• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    क्या आपके पास भी है मारुति बलेनो या वैगनआर में से कोई एक कार, तो पढ़िए ये काम की खबर

    मारुति ने 15 नवंबर 2018 से लेकर 15 अक्टूबर 2019 के बीच मैन्यूफैक्चर की गई वैगनआर को ही वापस बुलाया है। इसी तरह 8 जनवरी 2019 से लेकर 4 नवंबर 2019 के बीच मैन्यूफैक्चर की गई बलेनो कार भी वापस बुलाई जाएंगी।

    भानु
    भानु
    published on जुलाई 15, 2020 17:14 ist
    info icon
    published onJul 15, 2020 17:14 IST
    last updated onJul 15, 2020 17:14 IST
    2.3K Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Suzuki WagonR and Baleno

    • 15 नवंबर 2018 से लेकर 15 अक्टूबर 2019 के बीच मैन्यूफैचर की गई वैगन-आर को बुलाया गया है वापस
    • केवल 1.0 लीटर वाले वेरिएंट्स को ही किया गया है रिकॉल
    • 8 जनवरी 2019 से लेकर 4 नवंबर 2019 के बीच मैन्यूफैक्चर की गई बलेनो को बुलाया जाएगा वापस
    • मारुति सुजुकी की वेबसाइट पर जाकर इन दोनों कारों के ग्राहक अपने-अपने मॉडल की स्थिती का कर सकते हैं पता

    यदि आपके पास भी मारुति सुजुकी वैगनआर और बलेनो में से कोई एक कार है तो ये खबर आपके लिए काम की सााबित हो सकती है। फ्यूल पंप में कुछ समस्या होने के कारण कंपनी ने इन दोनों कारों की करीब 1,34,885 यूनिट को रिकॉल यानी वापस बुलाया है।

    कंपनी ने कहा है कि वैगन आर के केवल 1.0 लीटर वेरिएंट ही इस रिकॉल से प्रभावित रहेंगे। बता दें कि  

    यह भी पढ़ें: मारुति सुजुकी ने एक्सिस बैंक से किया करार, ग्राहकों को मिलेंगे नए कार फाइनेंस ऑप्शन

    मारुति सुजुकी के डीलर्स कार मालिकों से संपर्क कर उन्हें इन दोनों कारों को इंस्पैक्शन के लिए डीलरशिप/सर्विस सेंटर पर लाने को कहेंगे। कंपनी के अनुसार जिस हिस्से में खामी पाई गई है उसे फ्री में ठीक किया जाएगा। 

    Maruti Suzuki Baleno

    वैगन-आर के ग्राहक चाहे तो मारुति सुजुकी अरीना की वेबसाइट पर और बलेनो के ग्राहक नेक्सा की वेबसाइट पर जाकर कार का चेसिस नंबर (14 अंकों के अल्फा-न्यूमेरिक संख्या के बाद एमए3 या एमबीएच) डालकर पता कर सकते हैं कि उनकी गाड़ी में समस्या है या नहीं। 

    हालांकि मारुति ने अभी ये नहीं बताया है कि वर्तमान में इन कारों को चलाना सेफ होगा कि नहीं! मगर हमारा मानना ये है कि यदि आपके व्हीकल को वापस बुलाया जाता है तो आप जल्द से जल्द उन्हें इंस्पैक्शन के लिए अपने नजदीकी डीलरशिप या सर्विस सेंटर पर जरूर लेकर जाएं। 

    यह भी पढ़ें: अब मंथली सब्सक्रिप्शन पर ले सकते हैं मारुति की कारें, कंपनी ने गुरूग्राम और बेंगलुरु में शुरू की यह सर्विस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Baleno 2015-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    N
    naresh saini
    Jul 17, 2020, 8:55:58 PM

    testing purpose

      जवाब
      Write a Reply

      explore similar कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है