• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    11 अप्रैल को लॉन्च होगी ऑडी की ये शानदार कार

    बीएमडब्ल्यू एम4 और मर्सिडीज़-एएमजी सी63 एस को देगी टक्कर

    दिनेश
    दिनेश
    Published On अप्रैल 05, 2018 19:12 ist
    info icon
    published onApr 05, 2018 18:40 IST
    last updated onApr 05, 2018 19:12 IST
    33 Views
    • Write a कमेंट

    Audi RS 5 Coupe

    ऑडी की नई आरएस5 कूपे भारत आ गई है। भारत में इसे 11 अप्रैल 2018 को लॉन्च किया जाएगा। इसे ए5 रेंज में रखा जाएगा। ए5 रेंज में यह ऑडी की सबसे पावरफुल पेशकश होगी। इसका मुकाबला बीएमडब्ल्यू एम4 और मर्सिडीज़-एएमजी सी63 एस से होगा। इसकी कीमत एक करोड़ रूपए के आसपास होगी।

    Audi RS 5 Coupe spotted in India

    ऑडी आरएस5 कूपे में नया 2.9 लीटर वी6 पेट्रोल इंजन लगा है, जो 450 पीएस की पावर और 600 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है, जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करता है। इसकी टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटा है, इसे आरएस डायनामिक पैकेज के जरिये 280 किमी प्रति घंटा तक बढ़ाया जा सकता है। 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पाने में इसे 3.9 सेकंड का समय लगेगा।

    Audi RS 5 Coupe

    आरएस5 कूपे में ए5 वाला बोनट, बड़ी हैक्सागोनल ग्रिल, एलईडी हैडलैंप्स और डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें दी गई हैं। इस में नया फ्रंट बंपर, बड़े एयरडैम के साथ दिया गया है, जो इसे रेग्यूलर ए5 से अलग बनाता है। राइडिंग के लिए इस में 19 इंच के अलॉय व्हील स्टैंडर्ड दिए गए हैं, वहीं 20 इंच के अलॉय व्हील का विकल्प भी इस में रखा गया है। यह दो दरवाजों वाली 5-सीटर कूपे कार है।

    Audi RS 5 Coupe

    आरएस5 कूपे के केबिन को स्पोर्टी लेआउट दिया गया है। केबिन में आरएस स्पोर्ट सीटें, फ्लैट-बोटम स्टीयरिंग व्हील और वर्चुअल कॉकपिट दिया गया है।

    Audi RS 5 Coupe

    यह भी पढें : जून में दस्तक देगी ऑडी की ये शानदार कार

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    ऑडी एस5 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है