• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जानिये क्या मिलेगा हुंडई वरना के नया अवतार में

    हुंडई ने पांचवी जनरेशन की वरना कॉन्सेप्ट से बीजिंग ऑटो शो-2016 में पर्दा हटाया है। इसे कई देशो में हुंडई एक्सेंट और सोलेरिस के नाम से भी जाना जाता है। पांचवीं जनरेशन वरना को साल 2017 में भारत लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

    रौनक
    रौनक
    Published On अप्रैल 29, 2016 15:27 ist
    info icon
    published onApr 29, 2016 14:54 IST
    last updated onApr 29, 2016 15:27 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    मौजूदा वरना को साल 2011 में लॉन्च किया गया था। इसे फ्लूडिक वरना और वरना 4-एस के नाम से भी जाना जाता है। साल 2014 में होंडा सिटी की चौथी जनरेशन आने के बाद इसकी मांग घट गई। इसके बाद कंपनी ने नए फीचर्स के साथ इसका फेसलिफ्ट वर्जन भी उतारा, लेकिन वह भी बहुत ज्यादा सफल नहीं रहा। अब हुंडई एकदम नई वरना को लाने वाली है तो आइए जानते हैं कि इस नई वरना में हम क्या उम्मीद कर सकते हैं।

    2016 एलांट्रा से प्रेरित डिजायन

    हुंडई जल्द ही एलांट्रा को नए अवतार में लाने वाली है। इसे पूरी तरह से रीडिजायन किया गया है। इसी थीम पर मौजूदा हुंडई सोनाटा भी बनी है। वरना के मामले में भी कंपनी ने कुछ ऐसा ही प्रयोग किया है। कॉन्सेप्ट के मुताबिक नई वरना का डिजायन पुराने वर्जन की तुलना में ज्यादा शार्प, बोल्ड और आकर्षक होगा।

    इसके फ्रंट में नई चौड़ी ग्रिल दी गई है। इसके दोनों ओर स्वैप्ट-बैक हैडलैंप्स लगे हैं, जो ध्यान खींचने वाले हैं। मौजूदा वर्जन में दी गईं कूपे जैसी रूफलाइन को नई वरना में ज्यादा फिनिशिंग दी गई है। पीछे की तरफ रैप-अराउंड टेललैंप्स और बूट लिप स्पॉइलर देखने को मिलेगा, जो इसे पीछे से भी स्टाइलिश और अग्रेसिव बनाएगा।   

    नए पेट्रोल इंजन और 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो नई वरना में मौजूदा इंजन को ही इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा यह भी माना जा रहा है कि इसमें एक नया टी-जीडीआई टबोचार्ज पेट्रोल भी दिया जा सकता है। यह 1.0 लीटर का टी-जीडीआई इंजन अंतर्राष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध सेकेंड जनरेशन आई-20 (एलीट आई-20) में भी दिया गया है। संभावना है कि इसे भारत आने वाली नई वरना में भी दिया जा सकता है। यह इंजन 120 बीएचपी की पावर और  170 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा।

    संभावना है कि नई वरना के पेट्रोल वेरिएंट में भी 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा। संभावना है कि जल्द ही लॉन्च होने वाली होंडा बीआर-वी में 6-स्पीड गियरबॉक्स होगा। ऐसे में पुख्ता उम्मीद है कि होंडा, सिटी के नए वर्जन में भी ऐसा ही गियरबॉक्स दे सकती है।

    एपल कार-प्ले और एंड्रॉयड ऑटो

    गूगल ने भारत में एंड्रॉयड ऑटो लॉन्च कर दिया है, नई एलांट्रा में इसके आने की चर्चा है। इसके अलावा एपल का कार-प्ले भी यहां मिलेगा। उम्मीद है कि मुकाबले में बने रहने के लिए हुंडई वरना में भी इसे दिया जाएगा। प्रतिद्वंदी कंपनी मारूति ने अपनी कई कारों को एपल कार-प्ले फीचर से लैस किया है।

    कॉन्सेप्ट के मुताबिक नई वरना में डिजायन के अलावा कई नए फीचर्स भी मिलेंगे। इनके दम पर यह कार अपनी फीकी पड़ती चमक को वापस पा सकती है। हालांकि नई वरना की पूरी तस्वीर तब साफ होगी जब कंपनी इसके प्रोडक्शन वर्जन से पर्दा हटाएगी।

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    हुंडई वरना 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है