• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई होंडा अमेज़ की तुलना मारूति डिजायर से...

    मुकाबले में मौजूद मारूति डिजायर को कहां तक टक्कर देगी नई होंडा अमेज़, जानिये यहां

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    Published On अप्रैल 30, 2018 17:40 ist
    info icon
    published onApr 30, 2018 17:40 IST
    last updated onApr 30, 2018 17:40 IST
    31 Views
    • Write a कमेंट

    होंडा इन दिनों नई अमेज़ सेडान पर काम कर रही है। भारत में इसे 16 मई 2018 को लॉन्च किया जाएगा। इसका मुकाबला मारूति डिजायर से होगा। यहां हमने कई मोर्चों पर नई होंडा अमेज़ की तुलना मारूति डिजायर से की है, तो क्या रहे इस तुलना के नतीजे जानेंगे यहां...

    कद-काठी

      नई होंडा अमेज़ मारूति डिजायर
    लंबाई 3995 एमएम 3995 एमएम
    चौड़ाई 1695 एमएम 1735 एमएम
    ऊंचाई 1501 एमएम 1515 एमएम
    व्हीलबेस 2470 एमएम 2450 एमएम
    व्हील साइज 175/65 आर15 185/65 आर15
    ग्राउंड क्लीयरेंस 170 एमएम 163 एमएम
    बूट स्पेस 420 लीटर 378 लीटर

    इंजन और परफॉर्मेंस

    पेट्रोल

      नई होंडा अमेज़ मारूति डिजायर
    इंजन क्षमता 1199 सीसी 1197 सीसी
    पावर 90 पीएस 83 पीएस
    टॉर्क 110 एनएम 113 एनएम
    गियरबॉक्स 5-स्पीड मैनुअल/सीवीटी 5-स्पीड मैनुअल/एएमटी
    फ्यूल टैंक 35 लीटर 37 लीटर
    माइलेज 19.5/19 किमी प्रति लीटर 22 किमी प्रति लीटर

    New Honda Amaze 2018 vs Maruti Dzire: Spec Comparison

    दोनों कारों में 1.2 लीटर का 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगा है। पावर के मामले में नई होंडा अमेज़ आगे है। नई अमेज़ में डिजायर के मुकाबले 7 पीएस की ज्यादा पावर मिलती है। टॉर्क के मामले में मारूति डिजायर आगे है। डिजायर में नई अमेज़ के मुकाबले 3 एनएम का ज्यादा टॉर्क मिलता है। दोनों कारों में ऑटो गियरबॉक्स दिया गया है। माइलेज के मामले में मारूति डिजायर आगे है।

    डीज़ल

      नई होंडा अमेज़ मारूति डिजायर
    इंजन क्षमता 1498 सीसी 1248 सीसी
    पावर 100 पीएस/80 पीएस 75 पीएस
    टॉर्क 200 एनएम/160 एनएम 190 एनएम
    गियरबॉक्स 5-स्पीड मैनुअल/सीवीटी 5-स्पीड मैनुअल/एएमटी
    माइलेज 27.4 / 23.8 किमी प्रति लीटर 28.4 किमी प्रति लीटर

    2017 Maruti Dzire: First Drive Review

    नई अमेज़ के डीज़ल वेरिएंट में डिजायर से ज्यादा पावरफुल इंजन लगा है। इस में डिजायर के मुकाबले 25 पीएस की ज्यादा पावर और 10 एनएम का ज्यादा टॉर्क मिलेगा। नई होंडा अमेज़ के मैनुअल वेरिएंट का माइलेज 27.4 किमी प्रति लीटर और ऑटोमैटिक वेरिएंट के माइलेज का दावा 23.8 किमी प्रति लीटर है। मारूति डिजायर एएमटी के माइलेज का दावा 28.4 किमी प्रति लीटर है।

    टॉप वेरिएंट के फीचर

    2018 Honda Amaze: First Drive Review

    होंडा ने नई अमेज़ की पूरी फीचर लिस्ट का अभी खुलासा नहीं किया गया है। चर्चाएं हैं कि इस में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट करने वाला 7.0 इंच फ्लोटिंग डिजिपैड 2.0 इंफोटेंमेंट सिस्टम, एलईडी पोजिशन लाइटें, एलईडी टेललैंप्स, 15 इंच के अलॉय व्हील, रियर कैमरा, पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल और फोल्डेबल बाहरी शीशे, हाइट एडजस्टेबल फ्रंट सीट, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज़ कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप और स्टीयरिंग इंटिग्रेटेड पैडल शिफ्टर्स (पेट्रोल-सीवीटी) जैसे काम के फीचर दिए जा सकते हैं।

    2017 Maruti Dzire: First Drive Review

    मारूति डिजायर में एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें, लैदर वाला स्टीयरिंग व्हील और ऑटोमैटिक हैडलैंप्स दिए गए हैं, ये सभी फीचर नई अमेज़ में नहीं मिलेंगे। दोनों कारों में पैसेंजर सुरक्षा के लिए एबीएस, ड्यूल एयरबैग और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर को स्टैंडर्ड रखा गया है।

    कीमत

    मारूति डिजायर की कीमत 5.56 लाख रूपए से शुरू होती है जो 9.43 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है। नई अमेज़ को भी इसी कीमत के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। नई अमेज़ चार वेरिएंट ई (बेस), एस, वी और वीएक्स (टॉप) में आएगी।

    यह भी पढें : टोयोटा यारिस की तुलना हुंडई वरना से...

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    Honda Amaze 2018 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है