मारुति ने दिखाई फ्यूचूरो-ई की झलक, ऑटो एक्सपो 2020 में होगी शोकेस
मारुति फ्यूचूरो-ई के कॉन्सेप्ट को ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस किया जाएगा। इसका प्रोडक्शन वर्जन 2021 तक आएगा।
- Write a कमेंट

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने फ्यूचूरो-ई (Futuro-E) की टीजर इमेज जारी की है। यह कंपनी की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी का कॉन्सेप्ट है। इसे फरवरी में आयोजित होने वाले ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस किया जाएगा।
तस्वीरों पर गौर करें तो फ्यूचूरो-ई को कूपे एसयूवी जैसा डिजाइन दिया गया है। इसके बोनट को ऊंचा रखा गया है। इसमें आगे की तरफ एलईडी हेडलैंप और पीछे की तरफ वाई शेप के टेललैंप दिए गए हैं। ये दोनों शोल्डर लाइन के जरिए आपस में कनेक्ट हैं।

मारुति ने इस इलेक्ट्रिक कार की साइज का खुलासा नहीं किया है, लेकिन तस्वीर देखकर कहा जा रहा है कि यह विटारा ब्रेजा से बड़ी होगी। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि फ्यूचूरो-ई कई मामलों में जापान में उपलब्ध वैगन-आर ईवी से मिलती-जुलती होगी।
यह भी पढ़ें : ऑटो एक्सपो 2020: फ्यूचूरो-ई इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट को मारुति कर सकती है शोकेस
कंपनी ने इसकी रेंज, बैटरी कैपेसिटी और फीचर लिस्ट की जानकारी नहीं दी है, चर्चाएं हैं कि इसमें वैगन-आर ईवी वाले कुछ फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं। इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की रेंज 200 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में रिजनरेटिव ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर दिए जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें : ऑटो एक्सपो 2020: मारुति के पवेलियन में नजर आएंगी ये कारें
भारत में इसे 2021 तक लॉन्च किया जा सकता है। इस कार का कंपेरिजन टाटा नेक्सन ईवी और अपकमिंग महिन्द्रा एक्सयूवी300 इलेक्ट्रिक से होगा।
यह भी पढ़ें : क्या अपकमिंग एक्सएल5 पर बेस्ड होगी मारुति वैगन-आर ईवी?














