक्शा, लिम्का बुक में होगा दर्ज

    रचित शैड
    रचित शैड
    published on जनवरी 25, 2017 17:45 ist
    info icon
    published onJan 25, 2017 17:45 IST
    last updated onJan 25, 2017 17:45 IST
    47 Views
    • Write a कमेंट

    कारों की गॉडज़िला कही जाने वाली निसान जीटी-आर ने दुनियाभर के रेस ट्रैकों पर कई रिकॉर्ड बनाए और तोड़े हैं। पिछले साल दिसंबर में यह भारत में लॉन्च हुई। दो महीने से भी कम वक्त में इस कार ने अपने खाते में बड़ी उपलब्धि दर्ज की है।

    दरअसल कल यानी 26 जनवरी को भारत का 68वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा, इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और इस मौके को यादगार बनाने के लिए निसान जीटी-आर ने जमीन पर भारत का नक्शा (आउटलाइन) उकेरा है, इस नक्शे की खासियत ये है कि यह जमीन पर उकेरा गया किसी भी देश का सबसे बड़ा नक्शा है। इसके लिए जीटी-आर का नाम लिम्का बुक में भी दर्ज किया जाएगा।

    इस ऐतिहासिक पल के लिए राजस्थान के मशहूर सांभर लेक को चुना गया था। कंपनी का कहना है कि यहां की मिट्टी नरम है, इस वजह से यहां ज्यादा गहरी लाइनें बनती हैं और आसमान से इसका नजारा काफी साफ दिखता है। निसान जीटी-आर ने यहां भारत का जो नक्शा बनाया है वो 3 किलोमीटर लम्बा और 2.8 किलोमीटर चौड़ा है, इसका पूरा घेरा 14.7 किलोमीटर का है। इस दौरान लिम्का बुक रिकॉर्ड के अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे,  रिकॉर्ड प्रमाणित होने के बाद इसे 2018 लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में स्थान दिया जाएगा। नक्शा बनाने में कोई चूक ना हो जाए, इसके लिए जीपीएस का इस्तेमाल किया था।

    भारत में निसान जीटी-आर को जापान से आयात करके बेचा जा रहा है। यहां इसकी कीमत 1.99 करोड़ रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    निसान जीटीआर पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कूपे कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है