• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारूति ने वापस बुलाईं बलेनो और डिज़ायर एजीएस, एयरबैग और फ्यूल फिल्टर में खराबी

    मारुति सुजुकी ने प्रीमियम हैचबैक बलेनो की 75,419 यूनिट और कॉम्पैक्ट सेडान स्विफ्ट डिज़ायर की 1,961 यूनिट को वापस बुलाने (रिकॉल) की घोषणा की है। इन कारों के एयरबैग कंट्रोलर और फ्यूल फिल्टर में खराबी का पता चला है।

    tdk
    tdk
    Published On मई 27, 2016 14:17 ist
    info icon
    published onMay 27, 2016 14:12 IST
    last updated onMay 27, 2016 14:17 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    मारुति सुजुकी ने प्रीमियम हैचबैक बलेनो की 75,419 यूनिट और कॉम्पैक्ट सेडान स्विफ्ट डिज़ायर की 1,961 यूनिट को वापस बुलाने (रिकॉल) की घोषणा की है। इन कारों के एयरबैग कंट्रोलर और फ्यूल फिल्टर में खराबी का पता चला है।

    कंपनी के मुताबिक मारुति सुजुकी बलेनो की 75,419 यूनिट के एयरबैग कंट्रोलर में खराबी की शिकायत मिली है। वहीं, डीज़ल इंजन वाली स्विफ्ट डिजायर के एजीएस (ऑटो-गियर शिफ्ट) वेरिएंट में फ्यूल फिल्टर में खराबी पाई गई है। इन सभी कारों को 31 मई से कंपनी की किसी डीलरशिप पर जाकर मुफ्त में ठीक कराया जा सकता है।

    जिन मारुति सुजुकी बलेनो को रिकॉल किया गया है उनमें पेट्रोल और डीज़ल दोनों ही वेरिएंट शामिल हैं। यह कारें तीन अगस्त 2015 से 17 मई 2016 के बीच बनी हैं। 75,419 बलेनो कारों में से 15,995 यूनिट डीज़ल वेरिएंट की हैं जो 3 अगस्त, 2015 से लेकर 22 मार्च, 2016 के बीच बनी हैं। इन 15,995 कारों में स्विफ्ट डिजायर की तरह फ्यूल फिल्टर में खराबी पाई गई है। वापस मंगाई गई बलेनो के 75,419 यूनिट में वो 17,231 कारें भी शामिल हैं जिन्हें एक्सपोर्ट के लिए तैयार किया गया था।

    चेसिस नंबर से जानें अपनी बलेनो या डिज़ायर के बारे में

    अगर आप के पास भी बलेनो हैचबैक है तो www.nexaexperience.com और स्विफ्ट डिज़ायर है तो www.marutisuzuki.com पर लॉग ऑन कर 14 डिजिट का अल्फा न्यूमेरिक चेसिस नंबर डालकर अपनी कार के रिकॉल स्टेटस के बारे में पता लगा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें : ब्रेज़ा और बलेनो के लिए मारूति घटाएगी इन दो पॉपुलर कारों का प्रोडक्शन

    was this article helpful ?

    tdk
    Tushar Kamath is the Editor-In-Chief with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 14 years of experience in the automotive industry. While he specialises in cars, he’s also a motorcycle enthusiast with experience in covering cars, motorcycles, trucks, buses, and hopes to have tractors added to that list as well. A Bachelor of Mass Media graduate, he specialises in vehicle testing, personalised buyer guidance, monitoring industry trends and new technology assessments, while making automotive content on all of this and more. His love for cars is superseded by his love of communication. While his experience is vast, he derives true joy from simplifying the car-buying/owning journey for others. और देखें

    Maruti Suzuki Baleno 2015-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है