• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    क्या अपकमिंग एक्सएल5 पर बेस्ड होगी मारुति वैगन-आर ईवी?

    मारुति अपनी इस कार को 2020 ऑटो एक्सपो में शोकेस कर सकती है। 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जनवरी 13, 2020 16:36 ist
    info icon
    published onJan 13, 2020 16:36 IST
    last updated onJan 13, 2020 16:36 IST
    924 Views
    • Write a कमेंट

    मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) पिछले कुछ समय से वैगन-आर पर बेस्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल (Wagon-R based eV) की टेस्टिंग कर रही है। हाल ही में इसकी कुछ तस्वीरें सामने आई है जिससे पुष्टि हुई है कि यह वैगन-आर के अपकमिंग प्रीमियम वर्जन 'एक्सएल5' (XL5) पर आधारित हो सकती है।



    जैसा कि अब तक मिले स्पाई शॉट्स में देखा गया है कि इसका लुक वैगन-आर (Wagon-R) से काफी हद तक मिलता-जुलता है। इसके फ्रंट में हुंडई वेन्यू की तरह स्प्लिट हैडलैंप सेटअप जाएगा जिसमे बोनट के दोनों ओर एक्सएल5 के जैसे डीआरएल (डे-टाइम रनिंग लैम्प्स) व इंडीकेटर्स मिलेंगे व इनके नीचे की ओर बंपर पर सर्कुलर आकार के हेडलैम्प्स दिए जा सकते हैं। इसके अलावा, इसमें इग्निस (Ignis) वाले 15-इंच के अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं। 



    तस्वीरों में कार में गियर लीवर के नीचे की ओर 'बी-डी' का साइन देखा जा सकता है। संभावना है कि इसमें 'बी' का चिन्ह इलेक्ट्रिक व्हीकल में इस्तेमाल की जाने वाली ब्रेक-रिजनरेटिव टेक्नोलॉजी को दर्शाता है। 

    बात की जाए इसमें मिलने वाले फीचर्स की तो इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एसी वेंट्स पर सिल्वर एक्सेंट, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और ड्यूल टोन केबिन जैसी खूबियां देखने को मिलेगी। 

    वैगनआर की तरह यह इलेक्ट्रिक व्हीकल भी हार्टैक्ट प्लेटफार्म पर आधारित होगी। उम्मीद है कि यह फुल चार्ज होने पर लगभग 200 किलोमीटर तक का सफर तय करने में सक्षम होगी। हाल ही में मारुति ने 'फ्यूचरो-ई' ट्रेडमार्क के अप्लाई किया था। ऐसे में माना जा रहा है कि इस ऑल-इलेक्ट्रिक वैगन-कार को इसी नाम से लॉन्च किया जा सकता है। 

    मारुति सुजुकी इसे 'फ्यूचरो-ई' और एक्सएल5 को ऑटो एक्सपो 2020 (Auto Expo 2020) के दौरान शोकेस कर सकती है। उम्मीद है कि इस इलेक्ट्रिक व्हीकल को 2021 तक लॉन्च किया जाएगा। भारतीय बाज़ार में इसकी प्राइस 9 लाख रुपये तक रखी जा सकती है। 

    सौजन्य

    साथ ही पढ़ेंटेस्टिंग के दौरान नज़र आई मारुति एक्सएल5, 2020 ऑटो एक्सपो में हो सकती है शोकेस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki WagonR Electric पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    C
    chetansingh
    Mar 31, 2021, 9:43:04 AM

    How I Book my car maruti wagonR eV and how much booking amount

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है