• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बीएस6 इंजन के साथ अपडेट हुई मारुति स्विफ्ट, फीचर लिस्ट में भी हुआ बदलाव

    नए बदलावों के कारण स्विफ्ट के पेट्रोल वेरिएंट की कीमतो में 16,000 रुपये और डीजल वेरिएंट में 6,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।  

    निखिल
    निखिल
    published on जून 21, 2019 17:03 ist
    info icon
    published onJun 21, 2019 17:03 IST
    last updated onJun 21, 2019 17:03 IST
    2.3K Views
    • Write a कमेंट

    मारुति सुजुकी ने स्विफ्ट हैचबैक के पेट्रोल इंजन को बीएस6 मानक पर अपडेट कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने ऑल्टो और बलेनो को बीएस6 पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया था। मारुति स्विफ्ट में भी बलेनो वाला ही 1.2-लीटर के12बी 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। 

    बीएस6 उत्सर्जन मानदंड पर अपडेट होने से इंजन के परफॉरमेंस पर कोई असर नहीं पड़ा है। यह अब भी 83पीएस की पावर और 113एनएम का टार्क जनरेट करेगा। स्विफ्ट का यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी दोनों गियरबॉक्स के साथ 21.21किमी/लीटर का माइलेज निकलने में सक्षम है। 

    इसके अलावा, स्विफ्ट 1.3-लीटर डीडीआईएस200 इंजन के साथ भी उपलब्ध है। हालांकि, कंपनी अपनी किसी भी कार के डीजल इंजन को बीएस6 नॉर्म्स पर अपडेट नहीं करेगी। मारुति पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि अप्रैल 2020 से बीएस6 मानदंड लागू होने के बाद कंपनी अपनी डीजल कारों के प्रोडक्शन को बंद कर देगी। 

    इंजन अपडेट के सिवा, मारुति ने स्विफ्ट की फीचर लिस्ट में भी मामूली बदलाव किया है। कंपनी ने स्विफ्ट में फ्रंट पैसेंजर सीटबेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट सिस्टम और रियर पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर्स पेश किए हैं। ये सभी फीचर्स स्विफ्ट के सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड मिलेंगे।  


    इन नए बदलावों के तहत विभिन्न वेरिएंट के अनुसार स्विफ्ट की प्राइस में 3,000 रुपये से लेकर 15,000 रुपये तक की वृद्धि हुई है। 
    मारुति स्विफ्ट की नई कीमतें कुछ इस प्रकार है:- 

    वेरिएंट 

    नई कीमत 

    पुरानी कीमत 

    अंतर 

    एलएक्सआई 

    5.14 लाख रुपये

    4.99 लाख रुपये

    15,000 रुपये

    वीएक्सआई 

    6.14 लाख रुपये

    5.98 लाख रुपये

    16,000 रुपये

    वीएक्सआई एएमटी

    6.61 लाख रुपये

    6.46 लाख रुपये

    15,000 रुपये

    जेडएक्सआई 

    6.73 लाख रुपये

    6.61 लाख रुपये

    12,000 रुपये

    जेडएक्सआई  एएमटी

    7.20 लाख रुपये

    7.08 लाख रुपये

    12,000 रुपये

    जेडएक्सआई+

    7.53 लाख रुपये

    7.41 लाख रुपये

    12,000 रुपये

    जेडएक्सआई+ एएमटी

    7.97 लाख रुपये

    7.85 लाख रुपये

    12,000 रुपये

    वीडीआई

    7.03 लाख रुपये

    6.97 लाख रुपये

    6000 रुपये

    वीडीआई एएमटी

    7.50 लाख रुपये

    7.44 लाख रुपये

    6000 रुपये

    जेडडीआई

    7.62 लाख रुपये

    7.59 लाख रुपये

    3000 रुपये

    जेडडीआई एएमटी

    8.09 लाख रुपये

    8.06 लाख रुपये

    3000 रुपये

    जेडडीआई+

    8.43 लाख रुपये

    8.39 लाख रुपये

    4000 रुपये

    जेडडीआई+ एएमटी

    8.89 लाख रुपये

    8.86 लाख रुपये

    3000 रुपये

    यहां बताई गई सभी कीमते एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार है। 

     साथ ही पढ़ें: बीएस-6 पेट्रोल इंजन से लैस हुई मारुति बलेनो, कीमत में 19,000 रुपए की बढ़ोतरी

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    Write your Comment on Maruti Suzuki स्विफ्ट 2014-2021

    2 कमेंट्स
    1
    S
    santosh singh
    Jan 16, 2020, 9:16:38 PM

    Bs6 swift hybrids car is unavailable in market or launch date

      जवाब
      Write a Reply
      1
      C
      c. t sonam
      Jun 25, 2019, 12:51:31 PM

      now bs6 swift car is available in market or not...?

        जवाब
        Write a Reply

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है