• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कैमरे में कैद हुई एमजी हेक्टर, जानिए कब होगी लॉन्च

    भारत में इसे जून 2019 में लॉन्च किया जा सकता है, इसका मुकाबला टाटा हैरियर, जीप कंपास और हुंडई ट्यूसॉन से होगा।

    सोनू
    सोनू
    modified on मार्च 19, 2019 12:30 ist
    info icon
    published onMar 19, 2019 11:58 IST
    last updated onMar 19, 2019 12:30 IST
    272 Views
    • Write a कमेंट

    एमजी हेक्टर की साफ झलक कैमरे में कैद हुई है। इसे ब्रिटेन में एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान देखा गया है। कंपनी इसके प्रोडक्शन मॉडल को मई 2019 में दुनिया के सामने पेश करेगी। भारत में इसे जून 2019 में लॉन्च किया जाएगा। देश में यह कंपनी की पहली पेशकश होगी।

    कैमरे में कैद हुई कार को किसी भी तरह से कवर नहीं किया गया है, इस वजह से कार के डिजायन को आसानी से समझा जा सकता है। एमजी हेक्टर में आगे की तरफ बड़ी हनीकॉम्ब ग्रिल लगी है, इसके बीच में एमजी बैजिंग दी गई है। ग्रिल के दोनों ओर ड्यूल-फंक्शन डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें दी गई हैं। हैडलैंप को बंपर पर पोजिशन किया गया है। हैडलैंप में भी एलईडी यूनिट दी गई है। फॉग लैंप को बंपर के नीचे की तरफ रखा गया है।

    साइड वाले हिस्से का डिजायन काफी साफ-सुथरा है। कार के बी, सी और डी पिलर को ब्लैक कलर में रखा गया है। इस में शार्प शोल्डर लाइनें दी गई हैं जो आगे से शुरू होकर पीछे तक जाती है। व्हील आर्क को चौड़ा रखा गया है, जो इस में दमदार एसयूवी वाला लुक लाते हैं। हेक्टर में मल्टी-स्पॉक अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसकी छत पर पीछे की तरफ शार्क-फिन एंटेना भी देखा जा सकता है।

    पीछे वाले हिस्से का डिजाइन ऑडी की एसयूवी से प्रेरित है। इसके टेललैंप आपको ऑडी जैसे लगेंगे। इस में ड्यल-टोन बंपर, सिल्वर स्किड प्लेट के साथ दिया गया है।

    केबिन के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि इस में सेगमेंट फर्स्ट फीचर के तौर पर 10.4 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। इस में 7.0 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलेगा, जो स्पीडोमीटर, टेकोमीटर और ई-सिम टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। पैनारोमिक सनरूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट और लैदर अपहोल्स्ट्री जैसे फीचर भी इस में मिलेंगे।

    पैसेंजर सुरक्षा के लिए इस में छह एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, ब्रेक असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल होल्ड कंट्रोल, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, सी-बेल्ट रिमाइंडर, 360 डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर जैसे फीचर दिए जा सकते हैं।

    एमजी हेक्टर पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन में आएगी। डीज़ल वेरिएंट में जीप कंपास वाला 2.0 लीटर इंजन मिलेगा। कंपास में यह इंजन 173 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क देता है। पेट्रोल वेरिएंट में 1.5 लीटर का टर्बोचार्ज्ड इंजन मिलेगा, इसकी पावर 143 पीएस और टॉर्क 250 एनएम होगा। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि डीज़ल इंजन के साथ केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा, वहीं पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जा सकता है।

    कीमत के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि इसकी कीमत 15 लाख रूपए से 20 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। इसका मुकाबला टाटा हैरियर, जीप कंपास और हुंडई ट्यूसॉन से होगा।

    यह भी पढें : ई-सिम सुविधा से लैस होगी एमजी हेक्टर

    was this article helpful ?

    एमजी हेक्टर 2019-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है