• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जानिये, क्या मिलेगा नई फॉक्सवेगन बीटल में

    फॉक्सवेगन की नई बीटल एक बार फिर लॉन्च होने जा रही है। लग्ज़री हैचबैक सेगमेंट की यह कार 19 दिसंबर को लॉन्च होनी है। अपने सेगमेंट में नई बीटल का मुकाबला मिनी कूपर-एस और फिएट की अबार्थ-595 से होगा। इनके अलावा बीटल को मर्सिडीज़ बेंज़ की ए-क्लास और बीएमडब्ल्यू-1 सीरीज़ से भी चुनौती मिलेगी। बीटल की कीमत तकरीबन 30 लाख रुपए के आस-पास हो सकती है। तो यहां हम जानने की कोशिश करते हैं कि फॉक्सवेगन की नई बीटल क्या-क्या लेकर आएगी अपने फैंस के लिए...

    रौनक
    रौनक
    Published On दिसंबर 16, 2015 12:57 ist
    info icon
    published onDec 16, 2015 12:57 IST
    last updated onDec 16, 2015 12:57 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

        

    इंजन

    पावर प्लांट की बात करें तो नई बीटल में फॉक्सवेगन का 1.4-लीटर का टीएसआई-टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह 150 बीएचपी की ताकत देगा। इसमें 7-स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक गियर ट्रांसमिशन मिलेगा।

    सेफ्टी

    नई बीटल में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड मिलेंगे। इनमें ड्राइवर और आगे की सवारी की सुरक्षा के लिए दिए एयरबैग के अलावा साइड में कर्टन एयरबैग्स दिए जाएंगे। पैसेंजर एयरबैग को ऑन या ऑफ करने का विकल्प मौजूद होगा। इसके साथ ही हिल-होल्ड फंक्शन मिलेगा, जो ऊंचाई या ढलाने वाले रास्ते में कार को रोके रखने में मदद करेगा। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल, एबीएस, एंटी स्लिप सिस्टम के साथ ही इंजन ड्रैग टॉर्क कंट्रोल सिस्टम भी मिलेगा।  

    फीचर्स

    डे टाइम रनिंग एलईडी लाइट्स के साथ बाई-जेनन हेडलैंप्स मिलेंगे। कॉर्नर पर सही रोशनी के लिए फॉग लैंप्स होंगे। पीछे की तरफ कार में एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं। आठ स्पीकर वाला फॉक्सवेगन का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम मिलेगा, जो ऑक्स, यूएसबी और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आएगा। दूसरी ओर, कार की सीट, स्टीयरिंग व्हील, गियर लीवर की नॉब और हैंडब्रेक पर लेदर कवर मिलेगा। कार में तीन रंग वाली एंबियंट लाइटें दी गई हैं, जिन्हें आप अपने मूड के हिसाब से सेट कर सकेंगे। इसके अलावा, सनरूफ, आगे की सीटों में हीटिंग औऱ हाईट एडजेस्ट करने का सिस्टम दिया गया है। ऑटो रेन और लाइट सेंसर के साथ ही क्रूज़ कंट्रोल सिस्टम भी यहां मौजूद है।

    अधिक पढ़ें

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    फॉक्सवेगन बीटल पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है