• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अब प्रीमियम कारों पर ज्यादा ध्यान देगी मारूति

    विटारा ब्रेज़ा और बलेनो हैचबैक को मिली सफलता के बाद अब मारूति ने अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए छोटी प्रीमियम कारों की तरफ ध्यान देने की योजना बनाई है। 

    अलशार
    अलशार
    published on अगस्त 30, 2016 17:59 ist
    info icon
    published onAug 30, 2016 17:59 IST
    last updated onAug 30, 2016 17:59 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    मारूति सुज़ुकी के लिए विटारा ब्रेज़ा और बलेनो हैचबैक ने अच्छी सफलता बटोरी है। इन दोनों प्रीमियम कारों को मिली सफलता के बाद अब मारूति ने अपनी रणनीति में बदलाव  करते हुए छोटी प्रीमियम कारों की तरफ ध्यान देने की योजना बनाई है। मारूति सुज़ुकी इंडिया लि. के एमडी और सीईओ केनिची अयुकावा ने इसकी पुष्टि अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान की।

    हाल ही में रेनो ने क्विड का पावरफुल अवतार 1.0 लीटर क्विड लॉन्च किया है। क्विड से मारूति की ऑल्टो रेंज को कड़ी टक्कर मिल रही है। इसे देखते हुए मारूति की योजना अब ऑल्टो को नए अवतार में लाने की है। छोटी प्रीमियम कार के अलावा कंपनी बड़े इंजन वाली प्रीमियम कारें लाने पर भी ध्यान देगी।

    फिलहाल कार बाजार में मारूति की हिस्सेदारी 47 फीसदी की है। कंपनी की योजना प्रीमियम कारें लाने के साथ ही इसमें 10 फीसदी की बढ़त हासिल करना है। फिलहाल मारूति के दो प्लांट हैं, जिनमें एक गुड़गांव और दूसरा मानेसर में है। अब कंपनी का तीसरा प्लांट गुजरात में तैयार हो रहा है। अटकलें हैं कि कंपनी इसका ट्रायल जनवरी 2017 से शुरू करेगी। गुजरात प्लांट शुरू होने के बाद कंपनी की सालाना प्रोडक्शन क्षमता 2.5 लाख कारें प्रति वर्ष हो जाएगी।

    was this article helpful ?

    अलशार
    <p>Alshaar is a fun-loving, bike-riding travel enthusiast. He's our go-to man for feature stories. When he's not writing, he would either be immersed in his books or glued to a TV, watching sports. Twitter: @alshaark</p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है