• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मर्सिडीज एएमजी जीएलई 63 एस कूपे हुई भारत में लॉन्च,2.07 करोड़ रुपये रखी गई कीमत

    जीएलई 63 एस कूपे कार का मुकाबला लैंबॉर्गिनी यूरुस,ऑडी आरएसक्यू8,बीएमडब्ल्यू एक्स5 एम और पोर्श केयेन से होगा।

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 23, 2021 18:47 ist
    info icon
    published onAug 23, 2021 18:47 IST
    last updated onAug 23, 2021 18:47 IST
    2.6K Views
    • Write a कमेंट

    मर्सिडीज ने भारत में एक और नया एएमजी मॉडल लॉन्च कर दिया है और ये पहला ऐसा मॉडल है जिसमें कंपनी ने अपनी इक्यू बूस्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। ये नई कार मर्सिडीज एएमजी जीएलई 63 एस कूपे है जिसकी कीमत 2.07 करोड़ रुपये एक्सशोरूम रखी गई है। 

    इस नए एएमजी मॉडल में 4.0 लीटर ट्विन टर्बो वी8 इंजन दिया गया है जो 612 पीएस की पावर और 850 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 9 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 4मैटिक प्लस ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम भी दिया गया है। ईक्यू बूस्ट में माइल्ड हाइब्रिड सेटअप भी दिया गया है जो 22 पीएस की पावर और 250 एनएम की ज्यादा टॉर्क बढ़ाने में मदद करता है। इसमें दी गई इलेक्ट्रिक मोटर में स्टार्टर और अल्टर्नेटर का इस्तेमाल किया गया है। इस कार को 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में 3.8 सेकंड्स का समय लगेगा। वहीं ये कार 280 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से ड्राइव की जा सकेगी। 

    मर्सिडीज ने इस नई एएमजी कार में 7 अलग अलग तरह के ड्राइविंग मोड्स: कंफर्ट,स्पोर्ट,स्पोर्ट प्ला,इंडिविजुअल,रेस,ट्रेल और सैंड दिए हैं। कंफर्ट मोड में चारों सिलेंडर को डिएक्टिवेट किया जा सकेगा जिससे फ्यूल की बचत होगी। इसमें बॉडी रोल को कंट्रोल करने के लिए एक्टिव राइड कंट्रोल और लिमिटेड स्लिप डिफ्रेंशियल के साथ इलेक्ट्रॉनिक रियर एक्सल भी दिया गया है। 

    ​इसमें काफी सारे डिजाइन एलिमेंट्स जीएलई 53 से लिए गए हैं। इसके एक्सटीरियर में पैनामेरिकाना ग्रिल, 22 इंच के अलॉय व्हील और जीएलई 53 की स्टाइल वाले बंपर दिए गए हैं। इसके अलावा इसके फ्रंट एप्रन और रियर डिफ्यूजर पर ब्लैक कलर की डीटेलिंग और जीएलई53 से अलग स्कवायर शेप के एग्जॉस्ट टिप्स भी दी गई है। वहीं इसमें जीएलई53 की तरह 12.3 इंच की डिस्प्ले के साथ ड्युअल स्क्रीन लेआउट,नापा लैदर वाली स्पोर्ट सीट्स और वैसा ही डैशबोर्ड दिया गया है। 

    जीएलई 63 एस कूपे कार का मुकाबला लैंबॉर्गिनी यूरुस,ऑडी आरएसक्यू8,बीएमडब्ल्यू एक्स5 एम और पोर्श केयेन से होगा। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    मर्सिडीज जीएलई 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है