• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मर्सिडीज-बेंज ने उठाया जीएलबी एसयूवी कॉन्सेप्ट से पर्दा

    मर्सिडीज-बेंज जीएलबी को भारत में 2020 तक लॉन्च किया जा सकता है

    भानु
    भानु
    Published On अप्रैल 17, 2019 16:28 ist
    info icon
    published onApr 17, 2019 16:28 IST
    last updated onApr 17, 2019 16:28 IST
    1.9K Views
    • Write a कमेंट

    मर्सिडीज-बेंज ने जीएलबी एसयूवी के कॉन्सेप्ट से पर्दा उठा दिया है। इसके प्रॉडक्शन मॉडल को मर्सिडीज कारों की रेंज में जीएलए और जीएलसी के बीच पोजिशन किया जाएगा। जीएलए और जीएलसी, एसयूवी से ज्यादा क्रॉसओवर कार लगती हैं। वहीं जीएलबी बॉक्सी यानी भारी भरकम एसयूवी होगी।

    जीएलबी की लंबाई जीएलसी के मुकाबले 22 मिलीमीटर कम है और व्हीलबेस भी 44 मिलीमीटर छोटा है। चौड़ाई के मामले में यह जीएलसी के बराबर है, जबकि ऊंचाई के मामले में यह जीएलसी से 261 एमएम ज्यादा ऊंची है।

    Mercedes-Benz GLA

     

    जीएलए  (भारतीय मॉडल)

    जीएलबी कॉन्सेप्ट

    जीएलसी  (भारतीय मॉडल)

    लंबाई

    4424 मिलीमीटर

    4634 मिलीमीटर

    4656 मिलीमीटर

    चौड़ाई

    1804 मिलीमीटर

    1890 मिलीमीटर

    1890 मिलीमीटर

    ऊंचाई

    1494 मिलीमीटर

    1900 मिलीमीटर

    1639 मिलीमीटर

    व्हीलबेस

    2699 मिलीमीटर

    2829 मिलीमीटर

    2873 मिलीमीटर

    Mercedes-Benz GLC

    डिजाइन

    जीएलबी के प्रोटोटायप मॉडल को पिछले साल टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। इस में 17 इंच के अलॉय व्हील दिए गए थे। इसके प्रॉडक्शन मॉडल में 18 इंच के अलॉय व्हील दिए जा सकते हैं।

    जीएलबी के कॉन्सेप्ट मॉडल में चारों तरफ ब्लैक क्लैडिंग दी गई है। प्रॉडक्शन मॉडल भी इस मामले में ज्यादा अलग नहीं होगा। इसमें बड़ी फ्रंट ग्रिल और आयताकार हैडलैंप, दो भागो में बंटी डे-टाइम रनिंग लाइटों के साथ दिए जा सकते हैं। इसमें ब्लैक कलर के डोर हैंडल दिए गए हैं। कंपनी इसके प्रॉडक्शन मॉडल में बॉडी कलर डोर हैंडल दे सकती है। मर्सिडीज कार के पिछले हिस्से का डिज़ायन सिंपल और साफ-सुथरा रखेगी, जिससे कार को एक आकर्षक लुक मिलेगा।  

    इंटीरियर

    यह 7-सीटर एसयूवी कॉन्सेप्ट है। कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में मर्सिडीज पहली बार तीन रो वाली कार पेश करेगी। कंपनी का कहना है कि 'पीछे की सीटों की उपयोगिता आपातकालीन सीटों की तुलना में कहीं अधिक है। इनमें दो वयस्क पैसेंजर आराम से बैठ सकते हैं'। कॉन्सेप्ट मॉडल की पीछे वाली सीट पर अच्छा खासा हैडरूम दिया गया है। कार के सीट बेस ने ज्यादा प्रभावित नहीं किया। स्पेस के मोर्चे पर जीएलबी एक अच्छी फैमिली कार साबित हो सकती है।

    जीएलबी के कॉन्सेप्ट मॉडल में ब्राउन फिनिशिंग वाला इंटीरियर देखा गया है। उम्मीद की जा रही है कि इसके प्रॉडक्शन मॉडल में ब्लैक या बैज कलर का इंटीरियर आ सकता है। इसके डैशबोर्ड का डिज़ायन हाल ही में लॉन्च हुई बी-क्लास जैसा है। इसमें चौड़ी टचस्क्रीन के साथ मर्सिडीज का एमबीयूएक्स इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।

    इंजन

    मर्सिडीज-बेंज ने जीएलबी के इजन से जुड़ी जानकारी साझा नहीं की है। कॉन्सेप्ट मॉडल में 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसे एम-260 कोडनेम दिया गया है। यह इंजन 224 पीएस की पावर और 350 एनएम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इंजन 8-स्पीड ड्यूल क्लच गियरबॉक्स से लैस है। इसमें कंपनी का 4मैटिक ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम भी दिया गया है। उम्मीद की जा रही है कि जीएलबी के प्रॉडक्शन मॉडल में डीजल और हाइब्रिड समेेत कुछ और इंजन विकल्प भी दिए जा सकते हैं।

    लॉन्च और कीमत

    मर्सिडीज ने जीएलबी को भारत में लॉन्च करने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी 2020 तक इस कार को भारतीय बाज़ार में पेश कर सकती है। जैसा कि पहले बताया गया है, जीएलबी को जीएलए और जीएलसी के बीच पोजिशन किया जाएगा। इन दोनों कारों की प्राइस रेंज क्रमश: 34.38 लाख से लेकर 38.64 लाख एवं 56.16 से लेकर 56.56 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच है। जीएलबी की कीमत जीएलए से ज्यादा और जीएलसी से कम होगी।

    यह भी पढें : कैमरे में कैद हुई मर्सिडीज़ की नई क्रॉसओवर एसयूवी

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    मर्सिडीज जीएलबी पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है