• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति का सर्विस कैंप शुरू, एक्सटेंडेड वारंटी समेत मिलेंगे ये फायदे

    मारुति सुजुकी का सर्विस कैंप 15 जनवरी से शुरू हो चुका है जो 31 जनवरी 2020 तक चलेगा। 17 दिन तक चलने वाले इस सर्विस कैंप में कंपनी लेबर चार्ज और नए पार्ट पर भारी छूट दे रही है। 

    सोनू
    सोनू
    published on जनवरी 17, 2020 17:12 ist
    info icon
    published onJan 17, 2020 17:12 IST
    last updated onJan 17, 2020 17:12 IST
    1.9K Views
    • Write a कमेंट

    71वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर मारुति ने अपने ग्राहकों के लिए एक सर्विस कैंप का आयोजन किया है। कंपनी ने इसे ‘रिपब्लिक डे सर्विस कैंप’ नाम दिया है। यह सर्विस कैंप 17 दिन तक चलेगा। इसकी शुरूआत 15 जनवरी से हो गई है, जो 31 जनवरी 2020 तक आयोजित किया जाएगा। 

    सर्विस कैंप के दौरान कारों की सर्विस कराने पर कंपनी ग्राहकों को लेबर चार्ज और नए पार्ट पर भारी छूट देगी। इसके अलावा कंपनी ग्राहकों को अपनी कारों पर स्पेशल एक्सटेंडेड वारंटी ऑफर की भी पेशकश कर रही है। आपको बता दें कि एक्सटेंडेड वारंटी का ऑफर सीमित समय के लिए है। 

    यह भी पढ़ें : दिसंबर 2019 सेल्स रिपोर्ट : टॉप पर रहीं ये 10 कारें

    यह सर्विस कैंप मारुति के देशभर में मौजूद सभी 3800 टचपॉइंट पर आयोजित किया जा रहा है। कंपनी के अनुसार वह हर दिन करीब 45,000 वाहनों की सर्विस कर रही है। मारुति सुजुकी समय-समय पर ऐसे सर्विस कैंप का आयोजन करती रहती है। ऐसे सर्विस कैंप के जरिए कंपनी की योजना अपने ग्राहकों को बिक्री के बाद बेहतर सेवाएं देना है।

    यह भी पढ़ें : ऑटो एक्सपो 2020: मारुति के पवेलियन में नजर आएंगी ये कारें

    was this article helpful ?

    Write your कमेंट

    1 कमेंट
    1
    M
    magan saini
    Apr 9, 2026, 9:44:40 AM

    Hi sir job ke liye apply karna sar

    जवाब
    Write a Reply
    2
    C
    cardekho support
    Apr 9, 2026, 6:46:06 PM

    We would request you to share your updated resume with contact details at hr.recruitment@girnarcare.com. Our dedicated team will get back to you if they find you fit as per their requirements. We wish

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है