• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टेस्टिंग के दौरान दिखी 2019 मारुति सुज़ुकी ऑल्टो

    नई ऑल्टो को 2019 के बीच में लॉन्च किया जा सकता है

    दिनेश
    दिनेश
    Published On फरवरी 14, 2019 11:30 ist
    info icon
    published onFeb 14, 2019 11:30 IST
    last updated onFeb 14, 2019 11:30 IST
    63 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Alto 800

    मारुति सुज़ुकी ने नई जनरेशन की ऑल्टो पर काम शुरू कर दिया है। हाल ही इसे भारत की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। नई ऑल्टो को दिवाली के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। यह मौजूदा मॉडल से महंगी हो सकती है। मौजूदा ऑल्टो 800 की कीमत 2.62 लाख रूपए से 3.93 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। ऑल्टो के10 की कीमत 3.38 लाख रूपए से 4.27 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।

    2019 Marut iAlto

    कैमरे में कार के पीछे वाले हिस्से की झलक कैद हुई है। इसे अच्छे से कवर किया हुआ है। हालांकि इसके बाद भी कार से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां मिली हैं। नई ऑल्टो को रेनो क्विड की तरह माइक्रो एसयूवी जैसा डिजायन दिया गया है। इसका डिजायन मारुति के फ्यूचर-एस कॉन्सेप्ट से प्रेरित है।

    Maruti Suzuki Future-S

    कयास लगाए जा रहे हैं कि नई ऑल्टो को सुज़ुकी के हार्टटेक प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा। इसी प्लेटफार्म पर इग्निस और नई वैगन-आर भी बनी है। मौजूदा ऑल्टो की बात करें तो यह ऑल्टो 800 और ऑल्टो के10 दो वर्जन में आती है। ऑल्टो 800 में 800सीसी का इंजन लगा है, जो 48 पीएस की पावर और 69 एनएम का टॉर्क देता है। ऑल्टो के10 में 1.0 लीटर का इंजन लगा है। इसकी पावर 68 पीएस और टॉर्क 90 एनएम है। दोनों इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है, वहीं 1.0 लीटर इंजन के साथ एएमटी का विकल्प भी रखा गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नई ऑल्टो में भी कंपनी यही इंजन देगी।

    Maruti Alto K10

    नई ऑल्टो का केबिन पहले से ज्यादा जगहदार हो सकता है। इस में ड्राइवर एयरबैग, एबीएस और ईबीडी जैसे फीचर स्टैंडर्ड दिए जा सकते हैं। टॉप वेरिएंट में को-पैसेंजर एयरबैग और 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम जैसे फीचर भी आ सकते हैं।

    यह भी पढें : नई मारुति वैगन-आर Vs हुंडई ग्रैंड आई10, जानें कौन सी कार रहेगी बेहतर

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Alto 800 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है