• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मर्सिडीज-बेंज का फ्री समर सर्विस कैंप शुरू

    मर्सिडीज का फ्री समर सर्विस कैंप 15 अप्रैल को शुरू हुआ था जो 15 मई 2019 तक चलेगा

    सोनू
    सोनू
    published on अप्रैल 24, 2019 12:48 ist
    info icon
    published onApr 24, 2019 12:48 IST
    last updated onApr 24, 2019 12:48 IST
    631 Views
    • Write a कमेंट

    मर्सिडीज-बेंज ने ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने के उद्देश्य से फ्री समर सर्विस कैंप शुरू किया है। इस सर्विस कैंप में तीन बिंदुओं तक कार की फ्री जांच की जाएगी। यह समर सर्विस कैंप 15 अप्रैल से शुरू हो चुका है जो 15 मई 2019 तक चलेगा।

    सर्विस कैंप में मर्सिडीज कारों की एसी, टायर, ब्रेक, ऑयल और ऑल इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम की फ्री जांच की जाएगी। अगर किसी व्यक्ति के पास पांच साल से ज्यादा पुरानी मर्सिडीज कार है तो उसे कंपनी चुनिंदा स्पेयर पार्ट्स पर 25 फीसदी की छूट देगी। सर्विस कैंप के दौरान कंपनी अपनी दूसरी सर्विसेज जैसे एसी स्पा ट्रीटमेंट और क्विक एंड क्लिन कॉम्बो पैक भी आकर्षक कीमत पर मुहैया करवा रही है।

    मर्सिडीज-बेंज अपने ग्राहकों को समय-समय पर बेहतर सेवाएं देती रहती है। समर कैंप भी उसी का हिस्सा है। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते कार के एसी, टायर और ब्रेक समेत जरूरी चीजों को सही करना है। अगर आपके पास भी मर्सिडीज की कार है तो आप अपने नजदकी डीलरशिप पर जाकर इस सर्विस कैंप का फायदा ले सकते हैं। आपको बता दें कि यह सर्विस कैंप 15 मई तक चलेगा।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है