• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई ने पेश की नई ट्यूसॉन, कीमत 18.99 लाख रूपए से शुरू

    हुंडई ने नई ट्यूसॉन एसयूवी को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरूआती कीमत 18.99 लाख रूपए है, जो 24.99 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला होंडा सीआर-वी और स्कोडा येती से है।

    अरुण shenoy
    अरुण shenoy
    modified on नवंबर 15, 2016 12:48 ist
    info icon
    published onNov 15, 2016 12:43 IST
    last updated onNov 15, 2016 12:48 IST
    31 Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई ने नई ट्यूसॉन एसयूवी को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरूआती कीमत 18.99 लाख रूपए है, जो 24.99 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला होंडा सीआर-वी और स्कोडा येती से है। हुंडई कारों की रेंज में इसे क्रेटा और सेंटा-फे के बीच पोजिशन किया जाएगा।

    हुंडई ट्यूसॉन एसयूवी के वेरिएंट और कीमत

    पेट्रोल डीज़ल
    वेरिएंट कीमत वेरिएंट कीमत
    2डब्ल्यूडी एमटी 18.99 लाख रूपए 2डब्ल्यू एमटी 21.59 लाख रूपए
    2डब्ल्यू एटी जीएल 21.79 लाख रूपए 2डब्ल्यूडी एटी जीएल 23.48 लाख रूपए
    -- -- 2डब्ल्यूडी एटी जीएलएस 24.99 लाख रूपए

    नई ट्यूसॉन के डिजायन, फीचर और इंजन से जुड़ी जानकारी कुछ इस तरह है...

    डिजायन

    ट्यूसॉन एसयूवी को हुंडई की फ्लूडिक 2.0 डिजायन थीम पर तैयार किया गया है। इसी डिजायन थीम पर नई एलांट्रा और वरना भी बनी है। देखने में नई ट्यूसॉन काफी शार्प और आकर्षक है। हाइलाटर फीचर के तौर पर इसमें कास्केडिंग ग्रिल, दमदार शोल्डर लाइन, रेपराउंड टेललैंप्स, बड़े व्हील और बॉडी के चारों ओर क्लैडिंग दी गई है। टॉप वेरिएंट में ड्यूल बैरल एलईडी लैंप्स, डे-टाइम रनिंग लैंप्स और 18 इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील दिए गए हैं।

    केबिन

    ट्यूसॉन एक 5-सीटर एसयूवी है। इसका केबिन हुंडई की नई एलांट्रा जैसा अहसास देता है। हालांकि इसके ले-आउट में कुछ बदलाव किए गए हैं। हाइलाइटर के तौर पर यहां लैदर अपहोल्स्ट्री, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और पावर टेलगेट जैसे फीचर दिए गए हैं। एडवांस फीचर के तौर पर इस में 8 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है, जो एपल कारप्ले और गूगल एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट करता है, यह सिस्टम 6-स्पीकर से जुड़ा है।

    इंजन

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ट्यूसॉन एसयूवी पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन में उपलब्ध है। पेट्रोल वेरिएंट में 2.0 लीटर का इंजन लगा है, जो 155 पीएस की पावर देता है। डीज़ल वेरिएंट में भी 2.0 लीटर का इंजन लगा है, इसकी पावर 185 पीएस है। दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मौजूद है। हुंडई एलांट्रा की तरह ट्यूसॉन में भी नॉर्मल, ईको और स्पोर्ट तीन ड्राइव मोड मिलेंगे। सुरक्षा के लिए इसमें हिल स्टार्ट असिस्ट, स्टेबिलिटी मैनेजमेंट और 6 एयरबैग दिए गए हैं।

    माइलेज

    वर्जन पेट्रोल डीज़ल
    मैनुअल 18.42 किलोमीटर प्रति लीटर 13.03 किलोमीटर प्रति लीटर
    ऑटोमैटिक 16.38 किलोमीटर प्रति लीटर 12.95 किलोमीटर प्रति लीटर
    was this article helpful ?

    अरुण shenoy
    Arun Shenoy is an Associate Editor with the CarDekho Group. He has spent over 12 years covering the Indian and global automotive industry, covering the latest cars, bikes and technologies. A management graduate by qualification, his keen interest in marketing and finance allows him to look beyond brochures, decode pricing strategies and understand value for the customer in-depth. He specialises in testing vehicles, understanding unique buyer requirements and analysing buyer behaviour and industry trends. और देखें

    हुंडई ट्यूसॉन 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है