• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑटो एक्सपो 2020: मर्सिडीज़-बेंज के पवेलियन में नज़र आएंगी ये शानदार कारें

    ऑटो एक्सपो में शोकेस की जाने वाली ज्यादातर एसयूवी को भारत में 2020 में ही किया जाएगा लॉन्च

    भानु
    भानु
    modified on जनवरी 20, 2020 16:22 ist
    info icon
    published onJan 20, 2020 13:57 IST
    last updated onJan 20, 2020 16:22 IST
    304 Views
    • Write a कमेंट

    • ऑटो एक्सपो में मर्सिडीज़-बेंज शोकेस करेगी नई जीएलई और जीएलएस जैसी अपकमिंग एसयूवी 
    • ईक्यू ब्रांड के भारत में लॉ​न्च होने के बाद ऑटो एक्सपो में शोकेस किया जाएगा इलेक्ट्रिक हैचबैक ईक्यूए का कॉन्सेप्ट 

    भारतीय ऑटोमोबाइल जगत के महाकुंभ कहे जाने वाले ऑटो एक्सपो में इस बार कुछ कारमेकर्स शामिल नहीं होंगे मगर लग्ज़री कारमेकर मर्सिडीज़-बेंज उनमें से नहीं है। अपकमिंग ऑटो एक्सपो 2020 में इस जर्मन कंपनी द्वारा काफी तरह के मॉडल्स को शोकेस किया जाएगा। मर्सिडीज़ के पवेलियन में इस बार क्या कुछ होगा खास उसपर डालते हैं एक नज़र:

    2020 जीएलई (2020 GLE)

    मर्सिडीज़-बेंज की मिड साइज़ एसयूवी जीएलई के न्यू जनरेशन मॉडल को ऑटो एक्सपो में लॉन्च किया जाएगा। जीएलई 2020 की एडवांस बुकिंग भी जारी है। पहले के मुकाबले जीएलई का नया मॉडल साइज़ में बड़ा हो गया है और माना जा रहा है कि इसमें पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन का ऑप्शन मिलेगा। इंटरनेशनल मार्केट में इसका प्लग इन हायब्रिड वेरिएंट भी उपलब्ध है जिसके भारत में लॉन्च होने की उम्मीद कम ही है। 2018 में पहली बार इस कार से पर्दा उठाया गया था जिसमें कंपनी का लेटेेस्ट एमबक्स डिजिटल असिस्टेंस और 12.3 इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले से लैस नया इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। 2020 जीएलई की प्राइस 70 लाख रुपये से लेकर 1.05 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम, इंडिया) रखी जा सकती है। पहले की तरह इस नई कार का मुकाबला बीएमडब्ल्यू एक्स5 (BMW X5), ऑडी क्यू7 (Audi Q7), वोल्वो एक्ससी90 (Volvo XC90) और लैंड रोवर डिस्कवरी (Land Rover Discovery) से होगा। 

    2020 जीएलएस (2020 GLS)

    अपकमिंग ऑटो एक्सपो में नई जीएलई के साथ-साथ मर्सिडीज़-बेंज अपनी फ्लैगशिप एसयूवी जीएलएस के न्यू जनरेशन मॉडल को भी शोकेस करेगी। कंपनी के अनुसार ये अब तक की सबसे बड़ी और लग्जरी एसयूवी है। नई जीएलएस में थ्री इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल रो के साथ 6 सीट लेआउट का फीचर दिया गया है। कार को नई ​स्टाइल भी मिली है जिससे पहले के मुकाबले इसका रोड प्रजेेंस ज्यादा अच्छा हो गया है। 2020 जीएलएस में डिजिटल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मल्टी स्क्रीन से लैस एमबक्स इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलेगा। इसके फ्रंट पर 12.3 इंच की सेंट्रल टचस्क्रीन के साथ सेकंड रो पर दो 11.6 इंच की टचस्क्रीन टैबलेट दी गई हैं। भारत में इसे 2020 की दूसरी छमाही तक लॉन्च किया जा सकता है। बताया यह भी गया है कि ये एसयूवी केवल दो वेरिएंट जीएलएस 350 डी 4मैटिक डीज़ल और जीएलएस 450 4मैटिक पेट्रोल में ही उपलब्ध होगी। बता दें कि जीएलएस के मौजूदा मॉडल की प्राइस 86.5 लाख रुपये है और इसके न्यू जनरेशन मॉडल की प्राइस भी यही रहने की उम्मीद जताई जा रही है। 

