• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमबीए चायवाला के फाउंडर प्रफुल्ल बिल्लोरे ने खरीदी मर्सिडीज बेंज जीएलई

    आंत्रप्रेन्योर और एमबीए चायवाला के फाउंडर प्रफुल्ल बिल्लोरे ने हाल ही में खुद के लिए मर्सिडीज-बेंज जीएलई खरीदी है। प्रफुल्ल को मर्सिडीज बेंज के शोरूम से अपनी नई एसयूवी की डिलीवरी लेकर और अपने भाई के साथ घर जाते हुए देखा गया है।

    भानु
    भानु
    Published On फरवरी 14, 2023 19:53 ist
    info icon
    published onFeb 14, 2023 19:53 IST
    last updated onFeb 14, 2023 19:53 IST
    738 Views
    • Write a कमेंट

    Prafull Billore With His Mercedes-Benz GLE

    आंत्रप्रेन्योर और एमबीए चायवाला के फाउंडर प्रफुल्ल बिल्लोरे ने हाल ही में खुद के लिए मर्सिडीज-बेंज जीएलई खरीदी है। प्रफुल्ल को मर्सिडीज बेंज के शोरूम से अपनी नई एसयूवी की डिलीवरी लेकर और अपने भाई के साथ घर जाते हुए देखा गया है।

    27 वर्षीय बिल्लोरे ने एमबीए करने के लिए कैट परीक्षा में असफल होने के बाद आईआईएम अहमदाबाद के बाहर एक चाय की दुकान खोलकर 2017 में अपना बिजनेस शुरू किया।

    Prafull Billore: Founder Of MBA Chaiwala

    यहां से प्रफुल्ल ने देश के अलग अलग हिस्सों  में अपने बिजनेस को फैलाया। आज देश के करीब 50 शहरों में प्रफुल्ल के 200 आउटलेट्स मौजूद हैं। एमबीए चायवाला के तीन अलग-अलग स्टाइल के कैफे हैं: डाइन इन, लाउंज और कियॉस्क, उनमें से सबसे हाल ही में सॉल्टलेक, कोलकाता और नवसारी, गुजरात में खोले गए थे। प्रफुल्ल एक मोटिवेशनल स्पीकर भी है और भारत में आंत्रप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देते हैं। आज अपनी सफलता से उत्साहित प्रफुल्ल ने अपने लिए एक मर्सिडीज बेंज जीएलई खरीदी है।

    Prafull Billore With His Brother

    यह भी पढ़ें: सुष्मिता सेन ने खरीदी मर्सिडीज-एएमजी जीएलई 53 कूपे

    Mercedes-Benz GLE

    इस एसयूवी में दो तरह के डीजल इंजन: 2 लीटर और 3 लीटर की चॉइस दी गई है। इन इंजन के साथ 9 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है और पावर एवं टॉर्क आउटपुट क्रमश:245पीएस/500एनएम और 330पीएस/700एनएम है। जीएलई की कीमत 88 लाख रुपये से लेकर 1.5 करोड रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    मर्सिडीज जीएलई 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है