• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत में 13 जुलाई को लॉन्च होगी एमजी हेक्टर प्लस, जानिए क्या मिलेगा खास

    एमजी मोटर्स (MG Motors) ने हेक्टर प्लस एसयूवी के लॉन्च से जुड़ी जानकारी साझा की है। कंपनी के अनुसार भारत में इस अपकमिंग कार को 13 जुलाई 2020 को लॉन्च किया जाएगा। यह रेगुलर हेक्टर का 6-सीटर वर्जन है, जो हेक्टर प्लस नाम से आएगा। एमजी हेक्टर प्लस (MG Hector Plus) की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। ग्राहक इसे 50,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं।

    सोनू
    सोनू
    modified on जुलाई 13, 2020 13:50 ist
    info icon
    published onJul 07, 2020 12:44 IST
    last updated onJul 13, 2020 13:50 IST
    4.3K Views
    • Write a कमेंट

    लेटेस्ट अपडेट: एमजी मोटर्स ने हेक्टर एसयूवी के 6-सीटर वर्जन हेक्टर प्लस को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह कार चार वेरिएंट स्टाइल, सुपर, स्मार्ट और शार्प में उपलब्ध है। भारत में एमजी हेक्टर प्लस कार की प्राइस 13.49 लाख रुपये से 18.54 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी गई है। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

    • हेक्टर प्लस की प्री-बुकिंग कंपनी पहले ही शुरू कर चुकी है।
    • यह 6-सीटर कार होगी, जिसमें मिडिल रो में कैप्टन सीटें मिलेगी। 
    • इसे चार वेरिएंट और तीन इंजन ऑप्शन में पेश किया जाएगा। 
    • इसमें 5-सीटर हेक्टर वाले ही फीचर मिलेंगे। 

    एमजी मोटर्स (MG Motors) ने हेक्टर प्लस एसयूवी (Hector Plus SUV) के लॉन्च से जुड़ी जानकारी साझा की है। कंपनी के अनुसार भारत में इस अपकमिंग कार को 13 जुलाई 2020 को लॉन्च किया जाएगा। यह रेगुलर हेक्टर का 6-सीटर वर्जन है, जो हेक्टर प्लस नाम से आएगा। एमजी हेक्टर प्लस की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। ग्राहक इसे 50,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं। 

    एमजी इंडिया हेक्टर प्लस से जुड़ी कई जानकारियां पहले ही साझा कर चुकी है। इसके वेरिएंट वाइज इंजन और ट्रांसमिशन की जानकारी कुछ इस प्रकार हैः-

    वेरिएंट

    इंजन ऑप्शन

    स्टाइल डीजल एमटी, पेट्रोल एटी

    सुपर

    डीजल-एमटी

    स्मार्ट

    डीजल-एमटी, पेट्रोल-एटी

    शार्प

    डीजल-एमटी, पेट्रोल-एटी, पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड एमटी

    हेक्टर प्लस में रेगुलर हेक्टर वाले ही पेट्रोल और डीजल इंजन मिलेंगे। इसके पेट्राल वेरिएंट में 1.5 लीटर टर्बो इंजन मिलेगा, जो 143 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। हेक्टर 5-सीटर की तरह इसमें भी पेट्रोल इंजन के साथ 48वॉट माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम दिया जाएगा। हेक्टर प्लस डीजल में 2.0 लीटर इंजन दिया जाएगा, जो 170 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। कंपनी इस 6-सीटर कार में टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स देगी जबकि डीजल इंजन के साथ केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा। पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड का ऑप्शन केवल टॉप मॉडल में ही मिलेगा और इसमें केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया जाएगा। 

    एमजी हेक्टर प्लस की फीचर लिस्ट की बात करें तो इसमें अधिकांश फीचर्स रेगुलर मॉडल वाले ही मिलेंगे। इस लिस्ट में पैनोरमिक सनरूफ, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ 10.4 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पावर टेलगेट और पावर एडजस्टेबल फ्रंट सीटें आदि शामिल हैं। इसके अलावा इसमें कुछ अतिरिक्त फीचर भी मिलेंगे, जिनमें मिडिल रो में कैप्टन सीटें और थर्ड रो में एसी वेंट आदि शामिल है। हेक्टर प्लस को रेगुलर हेक्टर से अलग दिखाने के लिए कंपनी ने इसके लैंप और बंपर समेत कुछ कॉस्मेटिक अपडेट भी दिए हैं। इसी के साथ थर्ड रो में पैसेंजर कंफर्ट के लिए इसमें बूट के लिए स्वाइप-टू-ओपन फीचर भी दिया गया है। हेक्टर प्लस में पैसेंजर सेफ्टी के लिए छह एयरबैग, फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम जैसे फीचर दिए जाएंगे। 

    MG Hector Plus interior

    एमजी हेक्टर प्लस की प्राइस (MG Hector Plus Price) का अभी खुलासा नहीं हुआ है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि यह रेगुलर 5-सीटर एसयूवी से करीब एक लाख रुपये तक महंगी हो सकती है। 5-सीटर हेक्टर की कीमत 12.73 लाख से 17.72 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला टोयोटा इनोवा क्रिस्टा से होगा। जल्द ही इस कार के कंपेरिजन में टाटा ग्रेविटास भी आने वाली है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी साल के आखिर तक हेक्टर प्लस का 7-सीटर वर्जन भी उतारेगी।

    यह भी पढ़ें : एमजी इंडिया की वेबसाइट पर लिस्ट हुई हेक्टर प्लस, जल्द ही 7-सीटर अवतार में भी आएगी ये कार

    was this article helpful ?

    एमजी हेक्टर प्लस 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है