    ऑटो एक्सपो 2020: एमजी मोटर्स शोकेस करेगी 5जी कॉकपिट से लैस विज़न-आई एमपीवी कॉन्सेप्ट

    कॉन्सेप्ट ईक्यूए (Concept EQA)

    जहां ईक्यू ब्रांड मर्सिडीज़ के फ्यूचर इलेक्ट्रिक मॉडल का प्रतिनिधित्व करता है वहीं ईक्यूए कॉम्पैक्ट क्लास व्हीकल का प्रतिनिधित्व करता है। ब्लू एसेंट और नई डिज़ाइन के फ्रंट समेत कॉन्सेप्ट ईक्यूए का डिज़ाइन इलेक्ट्रिक एसयूवी ईक्यू से लिया गया है जिसे 2018 ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था। कॉन्सेप्ट ईक्यूए में दो इलेक्ट्रिक मोटर दी गई हैं जो की संयुक्त रूप से 270 पीएस की पावर और 500 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसके 60 केडब्ल्यूएच की बैट्री दिए जाने की उम्मीद है जिसकी रेंज 400 किलोमीटर हो सकती है। इसे इंडक्शन, वॉलबॉक्स और रैपिड चार्जिंग सिस्टम से चार्ज किया जा सकता है। रैपिड चार्जिंग की मदद से इसे 10 मिनट के लिए चार्ज करें तो कार 100 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। 

    एएमजी जीएलई 53 4मैटिक+ कूपे (AMG GLE 53 4MATIC+ Coupe)

    ऑटो एक्सपो 2020 में मर्सिडीज़-बेंज जीएलई के न्यू जनरेशन मॉडल का स्पोर्टी अवतार भी देखने को मिलेगा। इसे मर्सिडीज़ एएमजी जीएलई 53 4मैटिक+कूपे के नाम से शोकेस किया जाएगा। जैसा कि इसके नाम से ही अंदाज़ा लगाया जा सकता है, यह मिड साइज़ एसयूवी कूपे कार जैसी रूफलाइन और स्पोर्टी ड्राइविंग डायनैमिक्स लिए हुए होगी। इसमें ईको बूस्ट के साथ 3.0 लीटर ट्विन टर्बो 6 सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 435 पीएस की पावर और 520 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसके चारों पहियों को पावर देने के लिए एमजी ट्यूनिंग वाला 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। भारत में इस स्पोर्टी एसयूवी को 2020 के आखिर या 2021 की शुरूआत में लॉन्च किया जा सकता है। इस नई कार की प्राइस 1 करोड़ रुपये के आसपास रखी जा सकती है। 

    2021 तक किया मोटर्स लॉन्च करेगी 500 किमी की रेंज देने वाली इलेक्ट्रिक कार

    एएमजी जीटी 4 डोर कूपे (AMG GT 4-Door Coupe)

    इस 4 डोर स्पोर्ट्स लग्जरी सेडान को जर्मनी से सीधा इंपोर्ट कराया जाएगा। जीटी 4 डोर काफी सारे पावर आउटपुट वर्जन में उपल्ब्ध है। इनमें टॉप लाइन 4.0 लीटर ट्विन टर्बो वी8 63 एस वेरिएंट भी शामिल है जिसका पावर और टॉर्क आउटपुट क्रमश: 639 पीएस और 900 एनएम है। यह ज्यादा लग्जरी होने के साथ मर्सिडीज़ एएमजी ई 63 एस का बेहतरीन विकल्प है। जीटी 4 डोर कूपे को भारत में 2021 तक लॉन्च किया जा सकता है। यहां इसका केवल टॉप वेरिएंट ही उपल्ब्ध होगा जिसका मुकाबला पोर्श पैनामेरा से होगा। 

    यह भी पढ़ें: अप्रैल 2020 में लॉन्च होगी मर्सिडीज की इलेक्ट्रिक एसयूवी ईक्यूसी

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है