• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑडी इंडिया की वेबसाइट पर आई नई ए8एल, जल्द होगी लॉन्च

    बीएमडब्ल्यू 7-सीरीज और मर्सिडीज़ एस-क्लास को देगी टक्कर

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    Published On दिसंबर 21, 2017 13:33 ist
    info icon
    published onDec 21, 2017 13:33 IST
    last updated onDec 21, 2017 13:33 IST
    28 Views
    • Write a कमेंट

    ऑडी ने नई ए8एल सेडान को कंपनी की इंडियन वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी जल्द ही इस कार को भारत में उतारने वाली है। इसका मुकाबला बीएमडब्ल्यू 7-सीरीज और मर्सिडीज़-बेंज एस-क्लास से होगा। इसकी कीमत 1.30 करोड़ रूपए से दो करोड़ रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच हो सकती है।

    नई ऑडी ए8एल पहले से ज्यादा मजबूत और कम वज़नी है। इसे तैयार करने में एल्यूमिनियम, स्टील, मेगनिशियम और कार्बन-फाइबर का इस्तेमाल किया गया है। आगे की तरफ चौड़ी सिंगल फ्रेम ग्रिल, फुल एलईडी मैट्रिक्स हैडलैंप्स के साथ दी गई है। साइड वाले हिस्से में मल्टी-स्पॉक अलॉय व्हील और कर्व लाइने दी गई है। पीछे की तरफ ओएलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं, जो पीछे वाले हिस्से में चौड़ी कार वाला अहसास लाते हैं।

    इसका केबिन पहले से ज्यादा प्रीमियम होगा। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर ऑडी वर्चुअल कॉकपिट मिलेगा। इस में 10.1 इंच और 8.6 इंच की दो एचडी टचस्क्रीन मिलेगी।

    नई ए8एल में दो इंजनों का विकल्प मिलेगा। पहला होगा 3.0 लीटर टीडीआई इंजन, जो 286 पीएस की पावर देगा। दूसरा होगा 3.0 लीटर का टीएफएसआई इंजन, जो 340 पीएस की पावर देगा। चर्चाएं हैं कि भारत आने वाली नई ए8एल में माइल्ड-हाइब्रिड का विकल्प भी मिल सकता है।

    यह भी पढें : 18 जनवरी को लॉन्च होगी नई ऑडी क्यू5

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    ऑडी ए8 2014-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है